फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2026 Top Controversies: From Captaincy Chaos to Dressing Room Drama Season Biggest Flashpoints

IPL 2026: वेपिंग कांड से लेकर हेड-कोहली की लड़ाई तक, इन आठ कारणों से सुर्खियों में रहा आईपीएल का 19वां सीजन

Sun, 31 May 2026 11:51 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 31 May 2026 11:51 PM IST
सार

आईपीएल 2026 का सीजन भी विवादों से अछूता नहीं रहा। इस सीजन कई विवादों ने सुर्खियों बटोरी जिसमें ड्रेसिंग रूम में वेपिंग कांड से लेकर कोहली और हेड के बीच लड़ाई तक ने सभी का ध्यान खींचा। आइए जानते हैं आईपीएल के 19वें सीजन के आठ विवाद के बारे में...

विज्ञापन
IPL 2026 Top Controversies: From Captaincy Chaos to Dressing Room Drama Season Biggest Flashpoints
आईपीएल 2026 के विवाद - फोटो : IPL

विस्तार

आईपीएल 2026 का सीजन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की गुजरात टाइटंस पर जीत के साथ समाप्त हो गया। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए खिताबी मुकाबले में आरसीबी ने पांच विकेट से जीत दर्ज की और लगातार दूसरी बार ट्रॉफी नाम की। इससे पहले टीम 2025 में पंजाब किंग्स पर जीत के साथ पहली बार ट्रॉफी जीतने में कामयाब रही थी। आईपीएल का ये सीजन कई मायनों में यादगार रहा। इस सीजन में बड़े से बड़े स्कोर देखने को मिले तो वहीं, कुछ नए खिलाड़ियों ने अपनी छाप छोड़ी। लेकिन हमेशा की तरह ये सीजन भी विवादों से अछूता नहीं रहा। आइए जानते हैं वो आठ विवाद जिसके कारण आईपीएल का 19वां सीजन सुर्खियों में रहा...
विज्ञापन

रियान पराग ने ड्रेसिंग रूप में की वेपिंग
राजस्थान रॉयल्स के 24 वर्षीय कप्तान रियान पराग न्यू चंडीगढ़ में पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान सुर्खियों में आए। उन्हें राजस्थान के ड्रेसिंग रूम में वेप का इस्तेमाल करते हुए दिखाने वाला वीडियो कथित तौर पर वायरल हो गया। यह घटना दूसरी पारी के 16वें ओवर की है, जब एक ब्रॉडकास्ट कैमरे ने कुछ पलों के लिए पराग को ऐसी चीज के साथ कैद किया, जो वेप जैसी नजर आ रही थी। इसके बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने उन पर कार्रवाई की थी और जुर्माना लगाया था। हालांकि, उन पर प्रतिबंध नहीं लगा था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
विज्ञापन

चहल ने फ्लाइट में की वेपिंग, ब्लॉगिंग को लेकर घिरे अर्शदीप
पंजाब किंग्स के स्पिनर युजवेंद्र चहल भी वेपिंग करने के कारण सुर्खियों में आए। चहल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें दावा किया गया था कि वह फ्लाइट में वेपिंग कर रहे हैं। यह वीडियो तब का बताया जा रहा था जब पंजाब किंग्स की टीम अहमदाबाद से हैदराबाद की यात्रा कर रही थी। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने अर्शदीप सिंह के व्लॉग की क्लिप और स्क्रीनशॉट शेयर किया था जिसमें दावा किया गया कि चहल ने फ्लाइट में वेपिंग की है। इस घटना के बाद अर्शदीप के ब्लॉगिंग को लेकर भी विवाद हुआ था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन

टिम डेविड पर लगा अभद्र इशारे का आरोप
आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले गए रोमांचक मुकाबले के बाद विवाद हुआ था। आरसीबी के बल्लेबाज टिम डेविड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें दावा किया गया कि उन्होंने मुंबई इंडियंस की ओर मिडिल फिंगर का इशारा किया। यह विवाद काफी बढ़ भी गया था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

IPL 2026 Top Controversies: From Captaincy Chaos to Dressing Room Drama Season Biggest Flashpoints
कोहली-हेड विवाद मामले ने लिया नया मोड़ - फोटो : ANI/Instagram
जब कोहली ने हेड से नहीं मिलाया हाथ
सनराइजर्स हैदराबाद और आरसीबी के बीच मैच के दौरान विराट कोहली और ट्रेविस हेड के बीच जुबानी जंग देखने को मिली थी। हालांकि, मैच खत्म होने के बाद भी कोहली का गुस्सा शांत नहीं हुआ और उन्होंने हेड से हाथ तक नहीं मिलाया था। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में दिख रहा था कि मैच के बाद कोहली सनराइजर्स हैदराबाद के बाकी सभी खिलाड़ियों से हाथ मिलाते हैं, लेकिन वह हेड की तरफ देखते तक नहीं हैं। हालांकि, हेड ने विराट से हाथ मिलाने के लिए अपना हाथ आगे भी बढ़ाया, लेकिन वह एसआरएच के सलामी बल्लेबाज को नजरअंदाज करके आगे निकल गए। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पांड्या ब्रदर्स में दरार की खबर ने मचाया तहलका
आईपीएल 2026 के मुकाबले में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच सिर्फ मैच ही नहीं, बल्कि दो भाइयों की कहानी भी सुर्खियों में रही। हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या के बीच रिश्तों में खटास की अटकलें तेज हो गईं। सबसे ज्यादा चर्चा उस पल की हुई जब हार्दिक पांड्या के आउट होने पर क्रुणाल ने काफी आक्रामक अंदाज में जश्न मनाया। यह दृश्य फैंस के लिए चौंकाने वाला था, क्योंकि दोनों भाई पहले मैदान पर अक्सर एक-दूसरे के साथ मजाक और गर्मजोशी दिखाते थे। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

अंपायर से भिड़े थे नीतीश राणा
चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच के दौरान जमकर विवाद हुआ था। चेपॉक में खेले गए इस मैच के दौरान आखिरी ओवरों में जबरदस्त ड्रामा देखने को मिला था। इस दौरान दिल्ली कैपिटल्स के दो खिलाड़ी नीतीश राणा और करुण नायर फोर्थ अंपायर से भिड़ गए, जबकि कोच हेमंग बदानी भी अंपायर से बहस करते नजर आए थे। वहीं, आउट होने के बाद दिल्ली के ट्रिस्टन स्टब्स इतने गुस्से में दिखे कि उन्होंने ड्रेसिंग रूम में जाकर हेलमेट फेंक दिया। पूरा मामला जानने के लिए यहां क्लिक करें

फील्डिंग में बाधा डालने पर घिरे थे रघुवंशी
आईपीएल 2026 के 38वें मैच में अंगकृष रघुवंशी के 'ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड' यानी फील्डिंग में बाधा डालने पर आउट ने क्रिकेट जगत में नई बहस छेड़ दी थी। यह क्रिकेट का एक ऐसा नियम है, जो बहुत कम देखने को मिलता है, लेकिन जब भी सामने आता है, विवाद जरूर खड़ा करता है। अंगकृष का विकेट ऑब्स्ट्रक्टिंग द फील्ड के तहत कोलकाता के लिए पहला नहीं है। इससे पहले केकेआर से खेलते हुए यूसुफ पठान भी इसका शिकार बन चुके हैं। यह क्रिकेट का एक ऐसा नियम है, जो बहुत कम देखने को मिलता है, लेकिन जब भी सामने आता है, विवाद जरूर खड़ा करता है। क्रिकेट के नियमों (Law 37) के मुताबिक, अगर कोई बल्लेबाज जानबूझकर फील्डिंग टीम के काम में बाधा डालता है,  वो थ्रो रोकना हो, कैच में दखल देना हो या रन-आउट से बचने के लिए रास्ता बदलना, तो उसे ऑब्सट्रक्टिंग द फील्ड के तहत आउट दिया जा सकता है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

IPL 2026 Top Controversies: From Captaincy Chaos to Dressing Room Drama Season Biggest Flashpoints
आईपीएल में विवाद - फोटो : X
डगआउट में मोबाइल के इस्तेमाल पर हुआ था विवाद 
आरसीबी और राजस्थान रॉयल्स के बीच गुवाहाटी में खेले गए मुकाबले के दौरान राजस्थान रॉयल्स के मैनेजर रोमी भिंडर को युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी के साथ डगआउट में स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते देखा गया था। भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड की भ्रष्टाचार रोधी और सुरक्षा इकाई (एसीएसयू) ने इस मामले को लेकर स्पष्टीकरण मांगा था। प्रोटोकॉल के अनुसार टीम मैनेजर मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन डगआउट में इसका उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed