फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL : Former CSK allrounder Suresh Raina on being asked wheter MS Dhoni will play his last match in Chennai

IPL 2024 : क्या धोनी ने चेपॉक पर खेला आखिरी मैच? सुरेश रैना ने दिया ये बड़ा बयान

Mon, 13 May 2024 06:23 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 13 May 2024 06:23 PM IST
सार

आईपीएल 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच चेपॉक स्टेडियम में मुकाबला खेला गया था। इस मैच में सीएसके ने आरआर को पांच विकेट से शिकस्त दी थी।

विज्ञापन
IPL : Former CSK allrounder Suresh Raina on being asked wheter MS Dhoni will play his last match in Chennai
धोनी-रैना - फोटो : twitter

विस्तार

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ रविवार को मैच के बाद चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह ने चेन्नई के चेपॉक में लैप ऑफ ऑनर लिया। उन्होंने साथी खिलाड़ियों के साथ स्टेडियम के चक्कर लगाए और टीम को हमेशा समर्थन देने के लिए फैंस का आभार जताया था।  इतना ही नहीं 'थाला' धोनी से मिलने 'चिन्ना थाला' सुरेश रैना भी पहुंचे थे जिससे यह कयास लगाए जाने लगे कि क्या धोनी चेपॉक पर अपना अंतिम मुकाबला खेल चुके हैं। हालांकि रैना ने इस मामले में चुप्पी तोड़ी और कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं है। 
विज्ञापन
Trending Videos

राजस्थान को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदें रखी कायम
आईपीएल 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच चेपॉक स्टेडियम में मुकाबला खेला गया था। इस मैच में सीएसके ने आरआर को पांच विकेट से शिकस्त दी थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 141 रन बनाए थे। जवाब में चेन्नई ने 18.2 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। यह चेन्नई का इस सीजन का आखिरी होम मैच था। टीम ने अब तक 13 मुकाबलों में से सात जीते हैं और उसके 14 अंक हैं। टीम ने छह मैच हारे भी हैं। अंक तालिका में ऋतुराज गायकवाड़ की टीम तीसरे स्थान पर है। सीएसके को अब एक और मैच खेलना है, जो कि चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ होगा। ऐसे में सीएसके को प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करने के लिए उस मैच को जीतना ही होगा। अगर ऐसा नहीं होता है तो टीम को अन्य टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रैना ने अटकलों पर लगाया विराम
चेन्नई की टीम अगर फाइनल में पहुंचने में सफल रही तो टीम को एक बार फिर अपने घरेलू मैदान पर खेलने का मौका मिलेगा। चेन्नई गत चैंपियन टीम है इसलिए इस सीजन का खिताबी मुकाबला चेपॉक पर रखा गया। अगर ऐसा हुआ तो धोनी एक फिर चेपॉक पर खेलने उतरेंगे। रैना से कमेंटेटर अभिनव मुकुंद ने जब पूछा कि क्या यह धोनी का आखिरी मैच है? इस पर रैना ने कहा, नहीं बिलकुल नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed