{"_id":"86fbedf8-b97b-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"ipl-live-delhi-daredevils-vs-rcb","type":"story","status":"publish","title_hn":"विराट पारी से दिल्ली डेयरडेविल्स ध्वस्त","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विराट पारी से दिल्ली डेयरडेविल्स ध्वस्त
नई दिल्ली/खेल डेस्क
Updated Sat, 11 May 2013 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले मैच में किंग्स इलेवन पंजाब के हाथों मिली अप्रत्याशित हार को भुलाते हुए रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर ने दिल्ली डेयरडेविल्स को एक रोमांचक मुकाबले में चार रन से हराकर प्ले-ऑफ के लिए अपनी स्थिति मजबूत की।
विज्ञापन
हालांकि प्ले-ऑफ की होड़ से पहले ही बाहर हो चुकी दिल्ली ने कड़ा संघर्ष कर बंगलोर की राह में रोड़े अटकाने की भरपूर कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो सकी।
184 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मोर्ने मोर्कल (19) और इरफान पठान (23) आखिर में 20 गेंद में 44 रन की आतिशी साझेदारी कर मैच अंतिम ओवर तक खींच लाए लेकिन मीडियम पेसर जयदेव उनादकट ने दिल्ली की जीत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।
विज्ञापन
फुल लाइव स्कोरकार्ड के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
उनादकट ने चार ओवर में 25 रन देकर पांच विकेट चटकाए। दिल्ली काफी कोशिशों के बावजूद सात विकेट पर 179 रन ही बना सकी।
इस मैच में दिल्ली के नियमित कप्तान महेला जयवर्धने ने टीम की कप्तानी नहीं की और डेविड वार्नर ने कमान संभाली। लेकिन वार्नर भी दिल्ली को जीत नहीं दिला सके। हालांकि जयवर्धने बतौर बल्लेबाज टीम में खेले।
बंगलोर की जीत के हीरो कप्तान विराट कोहली रहे जिन्होंने 99 रन की नायाब पारी खेलकर टीम का स्कोर चार विकेट पर 183 रन तक पहुंचाया।
"मैन ऑफ द मैच" बने कोहली ने अपनी पारी में 58 गेंद खेलते हुए 10 चौके और चार छक्के जड़े। हालांकि कोहली अपना पहला आईपीएल शतक जड़ने से चूक गए।
कोहली किस्मत के भी धनी रहे और उन्हें दो जीवनदान मिले। जब कोहली ने खाता भी नहीं खोला था तब मोर्कल ने उन्हें विकेटकीपर के हाथों कैच कराया लेकिन यह गेंद नो-बॉल हो गई।
वहीं, जब कोहली 14 रन पर थे तब कौल की गेंद पर सहवाग ने उनका कैच टपका दिया। ये मौके गंवाना दिल्ली को भारी पड़ा और कोहली ने तीसरे विकेट के लिए मोइसेस हेनरिक्स (26) के साथ 57 और फिर चौथे विकेट के लिए एबी डीविलियर्स के साथ 6.4 ओवर में नाबाद आतिशी 94 रन जोड़े।
डीविलियर्स 17 गेंद में दो छक्के और दो चौकों के साथ 32 रन बनाकर नाबाद रहे। बंगलोर ने आखिरी पांच ओवर में 84 रन कूटे। वहीं, दिल्ली के ओपनर महेला जयवर्धन (19) और वीरेंद्र सहवाग (18) ने एक बार फिर अपने प्रशंसकों को निराश किया।
दिल्ली की ओर से युवा उन्मुक्त चंद और बेन रोहरर ने टीम को जीत दिलाने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हुए। उन्मुक्त ने 35 गेंद में चार चौकों और एक छक्के के साथ 41 जबकि रोहरेर ने 27 गेंद में चार चौकों के साथ 32 रन बनाए।