WI Inning
329/3 (40 ov)
Amir Jangoo 99(69)*
Shai Hope 104 (94)
IND elected to bowl
{"_id":"67dc22a17a2ffde2c706c8d2","slug":"ipl-2025-captains-exempt-from-match-bans-for-slow-over-rates-know-hardik-pandya-will-not-play-1st-match-2025-03-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2025: जिस नियम के कारण लगा था हार्दिक पांड्या पर एक मैच का प्रतिबंध, BCCI ने उस पर लिया बड़ा फैसला; जानिए","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2025: जिस नियम के कारण लगा था हार्दिक पांड्या पर एक मैच का प्रतिबंध, BCCI ने उस पर लिया बड़ा फैसला; जानिए
Thu, 20 Mar 2025 07:44 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Thu, 20 Mar 2025 07:44 PM IST
सार
गुरुवार को बीसीसीआई के मुख्यालय पर सभी 10 टीमों के कप्तानों की बैठक हुई। इस दौरान धीमी ओवर गति के कारण कप्तानों पर एक मैच के प्रतिबंध के नियम पर चर्चा हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बैठक में इस बात पर सहमति बनी कि यह नियम कप्तानों पर लागू नहीं होगा।
विज्ञापन
हार्दिक पांड्या
- फोटो : ANI
Please wait...
विस्तार
मुंबई इंडियंस के नियमित कप्तान हार्दिक पांड्या पिछले आईपीएल सत्र में टीम के धीमी ओवर गति उल्लंघन के कारण एक मैच के लिए प्रतिबंधित हैं। इस वजह से वह आईपीएल 2025 का पहला मैच नहीं खेल पाएंगे। उनकी तरह सूर्यकुमार यादव टीम की अगुआई करेंगे। अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इस नियम पर पुनर्विचार किया है और आगामी सत्र में कप्तानों को राहत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
धीमी ओवर गति के कारण प्रतिबंध के नियम पर हुई चर्चा
गुरुवार को बीसीसीआई के मुख्यालय पर सभी 10 टीमों के कप्तानों की बैठक हुई। इस दौरान धीमी ओवर गति के कारण कप्तानों पर एक मैच के प्रतिबंध के नियम पर चर्चा हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बैठक में इस बात पर सहमति बनी कि यह नियम कप्तानों पर लागू नहीं होगा। इसकी बजाय उन पर डिमेरिट अंक लगाए जाएंगे और प्रतिबंध केवल गंभीर मामलों में ही लगाया जाएगा।

कप्तानों पर नहीं लगेगा प्रतिबंध
क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, कप्तान को डिमेरिट अंकों के साथ दंडित किया जाएगा, लेकिन धीमी ओवर गति के लिए मैच प्रतिबंध का सामना नहीं करना पड़ेगा। लेवल 1 के अपराध पर डिमेरिट अंकों के साथ 25 से 75 प्रतिशत मैच फीस काटी जाएगी, जिसकी गणना अगले तीन वर्षों के लिए की जाएगी। लेवल 2 का अपराध अगर वास्तव में गंभीर माना जाता है तो चार डिमेरिट अंक दिए जाएंगे।

इसमें आगे कहा गया है कि, प्रत्येक 4 डिमेरिट पॉइंट के लिए मैच रेफरी 100 प्रतिशत जुर्माना या अतिरिक्त डिमेरिट अंक के रूप में जुर्माना लगा सकता है। इन डिमेरिट पॉइंट के कारण भविष्य में मैच पर प्रतिबंध लग सकता है। लेकिन धीमी ओवर गति के लिए मैच पर प्रतिबंध (तुरंत) नहीं लगाया जाएगा।
आईपीएल का पहला मैच नहीं खेल सकेंगे हार्दिक पांड्या
मुंबई अपने अभियान का आगाज 23 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले से करेगी। इस मैच में स्टार ऑलराउंडर नहीं खेलेंगे। पिछले संस्करण में हुई गलती के कारण भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने उन्हें सजा सुनाई है। दरअसल, आईपीएल 2024 में मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या पर धीमी ओवर गति के कारण बीसीसीआई ने उन पर 30 लाख का जुर्माना और एक मैच का निलंबन लगाया था। आईपीएल ने बयान में बताया कि हार्दिक पर आईपीएल की आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में 30 लाख रुपये के जुर्माना के अलावा एक मैच का प्रतिबंध भी लगाया गया है। जब बोर्ड ने यह कार्रवाई की थी तब मुंबई का कोई मैच नहीं बचा था और टीम ग्रुप चरण में अपने सभी 14 मैच खेल चुकी थी, ऐसे में हार्दिक पर यह निलंबन अगले सीजन लागू होने की बात कही गई थी। अब वह 2025 सीजन का पहला मैच नहीं खेल सकेंगे।
ये भी पढ़ें: IPL 2025: उद्घाटन समारोह में लगेगा बॉलीवुड का तड़का, श्रेया घोषाल और करण औजला अपनी आवाज से बांध सकते हैं समां