फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2025: Varun Chakravarthy trying to trouble batter with his mystery, said- working on the new ball

IPL 2025: अपनी मिस्ट्री से बल्लेबाजों को परेशान करने की फिराक में वरुण चक्रवर्ती, कहा- नई गेंदों पर कर रहा काम

Fri, 21 Mar 2025 05:36 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 21 Mar 2025 05:36 PM IST
सार

वरुण का मानना है कि निरंतरता ही सफलता की कुंजी है और वह अपनी कला में नयी विविधता जोड़ने पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कोर टीम, कप्तान और नए मेंटर को लेकर भी बातचीत की।

विज्ञापन
IPL 2025: Varun Chakravarthy trying to trouble batter with his mystery, said- working on the new ball
वरुण चक्रवर्ती - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2025 का आगाज शनिवार से होने जा रहा है। इसी के साथ अगले दो महीने के लिए क्रिकेट के उत्सव की शुरुआत होगी। यह लीग खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का मौका देता है। इस लीग ने दुनियाभर के देशों को कई स्टार क्रिकेटर्स दिए हैं। भारत को भी वरुण चक्रवर्ती के रूप में एक स्टार मिला। वरुण की दमदार गेंदबाजी की बदौलत भारत हाल ही में चैंपियंस ट्रॉफी जीतने में कामयाब रहा था। अब यह मिस्ट्री स्पिनर आईपीएल में कहर बरपाने को तैयार है। आईपीएल में अपनी छाप छोड़ने के लिए वह मिस्ट्री गेंद पर काम कर रहे हैं। इसका खुलासा उन्होंने खुद किया है। वरुण कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम का हिस्सा हैं और पिछले साल टीम को चैंपियन बनाने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन


IPL 2025: आशुतोष से लेकर शशांक और विल जैक्स तक, पिछले साल कमाल दिखाने वाले ये सात खिलाड़ी अब किस टीम में, जानें
विज्ञापन

निरंतरता पर काम कर रहे हैं वरुण चक्रवर्ती
वरुण आर्किटेक्ट से क्रिकेटर बने हैं और इस खिलाड़ी का सफर शानदार रहा है। वरुण ने चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान नौ विकेट हासिल किए थे और कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल के साथ स्पिन की शानदार चौकड़ी बनाई थी। वरुण का मानना है कि निरंतरता ही सफलता की कुंजी है और वह अपनी कला में नयी विविधता जोड़ने पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, 'सबसे अहम चीज निरंतरता पर काम करना है जो महारत हासिल करने के लिए सबसे मुश्किल चीज है और मैं इसे हासिल करने के लिए लगातार काम कर रहा हूं।'

IPL 2025: प्लेऑफ में पहुंचने के लिए किस टीम की दावेदारी मजबूत? सहवाग-गिलक्रिस्ट समेत नौ क्रिकेटर्स ने रखी राय

कुछ अन्य गेंदों पर काम कर रहे हैं वरुण चक्रवर्ती
वरुण ने कहा, 'साथ ही मैं कुछ अन्य गेंदों पर भी काम कर रहा हूं और मुझे उम्मीद है कि आने वाले मैचों में मैं इनका इस्तेमाल करके अच्छा प्रदर्शन करूंगा।' मौजूदा चैंपियन केकेआर की टीम शनिवार को ओपनिंग मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) से भिड़ेगी। इस सत्र के सबसे प्रतीक्षित मुकाबलों में से एक में वरुण का सामना आरसीबी के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली से होगा।
विज्ञापन

बेंगलुरु से कोई विशेष प्रतिद्वंद्विता नहीं
हालांकि, वरुण ने बेंगलुरु की फ्रेंचाइजी के साथ किसी विशेष प्रतिद्वंद्विता से इनकार किया। उन्होंने कहा, 'कुछ खास नहीं, बस उनके खिलाफ मैच की परिस्थितियां ही ऐसी थीं कि मुझे विकेट लेने में मदद मिली। उन सभी मैच में परिस्थितियां हमारे लिए पूरी तरह से अनुकूल थीं इसलिए मैं सर्वश्रेष्ठ संभव परिणाम निकालने में सक्षम रहा।'

IPL 2025: जिस नियम के कारण लगा था हार्दिक पांड्या पर एक मैच का प्रतिबंध, BCCI ने उस पर लिया बड़ा फैसला; जानिए

टीम को लेकर वरुण का बयान
केकेआर में अब अजिंक्य रहाणे के रूप में नया कप्तान है और मेंटर के तौर पर टी20 के महान क्रिकेटर ड्वेन ब्रावो हैं। वरुण ने कहा, 'टीम अच्छी दिख रही है। मुझे लगता है कि यह बस तालमेल बिठाने और सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग-11 के साथ लगातार प्रदर्शन करने की बात है। अगर हम पहले तीन मैच में निश्चित कोर टीम बनाने में सफल रहे तो इस सत्र में हमारे पास आगे बढ़िया मौका होगा।'

IPL 2025: मिंज से लेकर 13 साल के वैभव तक, पहली बार लीग खेल रहे इन आठ युवा क्रिकेटर्स में है स्टार बनने का दम

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed