{"_id":"69f754c9f3c1755de80afaa2","slug":"ipl-2026-srh-vs-kkr-result-sunrisers-hyderabad-vs-kolkata-knight-riders-key-highlights-analysis-points-table-2026-05-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"SRH Vs KKR: केकेआर की हैदराबाद के खिलाफ 21वीं जीत, वरुण के बाद रहाणे-रघुवंशी चमके; तालिका में हुआ बदलाव?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
SRH Vs KKR: केकेआर की हैदराबाद के खिलाफ 21वीं जीत, वरुण के बाद रहाणे-रघुवंशी चमके; तालिका में हुआ बदलाव?
Sun, 03 May 2026 07:29 PM IST
Sovit Chaturvedi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: Sovit Chaturvedi
Updated Sun, 03 May 2026 07:29 PM IST
सार
कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपना दबदबा बरकार रखा। केकेआर ने गेंदबाजों के बाद बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन से हैदराबाद को सात विकेट से हराकर टूर्नामेंट में जीत की हैट्रिक लगाई।
विज्ञापन
अंगकृष रघुवंशी और रहाणे
- फोटो : IPL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने सनराइजर्स हैदराबाद को आईपीएल 2026 के मुकाबले में सात विकेट से हराया। केकेआर ने इस तरह प्लेऑफ की उम्मीदों को जीवंत रखा है। हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19 ओवर में 165 रन बनाए थे। जवाब में केकेआर के लिए अंगकृष रघुवंशी ने अर्धशतक लगाया और कप्तान रहाणे के साथ मिलकर शानदार साझेदारी की जिससे टीम ने 18.2 ओवर में तीन विकेट पर 169 रन बनाकर मैच जीता।
विज्ञापन
केकेआर ने हासिल की उपलब्धि
केकेआर की यह सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 32 मैचों में 21वीं जीत है। यह आईपीएल में किसी टीम के खिलाफ केकेआर की संयुक्त रूप से दूसरी सबसे ज्यादा जीत है। केकेआर ने पंजाब किंग्स के खिलाफ भी 21 मैच जीते हैं। वहीं, आईपीएल में किसी टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत का रिकॉर्ड मुंबई इंडियंस के नाम है जिन्होंने केकेआर के खिलाफ 25 मैच जीते हैं।

रहाणे-रघुवंशी के बीच साझेदारी
लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर के लिए फिन एलेन ने 29 रन बनाए। एलेन इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे थे, लेकिन बहुत ज्यादा समय क्रीज पर नहीं बिता सके। पहला झटका लगने के बाद रहाणे और रघुवंशी ने दूसरे विकेट के लिए 84 रनों की साझेदारी की। रहाणे हालांकि, अर्धशतक पूरा नहीं कर सके और 36 गेंदों पर चार चौकों और एक छक्के की मदद से 43 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद रघुवंशी भी अपना विकेट गंवा बैठे। रघुवंशी ने 47 गेंदों पर पांच चौकों और दो छक्कों की मदद से 59 रन बनाए। इसके बाद रिंकू सिंह और कैमरन ग्रीन ने मैच फिनिश किया। रिंकू 11 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 22 रन बनाए, जबकि ग्रीन तीन रन बनाकर नाबाद लौटे। हैदराबाद के लिए पैट कमिंस, शिवांग कुमार और साकिब हुसैन को एक-एक विकेट मिला।

केकेआर आठवें स्थान पर
लगातार तीन जीत दर्ज करने के बाद केकेआर के लिए अंक तालिका में कुछ बदलाव नहीं हुआ है और वह आठवें स्थान पर बनी हुई है। केकेआर के नौ मैचों में तीन जीत, पांच हार और एक बेनतीजा के साथ सात अंक हैं। वहीं, हार के बाद भी हैदराबाद की टीम तीसरे स्थान पर है। हैदराबाद के 10 मैचों में छह जीत और चार हार के साथ 12 अंक हैं।

गेंदबाजों ने कराई केकेआर की वापसी
इससे पहले, गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की मदद से केकेआर ने सनराइजर्स हैदराबाद को बड़ा स्कोर बनाने से रोका। हैदराबाद के लिए हेड और ईशान के अलावा अन्य कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। हैदराबाद की ओर से हेड ने 28 गेंदों पर नौ चौकों और तीन छक्कों की मदद से 61 रन बनाए, जबकि ईशान किशन ने 29 गेंदों पर चार चौकों और दो छक्कों के सहारे 42 रन की पारी खेली।

60 रन पर हैदराबाद ने गंवाए आखिरी आठ विकेट
हेड और अभिषेक ने हैदराबाद को अच्छी शुरुआत दिलाई और दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 44 रन जोड़े। अभिषेक के आउट होने के बाद हेड और ईशान के बीच दूसरे विकेट के लिए 61 रनों की साझेदारी हुई। इस दौरान हेड ने 22 गेंदों पर अर्धशतक लगाया। ये साझेदारी टूटने के बाद हैदराबाद की पारी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। हेड जब आउट हुए तो टीम का स्कोर नौ ओवर में दो विकेट पर 105 रन था, लेकिन अगले 10 ओवर में टीम ने शेष आठ विकेट 60 रन पर ही गंवा दिए। केकेआर के लिए वरुण चक्रवर्ती ने शानदार गेंदबाजी की और तीन विकेट लेने में सफल रहे। केकेआर के सभी गेंदबाजों को इस मैच में विकेट मिले। केकेआर के लिए वरुण के अलावा सुनील नरेन और कार्तिक त्यागी को दो-दो विकेट मिले, जबकि वैभव अरोड़ा, कैमरन ग्रीन और अनुकूल रॉय को एक-एक सफलता मिली।