{"_id":"69ed0cd4033a480f9d0ee760","slug":"ipl-2026-dc-vs-pbks-lungi-ngidi-injured-ipl-franchises-wishes-speedy-recovery-social-media-reactions-2026-04-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Lungi Ngidi Injured: चोटिल एनगिडी के लिए एकजुट हुआ IPL परिवार, फ्रेंचाइजियों ने की 'स्पीडी रिकवरी' की दुआएं","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Lungi Ngidi Injured: चोटिल एनगिडी के लिए एकजुट हुआ IPL परिवार, फ्रेंचाइजियों ने की 'स्पीडी रिकवरी' की दुआएं
Sun, 26 Apr 2026 12:20 AM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sun, 26 Apr 2026 12:20 AM IST
सार
पंजाब किंग्स के खिलाफ शनिवार को खेले गए आईपीएल मुकाबले के दौरान दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी चोटिल हो गए, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया बाद में उन्हें छुट्टी दे दी गई। सोशल मीडिया पर सभी फ्रेंचाइजियों ने उनकी सलामती की दुआएं कीं।
विज्ञापन
लुंगी एनगिडी चोटिल हुए
- फोटो : IANS
विस्तार
आईपीएल मुकाबले के दौरान चोटिल हुए दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी के जल्द स्वस्थ होने की कामना अब सिर्फ उनकी टीम ही नहीं, बल्कि पूरी लीग की फ्रेंचाइजियां कर रही हैं। दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले में हुई इस घटना ने क्रिकेट जगत को चिंता में डाल दिया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर दुआओं का सिलसिला शुरू हो गया।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर उमड़ी दुआएं
आईपीएल की कई फ्रेंचाइजियों ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए एनगिडी के जल्द ठीक होने की कामना की। आइये देखते हैं...
आईपीएल की कई फ्रेंचाइजियों ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए एनगिडी के जल्द ठीक होने की कामना की। आइये देखते हैं...
विज्ञापन
Ngidi is stable and is due to be discharged shortly from the hospital. https://t.co/fWScEMU4Oy
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) April 25, 2026
Hope Lungi is fine! 🤞
— Punjab Kings (@PunjabKingsIPL) April 25, 2026
Sending all our strength to Lungi Ngidi and wishing him a smooth recovery 💛
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) April 25, 2026
That fall looked nasty. Lungi, we hope you’re ok mate. Wishing you a speedy recovery. ❤️🩹
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) April 25, 2026
Wishing you a speedy recovery, Lungi 🙏
— SunRisers Hyderabad (@SunRisers) April 25, 2026
The LSG family wishes you a very speedy recovery, Lungi.
— Lucknow Super Giants (@LucknowIPL) April 25, 2026
Praying that you recover soon 🥺 https://t.co/9J4YVymXJe
— Gujarat Titans (@gujarat_titans) April 25, 2026
Our thoughts are with you, Lungi. Hope you recover quickly
— KolkataKnightRiders (@KKRiders) April 25, 2026
लुंगी एनगिडी चोटिल हुए
- फोटो : IANS
कैसे हुआ हादसा?
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मैच के दौरान तीसरे ओवर में यह हादसा हुआ। मिड-ऑफ से दौड़ते हुए कैच लेने की कोशिश में एनगिडी संतुलन खो बैठे और गिरते समय उनके सिर का पिछला हिस्सा जमीन से जोर से टकरा गया। चोट इतनी गंभीर थी कि तुरंत फिजियो को मैदान पर बुलाना पड़ा।

- फोटो : ANI
तुरंत मिला इलाज, एंबुलेंस से अस्पताल रवाना
मेडिकल टीम ने एहतियातन उनके गले में नेक ब्रेस लगाया और स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाया गया। इसके बाद एंबुलेंस से उन्हें अस्पताल भेजा गया। राहत की बात यह रही कि इलाज के दौरान वह होश में थे और डॉक्टरों से बातचीत भी कर रहे थे।
मेडिकल टीम ने एहतियातन उनके गले में नेक ब्रेस लगाया और स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाया गया। इसके बाद एंबुलेंस से उन्हें अस्पताल भेजा गया। राहत की बात यह रही कि इलाज के दौरान वह होश में थे और डॉक्टरों से बातचीत भी कर रहे थे।
लुंगी एनगिडी चोटिल हुए
- फोटो : ANI
दिल्ली पुलिस ने बनाया ग्रीन कॉरिडोर
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने स्टेडियम से अस्पताल तक ग्रीन कॉरिडोर बनाया। भारी ट्रैफिक के बावजूद एनगिडी को महज 11 मिनट में अस्पताल पहुंचाया गया, जिससे उन्हें समय पर इलाज मिल सका।
ये भी पढ़ें: देवदूत बनी दिल्ली पुलिस: 11 मिनट में स्टेडियम से अस्पताल पहुंचाए गए अफ्रीकी गेंदबाज, IPL में लगी थी गंभीर चोट

लुंगी एनगिडी
- फोटो : IANS
अब कैसी है हालत?
दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी को मैच के दौरान चोट लगने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन अब उन्हें छुट्टी दे दी गई है। पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले के दौरान उनके सिर और गर्दन के पिछले हिस्से में चोट लगी थी, जिसके बाद उन्हें बीएलके-मैक्स सुपर स्पेशयलिटी हॉस्पिटल ले जाया गया। टीम के अनुसार, उनकी हालत अब स्थिर है और फिलहाल कोई खतरा नहीं है। डॉक्टरों ने उन्हें कुछ समय आराम करने की सलाह दी है।