फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2026 LSG VS PBKS: Shreyas Iyer hits century against lucknow made partnership record with prabhsimran singh

श्रेयस का तूफान: 11 चौके, 5 छक्के जड़कर बनाया शतक; पंजाब की जीत के हीरो बने अय्यर, T20 में हासिल की यह उपलब्धि

Sun, 24 May 2026 12:18 AM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Sun, 24 May 2026 12:18 AM IST
सार

लखनऊ के खिलाफ पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर का बल्ला जमकर गरजा। उन्होंने शानदार शतकीय पारी खेलकर न सिर्फ टीम को जीत दिलाई बल्कि उसकी प्लेऑफ की उम्मीदों को भी जीवित रखने में अहम भूमिका निभाई।

विज्ञापन
IPL 2026 LSG VS PBKS: Shreyas Iyer hits century against lucknow made partnership record with prabhsimran singh
श्रेयस अय्यर - फोटो : IANS

विस्तार

लखनऊ पर जीत के साथ पंजाब प्लेऑफ की अपनी उम्मीदों को जीवित रखने में कामयाब रही। शनिवार को खेले गए मुकाबले में पंजाब की जीत के हीरो कप्तान श्रेयस अय्यर और प्रभसिमरन सिंह रहे। दोनों के बीच हुई 140 रनों की शानदार साझेदारी ने विपक्षी गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा दीं और मैच जीत लिया। इस मुकाबले में तमाम रिकॉर्ड्स बने जिन्होंने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। आइये जानते हैं...
विज्ञापन

सरपंच साहब का शानदार शतक
सरपंच साहब के नाम से मशहूर श्रेयस अय्यर ने इस मुकाबले में तूफानी शतक जड़ा। उन्होंने महज 51 गेंदों में अपने आईपीएल करियर का पहला सैकड़ा पूरा किया और टीम को जीत दिलाई। वह 11 चौकों और पांच छक्कों की मदद से 101 रन बनाकर नाबाद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

IPL 2026 LSG VS PBKS: Shreyas Iyer hits century against lucknow made partnership record with prabhsimran singh
श्रेयस अय्यर - फोटो : IPL
अय्यर ने हासिल की बड़ी उपलब्धि
श्रेयस अय्यर अब पंजाब किंग्स के लिए शतक लगाने वाले तीसरे कप्तान बन गए हैं। उनसे पहले यह कारनामा केवल केएल राहुल और एडम गिलक्रिस्ट ने किया था। दोनों ने आरसीबी के खिलाफ क्रमश: 2020 में 132* रन और 2011 में 106 रनों की दमदार पारियां खेली थीं।

विज्ञापन

आईपीएल रन चेज में कप्तानों के शतक
श्रेयस अय्यर का यह शतक आईपीएल इतिहास के सबसे यादगार पलों में शुमार हो गया। रन चेज के दौरान शतक लगाने वाले कप्तानों की सूची में श्रेयस अय्यर का भी नाम शामिल हो गया। वह ऐसा करने वाले चौथे बल्लेबाज हैं। इससे पहले यह कारनामा वीरेंद्र सहवाग, विराट कोहली और संजू सैमसन ने किया।

आईपीएल चेज में शतक लगाने वाले कप्तान
 
कप्तान स्कोर विपक्षी टीम साल
वीरेंद्र सहवाग 119 रन डेक्कन चार्जर्स 2011
विराट कोहली 108* रन राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स 2016
संजू सैमसन 119 रन पंजाब किंग्स 2021
श्रेयस अय्यर 101* रन लखनऊ सुपर जाएंट्स 2026

IPL 2026 LSG VS PBKS: Shreyas Iyer hits century against lucknow made partnership record with prabhsimran singh
श्रेयस अय्यर - फोटो : IANS
टी20 में 7000 रन पूरे कर लिए
श्रेयस अय्यर ने टी20 क्रिकेट में एक और बड़ा मुकाम हासिल करते हुए अपने 7000 रन पूरे कर लिए हैं। पंजाब के लिए खेलते हुए 22/2 के मुश्किल स्कोर पर बल्लेबाजी करने उतरे अय्यर ने जिम्मेदारी भरी पारी खेली और प्रभसिमरन सिंह के साथ शतकीय साझेदारी कर टीम को मैच में बनाए रखा। खास बात यह रही कि अय्यर ने केवल 247 पारियों में 7000 टी20 रन पूरे किए, जिससे वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले चौथे सबसे तेज भारतीय बल्लेबाज बन गए। इस सूची में उनसे आगे केवल केएल राहुल (197 पारी), विराट कोहली (212 पारी) और शिखर धवन (246 पारी) हैं। वहीं, अय्यर ने आक्रामक टी20 बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने इस आंकड़े तक पहुंचने में 249 पारियां ली थीं।

टी20 में 7000 रन बनाने वाले सबसे तेज भारतीय बल्लेबाज (पारी के आधार पर)
 
पारी खिलाड़ी
197 केएल राहुल
212 विराट कोहली
246 शिखर धवन
247 श्रेयस अय्यर
249 सूर्यकुमार यादव

IPL 2026 LSG VS PBKS: Shreyas Iyer hits century against lucknow made partnership record with prabhsimran singh
प्रभसिमरन सिंह-श्रेयस अय्यर - फोटो : IANS
श्रेयस और प्रभसिमरन की रिकॉर्ड साझेदारी
इस मुकाबले में पंजाब की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। प्रियांश (0) और कूपर कोनोली (18) ज्यादा देर तक विकेट पर नहीं टिक सके। इसके बाद प्रभसिमरन का साथ देने श्रेयस अय्यर आए। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 76 गेंदों में 140 रनों की साझेदारी हुई। यह किसी भी विकेट के लिए पंजाब किंग्स के बल्लेबाजों द्वारा निभाई गई पांचवीं सबसे बड़ी साझेदारी है। 

किसी भी विकेट के लिए पंजाब किंग्स के बल्लेबाजों द्वारा निभाई गई सबसे बड़ी साझेदारी
 
साझेदारी (रन) बल्लेबाजों की जोड़ी विपक्षी टीम जगह साल
206 एडम गिलक्रिस्ट और शॉन मार्श RCB धर्मशाला 2011
183 मयंक अग्रवाल और केएल राहुल RR शारजाह 2021
182 प्रियांश आर्या और कूपर कोनोली LSG मुल्लांपुर 2026
148 अजहर महमूद  और शॉन मार्श  MI धर्मशाला 2013
140* श्रेयस अय्यर और प्रभसिमरन सिंह LSG लखनऊ 2026

IPL 2026 LSG VS PBKS: Shreyas Iyer hits century against lucknow made partnership record with prabhsimran singh
पंजाब ने लखनऊ को हराया - फोटो : IANS
मैच में क्या हुआ?
पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को सात विकेट से हराकर अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को जीवित रखा है। शनिवार को इकाना स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ ने जोश इंग्लिस की अर्धशतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में छह विकेट पर 196 रन बनाए। जवाब में पंजाब किंग्स ने श्रेयस अय्यर की नाबाद शतकीय और  प्रभसिमरन की अर्धशतकीय पारियों की सहायता से 18 ओवर में तीन विकेट पर 200 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। 

जीत की पटरी पर लौटी पंजाब
लगातार छह मुकाबलों में हार के बाद पंजाब जीत की पटरी पर लौट आई है। लखनऊ को हराकर टीम ने शीर्ष-चार में जगह बना ली और प्लेऑफ की उम्मीदों को जीवित रखा है। टीम ने 14 में से सात मुकाबले जीतकर 15 अंक हासिल कर लिए हैं और नेट रन रेट +0.309 हो गया। अब पंजाब का प्लेऑफ में पहुंचना राजस्थान रॉयल्स पर निर्भर करेगा, जिसे रविवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में उतरना है। राजस्थान इस मैच को अगर अपने नाम करती हैं, तो प्लेऑफ का अंतिम टिकट उसी के नाम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed