{"_id":"b252d674be074e8c93cfd79c1ab4730a","slug":"ipl-7-could-be-foreign-soil-due-to-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांग्लादेश या श्रीलंका में हो सकता है आईपीएल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बांग्लादेश या श्रीलंका में हो सकता है आईपीएल
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 10 Sep 2013 05:51 PM IST
विज्ञापन
एक बार फिर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) विदेशी धरती पर खेली जा सकती है। और एक बार फिर इसकी वजह लोकसभा चुनाव बन सकते हैं।
विज्ञापन
आईपीएल हर साल अप्रैल-मई होते हैं और अगले साल इन्हीं दिनों आम चुनाव हो सकते हैं। हालांकि भारत में होने वाले आम चुनाव की तारीखों की घोषणा अभी नहीं हुई है ऐसे में अभी कुछ भी कह पाना आसान नहीं है।
विज्ञापन
आईपीएल का दूसरा संस्करण विदेशी धरती पर खेला गया था। 2009 में दक्षिण अफ्रीका में आईपीएल कराने के पीछे देश में होने वाले आम चुनाव ही मुख्य कारण था।
अगर अगले साल आईपीएल का सातवां संस्करण विदेशी धरती पर कराना हुआ तो यह टूर्नामेंट दक्षिण अफ्रीका में नहीं बल्कि श्रीलंका या बांग्लादेश में हो सकता है।
इसके पीछे बीसीसीआई का क्रिकेट साउथ अफ्रीका के नए मुख्य कार्यकारी हारुन लोगार्ट के साथ विवाद मुख्य कारण हो सकता है।
वर्तमान लोकसभा का कार्यकाल अगले साल मई 2014 में खत्म होने हैं। आम चुनाव को लेकर तारीखों की घोषणा अभी हुई नहीं है। लेकिन बीसीसीआई ने इस मामले में अपनी कवायद शुरू कर चुकी है।
विज्ञापन
बांग्लादेश और श्रीलंका में आईपीएल कराने का अहम कारण यह भी हो सकता है कि दोनों देश भारत के सटे हुए हैं ऐसे में इन देशों में आईपीएल कराने में ज्यादा दिक्कत नहीं आनी चाहिए।