फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL: BCCI may earn Rs 45 thousand crores from the media rights

IPL 2022: टूट सकते हैं सारे रिकॉर्ड, मीडिया राइट्स से बीसीसीआई को हो सकती है 45000 करोड़ रुपये की कमाई

Thu, 03 Feb 2022 10:56 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 03 Feb 2022 10:56 AM IST
सार

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने भविष्यवाणी की थी कि इस बार मीडिया अधिकारों से बोर्ड को 35000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई हो सकती है। यह भविष्यवाणी सच होती हुई दिख रही है

विज्ञापन
IPL: BCCI may earn Rs 45 thousand crores from the media rights
आईपीएल 2022 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईपीएल 2022 के लिए मेगा ऑक्शन 12 और 13 फरवरी को होना है। इस बार 590 खिलाड़ियों की किस्मत दांव पर है। हालांकि, इस बार ऑक्शन के अलावा एक और बात पर सबकी नजर होगी। मेगा ऑक्शन के अलावा 2023 से 2027 तक के सीजन के लिए मीडिया अधिकारों पर भी बोली लगनी है। इससे बीसीसीआई अप्रत्याशित लाभ की उम्मीद कर रहा है। इसे खरीदने को लेकर कई नेटवर्क मैदान में हैं।
विज्ञापन


इन नेटवर्क को है दिलचस्पी
मीडिया अधिकार पाने के लिए सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क, डिज्नी स्टार नेटवर्क, रिलायंस-वायाकॉम जैसे कई नेटवर्क लाइन में हैं। इसके लिए ई-नीलामी के माध्यम से टेंडर 10 फरवरी से पहले मंगाया जा सकता है। टेंडर जारी होने के 45 दिन के अंदर ई-नीलामी हो सकती है। एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई मीडिया अधिकारों से 2018-2022 तक हुई कमाई का तीन गुना कमा सकता है। 
विज्ञापन


फिलहाल मीडिया अधिकार स्टार के पास
स्टार ने 2018 में मीडिया अधिकारों को 16,347 करोड़ रुपये में खरीदा था। वहीं, इससे पहले इसका अधिकार सोनी पिक्चर्स नेटवर्क के पास था। उन्होंने करीब 8,200 करोड़ रुपये में प्रसारण अधिकार खरीदे थे। सोनी के पास आईपीएल के प्रसारण का अधिकार 10 साल (2008-2017) तक रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गांगुली की भविष्यणी सच साबित हो सकती है
बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने भविष्यवाणी की थी कि इस बार मीडिया अधिकारों से बोर्ड को 35000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई हो सकती है। यह भविष्यवाणी सच होती हुई दिख रही है। इनसाइड स्पोर्ट्स ने बुधवार को बीसीसीआई के एक शीर्ष अधिकारी के हवाले से बताया था कि भारतीय क्रिकेट नए सीजन के लिए आईपीएल अधिकारों की बिक्री से मालामाल होने को तैयार है। अगर यह रकम 40,000 से 45,000 करोड़ रुपये तक भी पहुंच जाए तो किसी को आश्चर्यचकित नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed