फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2026 DC vs PBKS: Lungi Ngidi suffers severe injury while fielding

Lungi Ngidi Injured: एनगिडी की हालत स्थिर, जल्द मिलेगी अस्पताल से छुट्टी; आईपीएल मैच में सिर पर लगी थी चोट

Sat, 25 Apr 2026 08:13 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 25 Apr 2026 08:13 PM IST
सार

दिल्ली कैपिटल्स के घातक गेंदबाज लुंगी एनगिडी फील्डिंग करते वक्त चोटिल हो गए। फिजियो ने मैदान पर पहुंचकर उनका हाल जाना, जिसके बाद मैदान पर एंबुलेंस बुलाई गई और उन्हें बाहर ले जाया गया। 

विज्ञापन
IPL 2026 DC vs PBKS: Lungi Ngidi suffers severe injury while fielding
लुंगी एनगिडी चोटिल हुए - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली कैपिटल्स के घातक गेंदबाज लुंगी एनगिडी फील्डिंग करते वक्त चोटिल हो गए। फिजियो ने मैदान पर पहुंचकर उनका हाल जाना, जिसके बाद मैदान पर एंबुलेंस बुलाई गई और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। अब दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से उनकी हेल्थ को लेकर बड़ा अपडेट दिया गया है। टीम की तरफ से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा गया, 'एनगिडी की हालत स्थिर है। जल्द ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिलेगी।'
विज्ञापन


विज्ञापन

IPL 2026 DC vs PBKS: Lungi Ngidi suffers severe injury while fielding
लुंगी एनगिडी चोटिल हुए - फोटो : IANS
सिर में लगी गंभीर चोट
दिल्ली और पंजाब के बीच आईपीएल मुकाबले के दौरान दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी चोटिल को फील्डिंग के दौरान सिर में गंभीर चोट लग गई, जिसके बाद उन्हें स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाया गया।

IPL 2026 DC vs PBKS: Lungi Ngidi suffers severe injury while fielding
लुंगी एनगिडी चोटिल हुए - फोटो : IANS
कैसे हुआ हादसा?
यह हादसा तीसरे ओवर में हुआ, जब दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल रहे एनगिडी मिड-ऑफ से दौड़ते हुए कैच लेने की कोशिश कर रहे थे। बल्लेबाज प्रियांश आर्या के शॉट पर वह गेंद का सही अंदाजा नहीं लगा पाए और संतुलन बिगड़ने के कारण बुरी तरह गिर पड़े। गिरते समय उनके सिर का पिछला हिस्सा जोर से जमीन से टकराया।
 
विज्ञापन

IPL 2026 DC vs PBKS: Lungi Ngidi suffers severe injury while fielding
लुंगी एनगिडी चोटिल हुए - फोटो : IANS
फिजियो मैदान पर पहुंचे
घटना के तुरंत बाद मैदान पर मौजूद खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ उनकी मदद के लिए दौड़े। कुलदीप यादव और डेविड मिलर समेत कई खिलाड़ी काफी चिंतित नजर आए। टीम के फिजियो ने तुरंत आकर एनगिडी को प्राथमिक उपचार दिया।

IPL 2026 DC vs PBKS: Lungi Ngidi suffers severe injury while fielding
लुंगी एनगिडी चोटिल हुए - फोटो : ANI
एम्बुलेंस से ले जाए गए बाहर
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मेडिकल टीम ने उनके गले में नेक ब्रेस लगाया और स्ट्रेचर मंगवाया। कुछ ही देर में एम्बुलेंस भी मैदान पर पहुंच गई और उन्हें मैदान से बाहर ले जाया गया। राहत की बात यह रही कि इलाज के दौरान एनगिडी डॉक्टरों से बात करते नजर आए, जिससे उनकी स्थिति स्थिर होने का संकेत मिला। इस दौरान पंजाब किंग्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग भी मैदान पर पहुंचे। एनगिडी की जगह कन्कशन सब्स्टीट्यूट के तौर पर दुष्मंथा चमीरा आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed