Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2026: BCCI has introduced new rules during the IPL players restrictions on the field during matches

IPL 2026: आईपीएल सीजन के बीच बीसीसीआई ने बनाए नए नियम! अब इतने ही खिलाड़ियों को मैदान पर मिल सकेगा प्रवेश

Thu, 09 Apr 2026 09:48 AM IST
Sovit Chaturvedi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sovit Chaturvedi Updated Thu, 09 Apr 2026 09:48 AM IST
सार

बीसीसीआई ने आईपीएल 2026 सीजन के बीच एक बड़ा कदम उठाया है। बोर्ड ने समय बचाने और मैच के दौरान अनुशासन बनाए रखने के लिए केवल उन्हीं खिलाड़ियों को मैदान में आने या घूमने की अनुमति देने का फैसला किया है जिनका नाम टीम सूची में शामिल होगा।

विज्ञापन
IPL 2026: BCCI has introduced new rules during the IPL players restrictions on the field during matches
आईपीएल 2026 - फोटो : ANI/Instagram

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईपीएल से जुड़े कई सख्त नियम बनाए हैं। नए नियम के मुताबिक मैच के दौरान केवल उन्हीं खिलाड़ियों को मैदान में आने या घूमने की अनुमति होगी जिनका नाम टीम सूची में शामिल होगा। सूची में सिर्फ 16 खिलाड़ियों को शामिल करने की अनुमति होगी। समाचार एजेंसी आईएएनएस की रिपोर्ट के मुताबिक, नए नियम के अनुसार प्रत्येक टीम अपने खिलाड़ियों की सूची में 16 खिलाड़ियों को शामिल कर सकती है। इसमें 11 खिलाड़ी वे होंगे जो प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे। इसके अलावा, इम्पैक्ट सब के रूप में एक और 4 खिलाड़ी रिजर्व के रूप में रखे जा सकते हैं। इन 16 खिलाड़ियों के अलावा मैदान में टीम का कोई भी अन्य सदस्य मैदान पर प्रवेश नहीं कर सकेगा।
विज्ञापन
Trending Videos

नए नियम के मुताबिक टीम सूची में शामिल न होने वाले खिलाड़ी ड्रिंक्स, बैट या ग्लव्स लेकर मैदान में नहीं जा सकेंगे। वे खिलाड़ियों तक कोई मैसेज भी नहीं पहुंचा सकेंगे। बाउंड्री लाइन के पास केवल पांच खिलाड़ी ही बिब पहनकर घूम सकते हैं। बाकी खिलाड़ियों को डगआउट में ही रहना होगा। इन नियमों का पालन न करना टीम और खिलाड़ियों की मुश्किल बढ़ा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम प्रबंधन को दिए गए निर्देश
सूत्रों के मुताबिक, टीम प्रबंधन को साफ निर्देश दिए गए हैं कि मैच के दौरान सब्स्टीट्यूट खिलाड़ियों की अनावश्यक आवाजाही पर पूरी तरह रोक रहेगी। बाउंड्री लाइन और एलइडी विज्ञापन बोर्ड के बीच केवल सीमित खिलाड़ियों को ही रहने की अनुमति होगी। बीसीसीआई इन नियमों को और भी कड़ा करने का विचार कर रही है। माना जा रहा है कि यह नया नियम एमपीसी (मैच खेलने की शर्तों) के क्लॉज 11.5.2 और 24.1.4 को और सख्ती से लागू करने के लिए लाया गया है। क्लॉज 11.5.2 के मुताबिक, बिना अंपायर की अनुमति के मैदान पर ड्रिंक्स ले जाना या समय बर्बाद करना नियमों के खिलाफ है।
 
विज्ञापन

क्यों बनाया गया ये नियम?
बीसीसीआई ने आईपीएल 2026 के दौरान ये फैसला क्यों लिया है, इसकी वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। माना जा रहा है कि मैच के दौरान अनुशासन बनाए रखने, अनावश्यक भीड़ और व्यवधान को कम करने और खेल की गति को बेहतर बनाए रखने के उद्देश्य से ये नियम लाए गए हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed