{"_id":"69da5abcaf175eb80e0353d9","slug":"ipl-2026-shreyas-iyer-stats-in-successful-ipl-chases-since-2024-performance-in-new-chandigarh-stadium-2026-04-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"श्रेयस का दिख रहा दम: 2024 से सफल रन रेज में पंजाब के कप्तान का रिकॉर्ड बेहतर, 13 पारियों में जड़े छह अर्धशतक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
श्रेयस का दिख रहा दम: 2024 से सफल रन रेज में पंजाब के कप्तान का रिकॉर्ड बेहतर, 13 पारियों में जड़े छह अर्धशतक
Sat, 11 Apr 2026 07:59 PM IST
Sovit Chaturvedi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्लांपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्लांपुर
Published by: Sovit Chaturvedi
Updated Sat, 11 Apr 2026 07:59 PM IST
सार
पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर का बल्ला आईपीएल 2026 में जमकर गरज रहा है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उन्होंने लक्ष्य का पीछा करते हुए दमदार पारी खेली और टीम को जीत दिलाने में सफल रहे।
विज्ञापन
श्रेयस अय्यर
- फोटो : IPL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर का बल्ला इन दिनों जमकर बरस रहा है। श्रेयस ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल 2026 के मुकाबले में अपना दम दिखाया और 220 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली। श्रेयस की दमदार बल्लेबाजी से पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को छह विकेट से हराकर आईपीएल 2026 में अपना विजयी अभियान जारी रखा है।
विज्ञापन
आसानी से हासिल किया 200+ का लक्ष्य
सनराइजर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 219 रन बनाए। जवाब में पंजाब ने 18.5 ओवर में चार विकेट पर 223 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। पंजाब किंग्स के लिए प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने अर्धशतक लगाए। पंजाब ने इस तरह आईपीएल में अपने इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा रन चेज किया है। इससे पहले टीम ने 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ 262 रनों का लक्ष्य हासिल किया था। पंजाब ने आईपीएल में 10वीं बार 200+ रनों का लक्ष्य चेज किया है जो किसी भी टीम की तुलना में सर्वाधिक है।

चेज करते हुए बेहतर है श्रेयस का रिकॉर्ड
तीन विकेट गिरने के बाद कप्तान श्रेयस ने इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे नेहाल वढेरा के साथ पारी को संभाला। वढेरा और श्रेयस के बीच चौथे विकेट के लिए 69 रनों की साझेदारी हुई जिसे हर्ष दुबे ने तोड़ा। वढेरा 14 गेंदों पर एक छक्के की मदद से 14 रन बनाकर आउट हुए। लेकिन श्रेयस डटे रहे और उन्होंने गियर बदलते हुए आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करना शुरू किया। श्रेयस ने 33 गेंदों पर पांच चौकों और पांच छक्कों की मदद से नाबाद 69 रन बनाए। आईपीएल में सफल रन चेज के मामले में 2024 से श्रेयस का बल्ला जमकर बोला है। उन्होंने 13 पारियों में 138.75 के औसत और 171.82 के स्ट्राइक रेट से 555 रन बनाए हैं जिसमें छह अर्धशतक शामिल हैं। मुल्लांपुर में आईपीएल में इस मैच से पहले श्रेयस ने छह पारियों में 118.42 के स्ट्राइक रेट से 45 रन बनाए थे। लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में उन्होंने 209.09 के स्ट्राइक रेट से 33 गेंदों पर 69 रन बनाए।

तीन विकेट गिरने के बाद श्रेयस ने संभाला मोर्चा
लक्ष्य का पीछा करते हुए प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह ने पंजाब को दमदार शुरुआत दिलाई। इन दोनों बल्लेबाजों ने पावरप्ले में सनराइजर्स को कोई सफलता हासिल नहीं करने दी। प्रियांश ने इस दौरान 16 गेंदों पर अर्धशतक भी पूरा किया। हालांकि, शिवांग कुमार ने प्रियांश आर्या को आउट कर पंजाब किंग्स को पहला झटका दिया। इसके बाद प्रभसिमरन सिंह अर्धशतक लगाने के तुरंत बाद अपना विकेट गंवा बैठे। शिवांग ने फिर कूपर कोनोली को अपना शिकार बनाया। तीन विकेट गिरने के बाद कप्तान श्रेयस ने इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे नेहाल वढेरा के साथ पारी को संभाला। वढेरा और श्रेयस के बीच चौथे विकेट के लिए 69 रनों की साझेदारी हुई। वढेरा भले ही अपना विकेट गंवा बैठे, लेकिन श्रेयस अंत तक टिके रहे और टीम को जीत दिलाकर पवेलियन लौटे।