{"_id":"572dc6a14f1c1b44265cd9f5","slug":"ipl-9-bhuvneshwar-kumar-back-in-form","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिर पटरी पर दौड़ने लगी है 'मेरठ एक्सप्रेस', ये रहे आंकड़े","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
फिर पटरी पर दौड़ने लगी है 'मेरठ एक्सप्रेस', ये रहे आंकड़े
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 07 May 2016 04:27 PM IST
विज्ञापन
भुवनेश्वर कुमार
- फोटो : Twitter
दोहरी हार के साथ आईपीएल में अपने अभियान की शुरुआत करने वाले सनराइजर्स हैदराबाद जीत की राह पर लौट आई है। गुजरात लायंस के खिलाफ मैच में शानदार गेंदबाजी के दम पर हैदराबाद ने 5 विकेट से जीत हासिल करते हुए टूर्नामेंट में अपनी चुनौती बनाए रखी है।
कप्तान डेविड वार्नर की टीम की जीत के नायक रहे तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार जिन्होंने बेहद शानदार गेंदबाजी की और पहले ओवर में मेडन के साथ 2 विकेट झटके और 4 ओवर में सिर्फ 28 रन ही दिए और मैन ऑफ द मैच बन गए। लंबे समय से कुछ फीके से दिख रहे इस तेज गेंदबाज ने आईपीएल के जरिए अपनी लय हासिल कर ली है और अब एक रिकॉर्ड भी बना दिया है।
वह टूर्नामेंट के इस सत्र में पहले ऐसे क्रिकेटर बन गए हैं जिन्होंने 2 बार मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता। कुछ समय तक आउट ऑफ फॉर्म होने के कारण भुवी को टीम इंडिया में जगह पाने के लिए लंबा संगर्ष करना पड़ रहा था। अब लीग में उनका जलवा फिर से दिखने लगा है। 8 मैचों से 12 विकेट लेकर वह सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में तीसरे नंबर पर हैं। वह अब तक 2 नोबॉल डाल चुके हैं।
विज्ञापन
साथ ही उनकी टीम के बांग्लादेशी गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान जो पहली बार आईपीएल खेल रहे हैं ने अपने खाते में 10 विकेट जोड़ लिए हैं। वह ऐसे पहले गेंदबाज बन गए हैं जिन्होंने किसी मैच में 3 विकेट लिए बगैर ही सबसे कम मैचों (8 मैच) में 10 या उससे विकेट लेने का कारनामा कर दिखाया।

Trending Videos
लंबे इंतजार के बाद हुई वापसी पर खास नहीं बना पाए युवराज
युवराज सिंह
सनराइजर्स हैदराबाद की जीत इस लिहाज से भी बेहद खास है क्योंकि इसी मैच से उनकी टीम में युवराज सिंह ने मैदान पर वापसी की। युवराज पहली बार इस टीम के लिए खेल रहे हैं। इससे पहले खेले 7 मुकाबले में वह अनफिट होने के कारण नहीं खेल सके थे और अब फिट होने के बाद वह मैदान पर लौट आए।
शायद उनकी वापसी कर टीम के गेंदबाज बेहद उत्साहित दिखे और शुरुआत में इस कदर कसी हुई गेंदबाजी की कि विपक्षी टीम का पहला रन 14वीं गेंद पर जाकर बना, यानी की पहले 2 ओवर मेडन डाले गए। भुवनेश्वर कुमार के बाद आशीष नेहरा ने मेडन डाल दिया। साथ ही कसी हुई गेंदबाजी का असर यह हुआ कि गुजरात की टीम 20 ओवर में सिर्फ 8 चौके और 3 छक्के ही लगा पाए। आईपीएल में यह किसी टीम की ओर से दूसरा सबसे कम चौके-छक्के लगाने का रिकॉर्ड है।
साथ ही युवराज के लिए वापसी कुछ खास नहीं रही। गेंदबाजी में 2 ओवर में बिना किसी सफलता के 13 रन दे पाए। इसके बाद जब बल्लेबाजी करने का मौका मिला तो 5 रन बनाकर लौटते बने।