{"_id":"69febbac747e6c674809d523","slug":"ipl-2026-playoffs-qualification-scenario-teams-ranking-points-table-update-after-dc-vs-kkr-match-result-2026-05-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL Qualification Scenario: क्या अभी भी प्लेऑफ में पहुंच सकती है केकेआर? बदल रहे समीकरण; अंक तालिका में बदलाव","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL Qualification Scenario: क्या अभी भी प्लेऑफ में पहुंच सकती है केकेआर? बदल रहे समीकरण; अंक तालिका में बदलाव
Sat, 09 May 2026 10:14 AM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 09 May 2026 10:14 AM IST
सार
IPL Playoffs Points Table Update: आईपीएल 2026 का लीग चरण अब समाप्ति की ओर बढ़ रहा है। आईपीएल में 51 मैच पूरे हो चुके हैं जिसके बाद प्लेऑफ की दौड़ रोचक हो चली है। केकेआर ने खराब शुरुआत के बाद वापसी की है और प्लेऑफ के समीकरण बदल दिए हैं।
विज्ञापन
आईपीएल 2026 अंक तालिका
- फोटो : IPL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने आईपीएल 2026 में अपने अभियान की शुरुआत निराशाजनक तरीके से की थी और वह पहले छह मैचों में एक भी जीत दर्ज नहीं कर सकी थी। केकेआर पर टूर्नामेंट से शुरुआत में ही बाहर होने का खतरा मंडरा रहा था। हालांकि, अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली टीम ने वापसी की और लगातार चार मैच जीतकर अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंच गई।
विज्ञापन
केकेआर ने प्लेऑफ की उम्मीदें जीवंत रखी
केकेआर ने शुक्रवार को दिल्ली कैपिटल्स को आठ विकेट से हराया। 143 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए केकेआर ने 14.2 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। केकेआर के लिए पहले गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया और फिर फिन एलेन ने 47 गेंदों पर शतक लगाकर टीम को जीत दिलाई। इस तरह केकेआर ने प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जीवंत रखा है। प्लेऑफ का समीकरण जानने से पहले जानते हैं कि आईपीएल 2026 के 51वें मुकाबले के बाद अंक तालिका का हाल क्या है...

केकेआर को तालिका में हुआ फायदा
दिल्ली और केकेआर के मुकाबले के बाद अंक तालिका में बदलाव हुआ है। सनराइजर्स हैदराबाद 11 मैचों में सात जीत के साथ 14 अंक लेकर पहले स्थान पर है। पंजाब किंग्स 10 मैचों से 13 अंक लेकर दूसरे, आरसीबी 10 मैचों से 12 अंक लेकर तीसरे, राजस्थान रॉयल्स 10 मैचों से 12 अंक लेकर चौथे और गुजरात टाइटंस 10 मैचों से 12 अंक लेकर पांचवें, चेन्नई सुपर किंग्स 10 मैचों से 10 अंक लेकर छठे स्थान पर है। दिल्ली कैपिटल्स पर जीत के बाद केकेआर सातवें स्थान पर आ गई है। केकेआर के अब 10 मैचों में चार जीत और एक रद्द मैच से मिले एक अंक को मिलाकर कुल नौ अंक हो गए हैं। दिल्ली 11 मैचों से आठ अंक लेकर आठवें स्थान पर चली गई है। मुंबई इंडियंस 10 मैचों से छह अंक लेकर नौवें और लखनऊ सुपर जाएंट्स 10 मैचों से छह अंक लेकर 10वें स्थान पर हैं।
दिल्ली और केकेआर मुकाबले के बाद भी ऑरेंज और पर्पल कैप क्रमश: हेनरिक क्लासेन और भुवनेश्वर कुमार के पास ही है। सनराइजर्स हैदराबाद के क्लासेन ने सीजन के 11 मैचों की 11 पारियों में 494 रन बनाए हैं। आरसीबी के भुवनेश्वर ने 10 मैचों में 17 विकेट लिए हैं।

केकेआर के लिए आगे के मैच करो या मरो की तरह
केकेआर की टीम भले ही प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई है, लेकिन उसके लिए आगे की राह बेहद कठिन है। केकेआर के लिए आगे के सभी मैच करो या मरो की तरह होंगे। अगर केकेआर अगले चार मैच जीतने में सफल रहती है तो उसे आठ अंक और मिलेंगे तथा उसके 14 मैचों में 17 अंक हो जाएंगे। इस तरह केकेआर की टीम प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करने की स्थिति में होगी। हालांकि, एक और हार उसके लिए प्लेऑफ के दरवाजे बंद कर सकते हैं। केकेआर का सामना अब 13 मई को रायपुर में आरसीबी से होगा। वहीं, दिल्ली के लिए आगे के दरवाजे अब लगभग बंद हो गए हैं।