{"_id":"658191eb46b21747f801b1d3","slug":"ipl-auction-2024-gujarat-titans-bought-shahrukh-khan-in-indian-premier-league-not-preity-zinta-pbks-team-2023-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL Auction 2024: शाहरुख खान को खरीदने से चूकीं प्रीति जिंटा, गुजरात टाइटंस ने 18 गुना ज्यादा कीमत देकर खरीदा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL Auction 2024: शाहरुख खान को खरीदने से चूकीं प्रीति जिंटा, गुजरात टाइटंस ने 18 गुना ज्यादा कीमत देकर खरीदा
Tue, 19 Dec 2023 06:23 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Tue, 19 Dec 2023 06:23 PM IST
सार
IPL Auction 2024 Gujarat Titans bought Shahrukh Khan: शाहरुख ने आईपीएल में अब तक सभी मैच पंजाब के लिए ही खेले हैं। उन्होंने 33 मुकाबलों में 20.29 की औसत से 426 रन बनाए हैं। शाहरुख का स्ट्राइक रेट 134.81 का रहा है।
विज्ञापन
शाहरुख खान
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
तमिलनाडु के विस्फोटक बल्लेबाज शाहरुख खान को गुजरात टाइटंस ने खरीद लिया। गुजरात ने उन्हें 7.40 करोड़ रुपये में खरीद लिया। पिछले सीजन में वह पंजाब किंग्स की टीम के सदस्य थे। शाहरुख को पंजाब ने नीलामी से पहले रीलीज कर दिया था। अब वह प्रीति जिंटा की सह-मालिकाना हक वाली टीम के लिए नहीं खेलेंगे। शाहरुख गुजरात टाइटंस के लिए अगले सीजन में खेलते नजर आएंगे।
शाहरुख खान के लिए सबसे पहली बोली उनकी पुरानी टीम पंजाब किंग्स ने लगाई। पंजाब का मुकाबला गुजरात से हुआ। इन दोनों टीमों के अलावा किसी ने भी शाहरुख के लिए बोली नहीं लगाई। पंजाब ने 7.20 करोड़ रुपये की बोली लगाने के बाद खुद को अलग कर लिया। गुजरात ने 7.20 करोड़ रुपये में उन्हें खरीद लिया। पिछली बार की तुलना में उनके खाते में कम राशि आई है। पंजाब ने 2022 में उन्हें नौ करोड़ रुपये में खरीदा था।
आईपीएल में शाहरुख खान का रिकॉर्ड
शाहरुख ने आईपीएल में अब तक सभी मैच पंजाब के लिए ही खेले हैं। उन्होंने 33 मुकाबलों में 20.29 की औसत से 426 रन बनाए हैं। शाहरुख का स्ट्राइक रेट 134.81 का रहा है। उन्होंने आईपीएल में एक भी अर्धशतक नहीं लगाया। उन्होंने 26 चौके और 28 छक्के लगाए हैं।
विज्ञापन
मां के रिश्तेदार की सलाह पर उनका नाम रखा गया
तमिलनाडु के इस युवा क्रिकेटर का नाम मां के रिश्तेदार की सलाह पर रखा गया और वह खुद भी स्टार अभिनेता शाहरुख खान के बड़े प्रशंसक हैं लेकिन दाएं हाथ का यह बल्लेबाज अपनी स्वयं की पहचान बनाना चाहता है। अभिनेता शाहरुख खान के वह प्रशंसक हैं, लेकिन उन्हें सलमान खान ज्यादा पसंद हैं।