फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2026 Points Table Update Teams Standings Rankings after LSG vs CSK Match Result Orange Purple Cap List

IPL 2026: ऑरेंज और पर्पल कैप की दौड़ में कौन आगे, लखनऊ की जीत से कैसे बिगड़ा चेन्नई का समीकरण? तालिका का हाल

Sat, 16 May 2026 05:24 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Sat, 16 May 2026 05:24 PM IST
सार

IPL Points Table Orange Purple Cap Holders : आईपीएल 2026 में ऑरेंज कैप की दौड़ में हेनरिक क्लासेन सबसे आगे बने हुए हैं, जबकि मिचेल मार्श ने तूफानी फॉर्म से शीर्ष-छह में एंट्री कर ली। वहीं, चेन्नई की लखनऊ से हार ने प्लेऑफ का समीकरण उलझा दिया है, अब चेन्नई को क्वालिफाई करने के लिए बाकी दोनों मैच जीतने के साथ दूसरी टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना होगा।

विज्ञापन
IPL 2026 Points Table Update Teams Standings Rankings after LSG vs CSK Match Result Orange Purple Cap List
लखनऊ बनाम चेन्नई - फोटो : ANI

विस्तार

IPL 2026 Points Table All Team: लखनऊ सुपर जाएंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बीच शुक्रवार को खेले गए मुकाबले के बाद ऑरेंज और पर्पल कैप की दौड़ में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिला। हालांकि, रन बनाने वालों की सूची में बड़ा बदलाव जरूर हुआ; जहां ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मिचेल मार्श ने लंबी छलांग लगाई है।
विज्ञापन


IPL 2026 Points Table Update Teams Standings Rankings after LSG vs CSK Match Result Orange Purple Cap List
मिचेल मार्श - फोटो : IANS
ऑरेंज कैप: मार्श पहुंचे नंबर-छह पर
ऑरेंज कैप की दौड़ में अब भी हेनरिक क्लासेन सबसे आगे हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के इस बल्लेबाज के नाम 508 रन हैं। दूसरे स्थान पर साई सुदर्शन (501 रन) बने हुए हैं, जबकि विराट कोहली 484 रन के साथ तीसरे नंबर पर हैं। इसके बाद अभिषेक शर्मा 481 रन और केएल राहुल 477 रन के साथ शीर्ष-पांच में शामिल हैं। लेकिन सबसे बड़ा फायदा मिचेल मार्श को हुआ। मार्श ने चेन्नई के खिलाफ 90 रनों की शानदार पारी खेलकर कुल 467 रन पूरे कर लिए और सीधे छठे स्थान पर पहुंच गए।

मार्श ने पिछले कुछ मुकाबलों में शानदार फॉर्म दिखाई है। उनकी पिछली छह पारियों में 55, 44, 111 और 90 रन शामिल हैं। उनका स्ट्राइक रेट 162.15 का है, जो शुभमन गिल (158.30) से बेहतर है। हालांकि, दोनों बल्लेबाजों के रन बराबर हैं। वहीं, संजू सैमसन ने 20 रन की पारी खेलकर अपने कुल रन 450 के पार पहुंचाए और ऑरेंज कैप टेबल में आठवें स्थान पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईपीएल 2026: सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
 
खिलाड़ी टीम मैच रन शतक अर्धशतक
हेनरिक क्लासेन SRH 12 508 0 5
साई सुदर्शन GT 12 501 1 5
विराट कोहली RCB 12 484 1 3
अभिषेक शर्मा SRH 12 481 1 3
केएल राहुल DC 12 477 1 3
मिचेल मार्श LSG 12 467 1 2
शुभमन गिल GT 11 467 0 4
संजू सैमसन CSK 12 450 2 1
वैभव सूर्यवंशी RR 11 440 1 2
प्रभसिमरन सिंह PBKS 12 439 0 5
विज्ञापन

IPL 2026 Points Table Update Teams Standings Rankings after LSG vs CSK Match Result Orange Purple Cap List
अंशुल कंबोज - फोटो : IANS
पर्पल कैप: कंबोज और प्रिंस को नहीं मिला फायदा
पर्पल कैप की दौड़ में शुक्रवार का मुकाबला अंशुल कंबोज और प्रिंस यादव के लिए निराशाजनक रहा। दोनों गेंदबाज एक भी विकेट नहीं ले सके। प्रिंस यादव ने अपने चार ओवर में 49 रन दिए, जबकि कंबोज का दिन बेहद खराब रहा। उन्होंने सिर्फ 2.4 ओवर में 63 रन लुटाए और इस दौरान उनके खिलाफ आठ छक्के लगे।

इसके बावजूद भुवनेश्वर कुमार 22 विकेट के साथ पर्पल कैप की रेस में सबसे आगे बने हुए हैं। दूसरे नंबर पर कगिसो रबाडा हैं, जिनके नाम 21 विकेट हैं। अंशुल कंबोज 19 विकेट के साथ तीसरे स्थान पर हैं। वहीं चौथे से सातवें स्थान तक चार गेंदबाज 16-16 विकेट लेकर बराबरी पर हैं। इनमें राशिद खान, कार्तिक त्यागी, ईशान मलिंगा और प्रिंस यादव शामिल हैं।

आईपीएल 2026: सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
 
खिलाड़ी टीम मैच विकेट
भुवनेश्वर कुमार RCB 12 22
कगिसो रबाडा GT 12 21
अंशुल कंबोज CSK 12 19
राशिद खान GT 12 16
प्रिंस यादव LSG 12 16
कार्तिक त्यागी KKR 11 16
ईशान मलिंगा SRH 12 16
जोफ्रा आर्चर RR 11 15
जेमी ओवरटन CSK 10 14
प्रसिद्ध कृष्णा GT 8 14

IPL 2026 Points Table Update Teams Standings Rankings after LSG vs CSK Match Result Orange Purple Cap List
आईपीएल 2026 अंक तालिका - फोटो : PTI
दिलचस्प हुई शीर्ष चार की दौड़
चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा जिससे प्लेऑफ में पहुंचने की उसकी उम्मीदों को झटका लगा है। सीएसके इस मैच से पहले अच्छी स्थिति में दिख रही थी, लेकिन एक हार से अब समीकरण बदल गए हैं और उसके लिए आगे की राह कठिन हो चली है। सीएसके को अंक तालिका में भी नुकसान हुआ है और वह एक पायदान खिसक कर पांचवें से छठे नंबर पर आ गई है। अब सवाल यह उठता है कि क्या चेन्नई की टीम अब भी प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर सकती है?

अंक तालिका का हाल 
  • प्लेऑफ का समीकरण जानने से पहले यह देखना जरूरी है कि फिलहाल आईपीएल की अंक तालिका में कौन किस स्थान पर मौजूद है।
  • सीएसके अंक तालिका में अब पांचवें से छठे नंबर पर आ गई है। टीम के कुल 12 अंक हैं। 
  • वहीं, सीएसके की हार से राजस्थान रॉयल्स को फायदा पहुंचा है। राजस्थान अंक तालिका में अब पांचवें नंबर पर पहुंच गई है।
  • 12 मुकाबलों में 16 अंक के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टॉप पर बनी हुई है। 
  • गुजरात टाइटंस भी 16 अंक लेकर अंक तालिका में दूसरे नंबर पर काबिज है। 
  • सनराइजर्स हैदराबाद 12 मुकाबलों में 14 अंक के साथ तीसरे नंबर पर मौजूद है। वहीं, पंजाब किंग्स इतने ही मुकाबलों में 13 अंक लेकर चौथे नंबर पर है। 
  • दिल्ली कैपिटल्स 11 मुकाबलों में नौ अंकों के साथ सातवें, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स आठवें पायदान पर है।
  • मुंबई और लखनऊ पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हैं और ये दोनों टीमें क्रमश: नौवें और 10वें स्थान पर हैं।

IPL 2026 Points Table Update Teams Standings Rankings after LSG vs CSK Match Result Orange Purple Cap List
संजू सैमसन - फोटो : PTI
सीएसके के लिए कठिन चुनौती
लखनऊ ने सीएसके के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी हैं क्योंकि पांच बार की चैंपियन इस टीम के लिए अब आगे की राह कठिन है। ग्रुप चरण में सीएसके के अब दो मैच शेष हैं और उसका सामना गुजरात और सनराइजर्स हैदराबाद से है। ये दोनों ही टीमें प्लेऑफ की मजबूत दावेदार हैं। सामान्य स्थिति में सीएसके को ये दोनों मैच जीतने होंगे जिससे वह दौड़ में बनी रह सके। अगर चेन्नई अपने दोनों मैच जीत जाती है तो उसके 16 अंक होंगे। लेकिन इसके बाद भी उसे दूसरी टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा। 

प्लेऑफ का समीकरण
  • गुजरात प्लेऑफ में जाने के करीब है और अगर वह अगले दो मैच जीत जाती है तो उसके 20 अंक हो जाएंगे। 
  • सनराइजर्स हैदराबाद भी अधिकतम 18 अंक तक पहुंच सकती है। 
  • ऐसे में चेन्नई के सामने सबसे करीब प्रतिद्वंद्वी राजस्थान रॉयल्स है जिसके 11 मैचों में 12 अंक हैं। 
  • राजस्थान को अब दिल्ली, लखनऊ और मुंबई से खेलना है। अगर राजस्थान ये सभी मैच जीत जाती है तो सीएसके के दरवाजे बंद हो जाएंगे। 
  • दूसरी ओर, पंजाब किंग्स भी दौड़ में आगे है और उसे अब आरसीबी तथा लखनऊ से खेलना है। 
  • अगर पंजाब अब एक भी मैच हारी तो उसके लिए आगे की राह कठिन हो जाएगी, ऐसे में सीएसके को फायदा हो सकता है। 
  • सरल भाषा में जानें तो मौजूदा स्थिति में आरसीबी और गुजरात ही ऐसी टीमें है जो लगभग अगले दौर में जगह बना चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed