{"_id":"694043206fab47c1f905d764","slug":"ipl-2026-mini-auction-all-eyes-on-green-venkatesh-and-livingstone-as-10-teams-bid-for-77-players-2025-12-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2026 Mini Auction: ग्रीन, वेंकटेश और लिविंगस्टोन पर रहेंगी नजरें, 77 खिलाड़ियों के लिए 10 टीमें मैदान में","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2026 Mini Auction: ग्रीन, वेंकटेश और लिविंगस्टोन पर रहेंगी नजरें, 77 खिलाड़ियों के लिए 10 टीमें मैदान में
Tue, 16 Dec 2025 08:25 AM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी
Published by: Mayank Tripathi
Updated Tue, 16 Dec 2025 08:25 AM IST
सार
आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी से पहले फ्रेंचाइजियों के चौंकाने वाले फैसलों ने उनकी रणनीति स्पष्ट कर दी है। अबू धाबी में मंगलवार को होने वाली नीलामी में 350 खिलाड़ियों के बीच टीमें अपनी जरूरत के मुताबिक अहम खरीदारी पर फोकस करेंगी।
विज्ञापन
आईपीएल 2026
- फोटो : ANI
विस्तार
आईपीएल 2026 की मंगलवार को अबू धाबी में होने वाली मिनी नीलामी में विश्व स्तरीय तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर खिलाड़ियों की सीमित उपलब्धता के कारण ऑस्ट्रेलिया के कैमरन ग्रीन फायदे की स्थिति में नजर आ रहे हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स जैसी टीमें उन पर बड़ी बोली लगा सकती हैं। नीलामी में 10 फ्रेंचाइजी कुल 77 खिलाड़ियों को खरीदने उतरेंगी और सभी टीमों के पास मिलाकर 237 करोड़ 55 लाख रुपये की राशि उपलब्ध है।
विज्ञापन
कम बजट के कारण सीमित भूमिका में रहेगी मुंबई इंडियंस
मुंबई इंडियंस की भूमिका नीलामी में सीमित रहने की संभावना है क्योंकि उसके पास सिर्फ दो करोड़ 75 लाख रुपये का पर्स है। ऐसे में टीम अधिकतर अनकैप्ड खिलाड़ियों को उनके आधार मूल्य पर ही खरीद पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन