फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2026 MI VS CSK: Ravichandran Ashwin speaks on Hardik Pandyas mistakes after chennai wins against mumbai

MI vs CSK: चेन्नई के खिलाफ क्यों हारी मुंबई? हार्दिक पांड्या की यह गलती बनी कारण; अश्विन का बड़ा दावा

Fri, 24 Apr 2026 04:05 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 24 Apr 2026 04:05 PM IST
सार

चेन्नई के खिलाफ मुंबई की शर्मनाक हार के बाद पूर्व क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने हार्दिक पांड्या की रणनीतियों पर सवाल खड़े किए हैं। 

विज्ञापन
IPL 2026 MI VS CSK: Ravichandran Ashwin speaks on Hardik Pandyas mistakes after chennai wins against mumbai
चेन्नई ने मुंबई को हराया - फोटो : IANS

विस्तार

पूर्व भारतीय क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर सवाल उठाते हुए मुंबई इंडियंस की हार को उनकी रणनीतिक गलतियों का नतीजा बताया है। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में लिए गए कुछ फैसलों को अश्विन ने समझ से परे बताया। बता दें कि, गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में चेन्नई ने मुंबई को 103 रनों के बड़े अंतर से हराकर अंक तालिका में पांचवां स्थान हासिल कर लिया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर लिया गलत फैसला
अश्विन ने कहा कि पांड्या का टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला टीम पर भारी पड़ा। उन्होंने याद दिलाया कि इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ भी मुंबई इसी तरह हार चुकी थी। उस मैच में भी विरोधी टीम ने पहले बल्लेबाजी कर बड़ा स्कोर खड़ा किया था। अश्विन के मुताबिक, वानखेड़े जैसी पिच पर दूसरी पारी में बल्लेबाजी करना मुश्किल हो जाता है क्योंकि पिच धीमी और चिपचिपी हो जाती है। ऐसे में चेन्नई जैसी टीम को पहले बल्लेबाजी का मौका देना बड़ी गलती साबित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई की खराब बल्लेबाजी
चेन्नई ने जहां 208 रन बनाए, वहीं मुंबई इंडियंस की टीम सिर्फ 104 रन पर ऑलआउट हो गई। अश्विन ने कहा कि गेंदबाजों ने इस बार बेहतर प्रदर्शन किया, लेकिन बल्लेबाज पूरी तरह फ्लॉप रहे।
विज्ञापन

डेथ ओवर में गलत रणनीति
अश्विन ने पांड्या के उस फैसले की भी आलोचना की, जिसमें उन्होंने आखिरी ओवर युवा गेंदबाज कृष भाट को दे दिया। भाट ने उस ओवर में 16 रन खर्च कर दिए। अश्विन का मानना है कि ऐसे दबाव वाले समय में कप्तान को खुद जिम्मेदारी लेनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि पांड्या जैसे अनुभवी खिलाड़ी को खुद आखिरी ओवर करना चाहिए था।

कप्तानी का दबाव भी वजह?
अश्विन ने यह भी माना कि कप्तानी का दबाव पांड्या के प्रदर्शन को प्रभावित कर सकता है। खासतौर पर जब उन्होंने रोहित शर्मा जैसे दिग्गज की जगह ली है और उन्हें अपने ही फैंस की आलोचना झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed