फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2025: Which 4 teams will reach playoffs? Nine cricketers including Sehwag-Gilchrist opinion

IPL 2025: प्लेऑफ में पहुंचने के लिए किस टीम की दावेदारी मजबूत? सहवाग-गिलक्रिस्ट समेत नौ क्रिकेटर्स ने रखी राय

Fri, 21 Mar 2025 10:05 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 21 Mar 2025 10:05 AM IST
सार

वीरेंद्र सहवाग, माइकल वॉन, एडम गिलक्रिस्ट जैसे पूर्व क्रिकेटरों ने क्रिकबज से बात करते हुए आगामी सीजन के लिए अपनी शीर्ष चार टीमों का खुलासा किया।

विज्ञापन
IPL 2025: Which 4 teams will reach playoffs? Nine cricketers including Sehwag-Gilchrist opinion
सहवाग, वॉन, गिलक्रिस्ट और पोलाक - फोटो : ANI/Instagram

विस्तार

आईपीएल 2025 का शनिवार से आगाज होने जा रहा है। लीग के 18वें सत्र के लिए सभी टीमें तैयारियों में जुटी हुई हैं। ओपनिंग मैच डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच ईडन गार्डेंस में खेला जाएगा। टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले ही क्रिकेट पंडितों ने प्लेऑफ के लिए अपनी पसंदीदा टीमों के बारे में बताना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


वीरेंद्र सहवाग, माइकल वॉन, एडम गिलक्रिस्ट जैसे पूर्व क्रिकेटरों ने क्रिकबज से बात करते हुए आगामी सीजन के लिए अपनी शीर्ष चार टीमों का खुलासा किया। हालांकि, भारत के पूर्व ऑलराउंडर रोहन गावस्कर को छोड़कर किसी भी पूर्व क्रिकेटर ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को इस सीजन में शीर्ष चार में नहीं चुना।
विज्ञापन


IPL 2025: जिस नियम के कारण लगा था हार्दिक पांड्या पर एक मैच का प्रतिबंध, BCCI ने उस पर लिया बड़ा फैसला; जानिए
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

आरसीबी के अलावा सहवाग ने पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को प्लेऑफ में पहुंचने का दावेदार नहीं बताया है। दिग्गज क्रिकेट कमेंटेटर हर्षा भोगले ने भी आरसीबी के प्लेऑफ में पहुंचने का समर्थन किया है। नौ में से आठ विशेषज्ञों ने सनराइजर्स हैदराबाद को फाइनल में पहुंचने का दावेदार बताया। हालांकि, आश्चर्य की बात यह है कि किसी ने राजस्थान रॉयल्स को प्लेऑफ में पहुंचने का दावेदार नहीं बताया है। आइए जानते हैं क्रिकेट पंडितों की नजर में कौन सी चार टीमें प्लेऑफ में पहुंचने की दावेदार हैं...
 
  • वीरेंद्र सहवाग: मुंबई इंडियंस, सनराइजर्स हैदराबाद, पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स
  • एडम गिलक्रिस्ट: पंजाब किंग्स, मुंबई इंडियंस, सनराइजर्स हैदराबाद, गुजरात टाइटंस
  • रोहन गावस्कर: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, सनराइजर्स हैदराबाद, दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस
  • हर्षा भोगले: सनराइजर्स हैदराबाद, मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
  • शॉन पोलाक: मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स
  • मनोज तिवारी: सनराइजर्स हैदराबाद, पंजाब किंग्स, गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स
  • साइमन डूल: चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स
  • माइकल वॉन: गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स
  • एम मबांगवा: सनराइजर्स हैदराबाद, गुजरात टाइटंस, कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स

IPL 2025: आईपीएल के पहले मैच पर छाए संकट के बादल, बारिश कर सकती है दर्शकों का मजा किरकिरा; जानिए मौसम रिपोर्ट

प्लेइंग कंडीशन में बदलाव

बीसीसीआई ने गुरुवार को आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 की शुरुआत से पहले प्लेइंग कंडीशन में कई बदलाव किए हैं। इनमें सबसे प्रमुख गेंद पर लार के इस्तेमाल पर से प्रतिबंध हटाना है। बोर्ड ने यह फैसला 10 टीमों के कप्तानों की सहमति के बाद लिया। आईसीसी ने कोरोना के दौरान गेंद को चमकाने के लिए उस पर लार लगाने पर प्रतिबंध लगा दिया था।

आईपीएल में भी इसे कुछ सत्रों तक जारी रखा गया, लेकिन अब इसे हटा दिया गया है। इसके अलावा कप्तानों की मीटिंग में धीमी ओवर गति के कारण कप्तानों पर एक मैच के प्रतिबंध के नियम पर चर्चा हुई। बैठक में इस बात पर सहमति बनी कि यह नियम कप्तानों पर लागू नहीं होगा। इसकी बजाय उन पर डिमेरिट अंक लगाए जाएंगे और जुर्माना लगाया जाएगा। प्रतिबंध केवल गंभीर मामलों में ही लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed