फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL: Commentator Navjot Singh Siddhu reaction over Rohit Sharma being removed from Mumbai Indians Captaincy

IPL 2024: 'रोहित शर्मा ने क्या गलत किया था'? मुंबई की कप्तानी से हटाने पर आया इस पूर्व दिग्गज खिलाड़ी का बयान

Tue, 02 Apr 2024 12:08 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 02 Apr 2024 12:08 PM IST
सार

हार्दिक मुंबई से पहले गुजरात टाइटंस की कप्तानी करते थे और इस दौरान उनका कार्यकाल काफी सफल रहा था। हार्दिक जब गुजरात के कप्तान बने थे तो टीम ने लगातार तीन मैच जीते थे, लेकिन मुंबई के लिए उनका प्रदर्शन इसके उलट रहा है। टीम को इस सीजन लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा है।

विज्ञापन
IPL: Commentator Navjot Singh Siddhu reaction over Rohit Sharma being removed from Mumbai Indians Captaincy
हार्दिक पांड्या, रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रोहित शर्मा को हटाकर हार्दिक पांड्या को मुंबई की कमान सौंपे अब काफी दिन हो गए हैं, लेकिन इसे लेकर विवाद और चर्चा थमने का नाम नहीं ले रही है। हार्दिक की गुजरात टाइटंस से मुंबई में दोबारा वापसी और रोहित की जगह उनको कप्तान बनाना आईपीएल 2024 में चर्चा का प्रमुख केंद्र रहा है। इसे लेकर ना सिर्फ फैंस के बीच, बल्कि पूर्व क्रिकेटरों में भी लगातार चर्चा हो रही है। अब इस मसले पर पूर्व भारतीय बल्लेबाज और कमेंटेटर नवजोत सिंह सिद्धू भी कूद पड़े हैं। उन्होंने रोहित का समर्थन करते हुए कहा कि उन्होंने ऐसा क्या गलत काम किया था जिस कारण मुंबई ने रोहित को कप्तानी से हटाया। 
विज्ञापन


इस सीजन खराब रही है मुंबई की शुरुआत
हार्दिक मुंबई से पहले गुजरात टाइटंस की कप्तानी करते थे और इस दौरान उनका कार्यकाल काफी सफल रहा था। हार्दिक जब गुजरात के कप्तान बने थे तो टीम ने लगातार तीन मैच जीते थे, लेकिन मुंबई के लिए उनका प्रदर्शन इसके उलट रहा है। टीम को इस सीजन लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा है। मुंबई को उसके घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम पर राजस्थान रॉयल्स ने मात दी। मुंबई को इससे पहले गुजरात टाइटंस ने छह रन से हराया था, जबकि टीम को सनराइजर्स हैदराबाद ने 31 रन से मात दी थी। मुंबई की शुरुआत इस सीजन बेहद खराब रही है और टीम अबतक टूर्नामेंट में खाता भी नहीं खोल सकी है। 
विज्ञापन


'रोहित को हटाना कौन पचा पाएगा'
सिद्धू ने कहा, कोई भी इस बात को नहीं पचा पाएगा कि भारत का हीरो, भारत का कप्तान अपनी फ्रेंचाइजी का कप्तान नहीं है। उन्होंने ऐसा क्या गलत किया था? यही सब फ्रेंचाइजी के फैंस सोच रहे होंगे। लेकिन इससे हार्दिक पांड्या का क्या लेना देना। सफलता जैसी सफल कोई चीज नहीं है। अगर वह ये दो मैच जीतते तो इतना हंगामा नहीं होता। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हार्दिक को भारत का टी20 कप्तान बनाने की चर्चा चली थी
ऐसी भी खबरें आई थी कि हार्दिक रोहित की जगह टी20 प्रारूप में भारत की कमान संभाल सकते हैं और उनके नेतृत्व में ही टीम इस साल जून में अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले टी20 विश्व कप में खेलने उतरेगी। लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने इस बात की पुष्टि की थी कि रोहित इस वैश्विक टूर्नामेंट में भारत की कप्तानी करेंगे। 

'बीसीसीआई ने पहले स्पष्ट किया होता तो हार्दिक नहीं बनते कप्तान'
सिद्धू का मानना है कि अगर बीसीसीआई ने रोहित को कप्तान बनाए रखने की घोषणा पहले की होती तो फ्रेंचाइजी हार्दिक को कप्तानी नहीं सौंपती। सिद्धू ने कहा,     अगर बीसीसीआई अक्टूबर में ही इस बात की घोषणा कर देता कि रोहित 2024 में भारतीय टी20 टीम की कमान संभाले रखेंगे तो शायद मुंबई हार्दिक को कप्तान नहीं बनाती। उन्होंने सोचा होगा कि कैसे भारत का कप्तान फ्रेंचाइजी की कमान नहीं संभालेगा। 


हार्दिक बार-बार हो रहे हूटिंग का शिकार 
हार्दिक पांड्या के लिए आईपीएल का 17वां सीजन अब तक बुरी यादों वाला रहा है। स्टेडियम में उन्हें लगातार दर्शकों की हूटिंग का सामना करना पड़ रहा है। ऐसा ही कुछ वानखेड़े स्टेडियम पर भी देखने मिला जो मुंबई का होम ग्राउंड है। मुंबई इंडियंस की टीम सोमवार को अपने घरेलू मैदान पर इस सीजन पहली बार खेलने उतरी, लेकिन टीम के नए कप्तान हार्दिक को यहां भी हूटिंग का सामना करना पड़ा। यहां तक कि टॉस के दौरान प्रेजेंटर संजय मांजरेकर ने वानखेड़े के दर्शकों से उचित आचरण करने के लिए कहा। बाद में रोहित शर्मा ने भी फैंस से ऐसी हरकत नहीं करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed