फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL Franchises offer six England players up to 50 crore rupees for playing Many T20 leagues: Reports

Report: छह खिलाड़ियों को आईपीएल फ्रेंचाइजी से 50 करोड़ का ऑफर, शर्त- अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट छोड़ टी20 लीग खेलो

Thu, 27 Apr 2023 10:41 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 27 Apr 2023 10:41 AM IST
सार

रिपोर्ट के अनुसार खिलाड़ियों से कहा गया है कि उन्हें एक साल के अंदर कई टी20 लीग में भाग लेना होगा। ऐसे में उनकी पहली प्राथमिकता उनके देश के लिए खेलने की बजाय टी20 लीग खेलना होगी। 
 

विज्ञापन
IPL Franchises offer six England players up to 50 crore rupees for playing Many T20 leagues: Reports
आईपीएल 2023 - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल की शीर्ष टीमों के मालिक इंग्लैंड के छह खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट छोड़ने और साल भर टी20 लीग खेलने के लिए 50 करोड़ रुपये तक का ऑफर दिया है। 'टाइम्स लंदन' की रिपोर्ट में यह खुलासा किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार कई फ्रेंचाइजी खिलाड़ियों के साल साल भर का करार करने की कोशिश कर रही हैं। इस करार के तहत खिलाड़ियों को पूरे साल अलग-अलग टी20 लीग में खेलना होगा। इसमें आईपीएल के अलावा वेस्टइंडीज की सीपीएल, दक्षिण अफ्रीका टी20 लीग, यूएई की ग्लोबल टी20 लीग और अमेरिका में होने वाली टी20 लीग भी शामिल है। इन सभी लीगों में आईपीएल की 10 फ्रेंचाइजियों में से कई फ्रेंचाइजी की टीमें हैं। हालांकि, रिपोर्ट में यह नहीं बताया गया है कि किस फ्रेंचाइजी ने किन खिलाड़ियों के साथ संपर्क किया है।
विज्ञापन


रिपोर्ट में बताया गया है कि अगर कोई खिलाड़ी यह करार स्वीकार करता है तो आईपीएल फ्रेंचाइजी के प्रति उसकी जिम्मेदारी और जवाबदेही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से पहले होगी। अपने देश के लिए अंतरराष्ट्रीय खेलने के लिए इस खिलाड़ी को फ्रेंचाइजी से अनुमति लेनी होगी। फिलहाल फुटबॉल में ऐसा ही हो रहा है। वहीं, क्रिकेट में हर देश के खिलाड़ी अपने देश के क्रिकेट बोर्ड के अनुसार खेलते हैं और टी20 लीग में भाग लेने के लिए बोर्ड से अनुमति लेते हैं।
विज्ञापन

टी20 क्रिकेट की लोकप्रियता काफी ज्यादा है और टी10 में भी दर्शकों की रुचि बढ़ रही है। आईसीसी इस बारे में नियम बनाने पर विचार कर रहा है कि एक खिलाड़ी एक साल के अंदर कितनी टी20 लीग में भाग ले सकता है, लेकिन फिलहाल ऐसा कोई नियम नहीं है। हालांकि, इसकी पूरी संभावना है कि कई युवा खिलाड़ी समय से पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लें और पैसा कमाने के लिए टी20 लीग खेलें। फिलहाल न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट और गुप्टिल जैसे खिलाड़ी टी20 लीग में खेलने के लिए अपने क्रिकेट बोर्ड का केंद्रीय अनुबंध छोड़ चुके हैं। 

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि ऑस्ट्रेलिया के कई खिलाड़ियों से पहले ही इस मामले में संपर्क किया जा चुका है। अब इंग्लैंड के खिलाड़ियों से इस मामले में बात की गई है। खिलाड़ियों को एक साल के अनुबंध के लिए 20-50 करोड़ रुपये तक ऑफर किए गए हैं, जो इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के केंद्रीय अनुबंध में शीर्ष खिलाड़ियों को मिलने वाली राशि से पांच गुना तक ज्यादा हैं।

इंग्लैंड के लिए टेस्ट खेलने वाले खिलाड़ी फिलहाल किसी आईपीएल फ्रेंचाइजी का ऑफर स्वीकार नहीं करना चाह रहे हैं, लेकिन इन खिलाड़ियों को बड़ी रकम ऑफर की गई है। ऐसे में खिलाड़ियों के ऑफर स्वीकार करने की संभावना हमेशा बनी रहती है। इसके अलावा खिलाड़ी अपने देश के क्रिकेट बोर्ड और आईपीएल फ्रेंचाइजी के साथ आंशिक अनुबंध कर सकते हैं। इस स्थिति में खिलाड़ी तय समय पर टी20 लीग और बाकी समय में देश के लिए खेलेंगे। खासकर टी20 क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ियों के ऐसे अनुबंध स्वीकार करने की संभावना ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed