{"_id":"5f1ef870373034006b194b05","slug":"ipl-in-uae-franchises-fret-over-wags-local-drivers-security-hospitality","type":"story","status":"publish","title_hn":"UAE में IPL: परिवार, ड्राइवर, सुरक्षा जैसे कई सवाल अब भी अनसुलझे, धीरे-धीरे खुलेगा पर्दा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
UAE में IPL: परिवार, ड्राइवर, सुरक्षा जैसे कई सवाल अब भी अनसुलझे, धीरे-धीरे खुलेगा पर्दा
Mon, 27 Jul 2020 09:23 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Mon, 27 Jul 2020 09:23 PM IST
विज्ञापन
धोनी और विराट
बीसीसीआई संयुक्त अरब अमीरात में होने वाले आईपीएल को लेकर आठों फ्रेंचाइजी को विस्तृत मानक संचालन प्रक्रिया देगा, लेकिन सभी संबंधित पक्ष कुछ सवालों के आने वाले दिनों में जवाब चाहते है। समझा जाता है कि सभी फ्रेंचाइजी अपनी अपनी विशेषों की टीमें अमीरात भेजना शुरू करेंगी ताकि सुविधाओं का जायजा ले सकें और यह पता चल सके कि किस तरह का जैविक सुरक्षित वातावरण बनाया जा सकता है। यह भी पढ़ें: UAE क्रिकेट बोर्ड को मिला IPL 2020 की मेजबानी के लिए BCCI की ओर से आधिकारिक पत्र
विज्ञापन
क्या परिवार मोल लेगा खतरा?
बोर्ड को कुछ सवालों के जवाब एसओपी में देने होंगे, इनमें सबसे पहला सवाल खिलाड़ियों के परिवार को लेकर है। एक फ्रेंचाइजी के आला अधिकारी ने कहा कि दो महीने के लिए खिलाड़ियों को उनकी पत्नियों या परिवार से दूर रखना गलत होगा। उन्होंने कहा, 'सामान्य समय पर पत्नियां या गर्लफ्रेंड खिलाड़ियों के साथ आ सकती हैं, लेकिन अभी हालात अलग है। यदि परिवार भी साथ जाता है तो वह होटल के कमरे में रहेगा या सामान्य तौर पर आ जा सकेगा। कुछ खिलाड़ियों के छोटे बच्चे भी हैं तो उन्हें दो महीने तक कमरे में कैसे रखेंगे।'
विज्ञापन
नहीं कर सकते मुंबई इंडियंस का मुकाबला
आम तौर पर क्रिकेट टीमें पांच सितारा होटलों में रूकती है, लेकिन इतनी बड़ी संख्या में ऐसा इंतजाम कर पाना मुश्किल होगा जहां खिलाड़ियों के अलावा आम अतिथि होटल में नहीं आ सकें।
विज्ञापन
अधिकारी ने कहा, 'हर टीम मुंबई इंडियंस का मुकाबला नहीं कर सकती, उनके पास निजी जेट है और अपने सुपर स्पेश्यलिटी अस्पताल से वे डॉक्टर भी ले जा सकते हैं। पूरा पांच सितारा होटल किराए पर ले सकते हैं, लेकिन बाकियों को देखना होगा कि उनके लिए क्या सर्वश्रेष्ठ है। शायद बीच रिसॉर्ट।'
ड्राइवर्स घर नहीं जाएंगे तो कहां रहेंगे?
इसके अलावा टीमों को एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड के साथ मिलकर स्थानीय परिवहन की व्यवस्था भी करनी होगी। आम तौर पर ड्राइवर दिन भर के काम के बाद घर लौट जाते हैं, लेकिन इन हालात में उन्हें दो महीने जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में रूकना पड़ सकता है।