फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL: Former Indian All rounder Irfan pathan says BCCI should stop giving hardik pandya to superstar treatment

IPL 2024: 'हार्दिक से सुपरस्टार जैसा बर्ताव बंद करें', इस पूर्व ऑलराउंडर ने बीसीसीआई से की मांग

Sat, 27 Apr 2024 07:26 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 27 Apr 2024 07:26 PM IST
सार

हार्दिक पांड्या आईपीएल 2024 में खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। इससे उनके जून में होने वाले टी20 विश्व कप टीम में शामिल होने पर भी सवाल खड़े किए जा रहे हैं। इस वैश्विक टूर्नामेंट की शुरुआत आईपीएल के मौजूदा सीजन के तुरंत बाद अमेरिका और वेस्टइंडीज में होनी है।

विज्ञापन
IPL: Former Indian All rounder Irfan pathan says BCCI should stop giving hardik pandya to superstar treatment
हार्दिक पांड्या - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या के खराब प्रदर्शन से काफी नाराज हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय क्रिकेट को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक ऑलराउंडर खिलाड़ी के रूप में हार्दिक पांड्या को इतनी प्राथमिकता नहीं देना चाहिए क्योंकि यह भारतीय खिलाड़ी आईसीसी टूर्नामेंट में प्रभावित करने में नाकाम साबित हुआ है। 
विज्ञापन


खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं हार्दिक
हार्दिक पांड्या आईपीएल 2024 में खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। इससे उनके जून में होने वाले टी20 विश्व कप टीम में शामिल होने पर भी सवाल खड़े किए जा रहे हैं। इस वैश्विक टूर्नामेंट की शुरुआत आईपीएल के मौजूदा सीजन के तुरंत बाद अमेरिका और वेस्टइंडीज में होनी है। इसके लिए आने वाले कुछ ही दिनों में भारतीय टीम की घोषणा की जा सकती है और हार्दिक टीम में जगह बनाने के दावेदारों में से एक हैं। 
विज्ञापन


हार्दिक पर भड़के इरफान
इरफान हाल के दिनों में हार्दिक की आलोचना करने से पीछे नहीं हटते हैं और इस बार उन्होंने भारतीय ऑलराउंडर पर जमकर भड़ास निकाली है। इरफान ने कहा, हार्दिक पांड्या के बारे में कहूं तो भारतीय क्रिकेट को यह स्पष्ट करने की जरूरत है कि उन्हें कितनी प्राथमिकता देनी है चाहिए। हार्दिक को जितनी प्राथमिकता मिलती है उन्हें उतनी प्राथमिकता नहीं देनी चाहिए क्योंकि अब तक हमने उनकी उपस्थिति में विश्व कप नहीं जीता है। अगर आपको लगता है कि आप एक मुख्य ऑलराउंडर हैं तो आपको अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उस तरह का प्रदर्शन करना होगा। जहां तक ऑलराउंडर का सवाल है तो हार्दिक ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस तरह से प्रभावित नहीं किया है। हम सिर्फ उसकी क्षमता के बारे में सोच रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हार्दिक को पूरे साल खेलने की सलाह 
पठान ने हार्दिक को सलाह देते हुए कहा कि आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में प्रदर्शन में काफी बड़ा अंतर होता है और हार्दिक टूर्नामेंट चुनने के बजाय पूरे साल खेलें। इरफान ने कहा, हम आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शन के बीच भ्रमित हो रहे हैं। दोनों में काफी अंतर है। सबसे पहले तो हार्दिक को पूरे साल खेलना चाहिए। वह चुनकर टूर्नामेंट नहीं खेल सकते। भारतीय क्रिकेट को ऐसा बंद करना होगा। किसी एक खिलाड़ी को प्राथमिकता देना बंद करें क्योंकि अगर आप ऐसा करोगे तो बड़े टूर्नामेंट नहीं जीत सकोगे। ऑस्ट्रेलिया इतने सालों से टीम गेम को प्राथमिकता दे रहे हैं। कंगारू टीम किसी एक खिलाड़ी को सुपरस्टार नहीं बनाती। उनकी टीम में कोई एक सुपरस्टार नहीं है, बल्कि सभी सुपरस्टार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed