फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Emirates Cricket Board confirms receiving the official Letter of Intent from the Board of Control for Cricket in India (BCCI) to host the 2020 edition of the IPL 2020

UAE क्रिकेट बोर्ड को मिला IPL 2020 की मेजबानी के लिए BCCI की ओर से आधिकारिक पत्र

Mon, 27 Jul 2020 06:07 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 27 Jul 2020 06:07 PM IST
विज्ञापन
Emirates Cricket Board confirms receiving the official Letter of Intent from the Board of Control for Cricket in India (BCCI) to host the 2020 edition of the IPL 2020
यूएई क्रिकेट बोर्ड - फोटो : ट्विटर

विज्ञापन
एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने सोमवार को पुष्टि की कि उसे भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) का आधिकारिक ‘लेटर आफ इंटेंट’ (इच्छा पत्र) मिला है जिसमें यूएई में 2020 इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की मेजबानी की पेशकश स्वीकार की गई है। पिछले हफ्ते आईपीएल अध्यक्ष ब्रिजेश पटेल ने टूर्नामेंट की तारीखों की घोषणा की थी जो 19 सितंबर से आठ नवंबर तक खेला जाएगा। उन्होंने कहा था कि टूर्नामेंट का आयोजन यूएई में होगा जो भारत सरकार की स्वीकृति पर निर्भर करेगा।

एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड के महासचिव मुबाशिर उस्मानी ने बयान में कहा, ‘‘हमें (आधिकारिक) पत्र मिल गया है और अब भारत सरकार के फैसले का इंतजार कीजिए जिससे अंतिम करार होगा।’ भारत सरकार की स्वीकृति का इंतजार है, लेकिन उस्मानी ने कहा कि दोनों बोर्ड ने काम शुरू कर दिया है और संबंधित अधिकारियों से चर्चा चल रही है, जिसमें संबंधित आंतरिक कार्य समितियां भी शामिल हैं जिससे कि टूर्नामेंट की सुरक्षित माहौल में मेजबानी की तैयारी की जा सके। कोरोना वायरस महामारी के बीच आठ टीमों के आईपीएल का आयोजन हालांकि विदेशी सरजमीं पर करना प्रबंधन से जुड़ी बड़ी चुनौती होगी। इस लुभावनी टी-20 लीग की मेजबानी से हालांकि यूएई की अर्थव्यवस्था को काफी फायदा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


उस्मानी ने कहा, ‘दुनिया के सबसे रोमांचक, लोकप्रिय और लुभावने टूर्नामेंट के आयोजन और प्रबंधन को कई चीजें प्रभावित करेंगी। काफी सारे लोगों और उपकरणों की आवाजाही होगी और यूएई में आईपीएल के आयोजन के सभी पहलुओं पर चर्चा के लिए हमें विशेषज्ञों की सेवा लेने की जरूरत है। इसमें अबु धाबी, दुबई और शारजाह खेल परिषद, अबु धाबी, दुबई और शारजाह पर्यटन इकाइयां और संबंधित सरकारी विभाग शामिल हैं जैसे पुलिस बल और यूएई का स्वास्थ्य मंत्रालय।’
विज्ञापन
विज्ञापन


यूएई के सभी सरकारी विभाग इस स्तर के टूर्नामेंट का आयोजन करने के सक्षम हैं और पहले भी खुद को साबित कर चुके हैं। यूएई भारत में आम चुनावों के कारण 2014 मे भी दुनिया की सबसे बड़ी टी-20 लीग के एक हिस्से की मेजबानी कर चुका है। उस्मानी ने कहा, ‘हमें पता है कि किस चीज की जरूरत है और हमें टूर्नामेंट में शुरुआती स्तर से अंत तक किससे सलाह मशविरा करना है।'

टूर्नामेंट के आयोजन की योजना को अंतिम रूप देने के लिए आईपीएल संचालन परिषद के बैठक करने की उम्मीद है। इसके मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) भी शामिल है जिसका इंतजार टीमें कर रही हैं। टूर्नामेंट का आयोजन सुरक्षा के कड़े नियमों के बीच कराए जाने की उम्मीद है। यूएई में कोरोना वायरस महामरी नियंत्रण में दिख रही है और यहां फिलहाल छह हजार से अधिक सक्रिय मामले हैं।


उस्मानी ने कहा, ‘‘सबसे पहले यूएई सरकार ने वायरस को लेकर जो प्रतिक्रिया दी है उससे हम बेहद खुश हैं। सरकार ने फरवरी में भी कार्रवाई शुरू कर दी थी। देश भर में मामलों में कमी आ रही है और लोगों के उबरने की संख्या बढ़ रही है। दूसरा, संबंधी स्वास्थ्य अधिकारी कोविड-19 को लेकर जो भी सुरक्षा कदम उठाने को कहेंगे हम उसका पूरा समर्थन करेंगे। अंतत: बीसीसीआई अपनी जरूरतों से मेजबान देश को अवगत कराएगा जिस प्रक्रिया का एमिरेट्स क्रिकेट प्रत्येक कदम पर समर्थन करेगा और सहायता मुहैया कराएगा।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed