फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2025 Top Two Team Qualification Chances MI vs PBKS Match Preview RCB GT Points Table Update

IPL 2025: लखनऊ के खिलाफ हार से गुजरात को नुकसान, अब RCB शीर्ष-दो की प्रबल दावेदार, मुंबई-पंजाब मैच भी होगा अहम

Fri, 23 May 2025 12:30 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 23 May 2025 12:30 PM IST
सार

IPL 2025 Top 2 Team Chances :अब गुजरात की टीम अधिकतम 20 अंक तक पहुंच सकती है, जबकि आरसीबी और पंजाब अधिकतम 21-21 अंक तक पहुंच सकती है। मुंबई की टीम चाहेगी कि बेंगलुरु और पंजाब अपने-अपने दोनों मैच हार जाएं ताकि उनके लिए शीर्ष दो का रास्ता खुल जाए।

विज्ञापन
IPL 2025 Top Two Team Qualification Chances MI vs PBKS Match Preview RCB GT Points Table Update
विराट कोहली, रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल - फोटो : ANI

विस्तार

आईपीएल 2025 में प्लेऑफ की चार टीमें तय हो चुकी हैं। गुजरात टाइटंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस ने प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर लिया है और अब जंग शीर्ष दो में जगह बनाने को लेकर है। शीर्ष दो में रहने वाली टीमों को फायदा मिलता है। ऐसे में चारों टीमें शीर्ष पर लीग राउंड को खत्म करने की कोशिश करेंगी। हालांकि, गुरुवार को लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ गुजरात टाइटंस की हार ने बेंगलुरु और पंजाब की उम्मीदें जगा दी हैं। अब गुजरात की टीम अधिकतम 20 अंक तक पहुंच सकती है, जबकि आरसीबी और पंजाब अधिकतम 21-21 अंक तक पहुंच सकती है। मुंबई की टीम चाहेगी कि बेंगलुरु और पंजाब अपने-अपने दोनों मैच हार जाएं ताकि उनके लिए शीर्ष दो का रास्ता खुल जाए।
विज्ञापन

IPL 2025 Top Two Team Qualification Chances MI vs PBKS Match Preview RCB GT Points Table Update
आईपीएल 2025 - फोटो : ANI
आइए पहले अंक तालिका का मौजूदा हाल जानते हैं...
रैंक टीम मैच जीत हार बेनतीजा अंक NRR
1 गुजरात टाइटन्स (Q) 13 9 4 0 18 +0.602
2 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Q) 12 8 3 1 17 +0.482
3 पंजाब किंग्स (Q) 12 8 3 1 17 +0.389
4 मुंबई इंडियंस (Q) 13 8 5 0 16 +1.292
5 दिल्ली कैपिटल्स (E) 13 6 6 1 13 -0.019
6 लखनऊ सुपर जाएंट्स (E) 13 6 7 0 12 -0.337
7 कोलकाता नाइट राइडर्स (E) 13 5 6 2 10 +0.193
8 सनराइजर्स हैदराबाद (E) 12 4 7 1 9 -1.005
9 राजस्थान रॉयल्स (E) 14 4 10 0 8 -0.549
10 चेन्नई सुपर किंग्स (E) 13 3 10 0 6 -1.030
(Q): क्वालिफाई, (E): एलिमिनेटेड
विज्ञापन
विज्ञापन

IPL 2025 Top Two Team Qualification Chances MI vs PBKS Match Preview RCB GT Points Table Update
आईपीएल ट्रॉफी - फोटो : ANI
29 मई से प्लेऑफ की शुरुआत, तीन जून को मिलेगा चैंपियन
प्लेऑफ लेग की शुरुआत 29 मई से होने जा रही है। इस साल क्वालिफायर-एक 29 मई को मोहाली में खेला जाएगा। वहीं, एलिमिनेटर 30 मई को मोहाली में ही खेला जाएगा। एक जून को अहमदाबाद में क्वालिफायर-दो खेला जाना है, जबकि तीन जून को अहमदाबाद में ही फाइनल खेला जाएगा। क्वालिफायर-एक में अंक तालिका में शीर्ष दो स्थान पर रहने वाली टीमें भिड़ती हैं। इस मैच को जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंचती है, जबकि हारने वाली टीम को एक और मौका मिलता है।

क्वालिफायर-एक के बाद एलिमिनेटर खेला जाता है। यह अंक तालिका में तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों के बीच खेला जाता है। यह एक नॉकआउट मैच होता है। हारने वाली टीम आईपीएल से बाहर हो जाती है, जबकि जीतने वाली टीम को क्वालिफायर-एक में हारने वाली टीम के साथ क्वालिफायर-दो में भिड़ना होता है। इस मैच को जीतने वाली टीम क्वालिफायर-एक को जीतने वाली टीम से फाइनल में भिड़ती है, जबकि हारने वाली टीम आईपीएल से बाहर हो जाती है। तीन जून को इस साल का विजेता मिल जाएगा।
विज्ञापन

IPL 2025 Top Two Team Qualification Chances MI vs PBKS Match Preview RCB GT Points Table Update
गुजरात टाइटंस - फोटो : IPL/BCCI
गुजरात टाइटंस
2022 की चैंपियन गुजरात ने शुभमन गिल की कप्तानी में शानदार खेल दिखाया है। टीम ने 13 में से नौ मैच जीते हैं और सिर्फ चार मैचों में टीम को हार मिली है। गुजरात के 18 अंक हैं। उसका नेट रन रेट +0.602 है। टीम का लीग राउंड का आखिरी मैच चेन्नई सुपर किंग्स (25 मई) के खिलाफ है। हालांकि, लखनऊ के खिलाफ हार ने गुजरात को संशय में डाल दिया है। अब शीर्ष स्थान पक्की करना उनके हाथ में नहीं है। उन्हें दूसरी टीमों पर निर्भर रहना होगा। अगर नतीजे उनके पक्ष में गए तो ही शीर्ष स्थान मिल पाएगा। सीएसके के खिलाफ भी मैच हारने पर गुजरात की टीम पर तीसरे या चौथे स्थान पर रहने का खतरा रहेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि आरसीबी और पंजाब के दोनों मैच जीतने पर 21-21 अंक होंगे और शीर्ष दो स्थान पर कब्जा कर लेगी, जबकि गुजरात के 18 अंक ही रह जाएंगे। पंजाब अगर अपना आखिरी मैच मुंबई से हार जाती है और एक मैच जीतने में कामयाब रहती है, फिर भी उसके 19 अंक होंगे और शीर्ष दो में स्थान बनाने के लिए काफी होगा। यह तभी संभव है जब गुजरात अपने दोनों मैच हारे। अगर गुजरात की टीम सीएसके के खिलाफ जीतती है तो उसके 20 अंक होंगे। इस स्थिति में गुजरात की टीम चाहेगी कि पंजाब या बेंगलुरु में से कोई एक या दोनों अपने-अपने एक-एक मैच गंवा दे। फिर गुजरात के 20 अंक सबसे ज्यादा होंगे। वहीं, आरसीबी-पंजाब में से कोई एक टीम या दोनों अधिकतम 19-19 अंक तक पहुंच पाएगी।

IPL 2025 Top Two Team Qualification Chances MI vs PBKS Match Preview RCB GT Points Table Update
आरसीबी की टीम - फोटो : ANI
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
गुजरात की तरह आरसीबी को भी अपने दो मैच दो आउट ऑफ फॉर्म टीमों के खिलाफ खेलने हैं। आरसीबी के फिलहाल 12 मैचों में आठ जीत के साथ 17 अंक हैं। टीम ने तीन मैच गंवाए हैं, जबकि एक मैच बेनतीजा रहा। नए कप्तान रजत पाटीदार के नेतृत्व में टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है। उसका नेट रन रेट +0.482 है। आरसीबी को अब लीग राउंड में 23 मई को सनराइजर्स हैदराबाद और 27 मई को लखनऊ सुपर जाएंट्स का सामना करना है। दोनों मैच जीतने पर टीम का शीर्ष दो में स्थान पक्का हो जाएगा। हालांकि, टीम अगर एक मैच जीतती है और पंजाब भी एक मैच ही जीतने में कामयाब रहती है तो उन्हें पंजाब से टक्कर मिल सकती है। ऐसे में बेहतर रन रेट वाली टीम अंतिम दो स्थान पर समाप्त करेगी। आरसीबी की टीम जिस फॉर्म में चल रही है, उसके शीर्ष दो में समाप्त करने की संभावना पंजाब से ज्यादा है। हालांकि, बेंगलुरु की टीम अगर मैच भी हारती है और पंजाब अपने दोनों मैच और गुजरात अपने एक मैच जीतती है तो बेंगलुरु को तीसरे स्थान पर समाप्त करना पड़ेगा।

IPL 2025 Top Two Team Qualification Chances MI vs PBKS Match Preview RCB GT Points Table Update
पंजाब किंग्स - फोटो : IPL/BCCI
पंजाब किंग्स
पंजाब ने अभी तक श्रेयस अय्यर की कप्तानी और रिकी पोंटिंग की कोचिंग में शानदार प्रदर्शन किया है। टीम ने अभी तक 12 में से आठ मैच जीते हैं और तीन में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। एक मैच बेनतीजा रहा। टीम के 17 अंक हैं और नेट रन रेट +0.389 है। पंजाब को अपने दो आखिरी लीग राउंड के मुकाबले दिल्ली कैपिटल्स (24 मई) और मुंबई इंडियंस (26 मई) के खिलाफ खेलने हैं। दोनों मैच जीतने पर टीम का शीर्ष दो में स्थान पक्का हो जाएगा। पंजाब की टीम के लिए सिंपल सा इक्वेशन है कि वे अपने दोनों मैच जीतें और बाकी पर ध्यान न दें।  अगर पंजाब की टीम एक मैच हारती है और बेंगलुरु अपने दोनों मैच जीतती है और साथ ही गुजरात भी एक मैच जीतने में कामयाब होती है तो पंजाब की टीम तीसरे स्थान पर रह जाएगी। अगर बेंगलुरु और पंजाब दोनों एक-एक मैच हारती है और गुजरात भी अपना दूसरा मैच हार जाती है तो भी पंजाब और आरसीबी शीर्ष दो में क्वालिफाई करेगी। हालांकि, अगर पंजाब-बेंगलुरु के एक-एक मैच जीतने के अलावा गुजरात अपना आखिरी मैच जीतती है तो भी नेट रन रेट का खेल आएगा। पंजाब अगर दोनों मैच हारती है और बेंगलुरु एक भी मैच जीतती है तो भी पंजाब शीर्ष दो में नहीं आ पाएगी। 

IPL 2025 Top Two Team Qualification Chances MI vs PBKS Match Preview RCB GT Points Table Update
मुंबई इंडियंस - फोटो : IPL/BCCI
मुंबई इंडियंस
पांच बार की चैंपियन मुंबई ने 13 मैच खेल लिए हैं। उसका आखिरी मैच 26 मई को पंजाब से है। इस मैच में जीत भी मुंबई की टीम को शीर्ष दो में जगह नहीं दिला पाएगी। इसके लिए मुंबई को यह मनाना होगा कि पंजाब और बेंगलुरु अपने-अपने दोनों मैच और गुजरात भी अपना आखिरी मैच हार जाए। ऐसे में आरसीबी और पंजाब दोनों के 17-17 अंक ही रह जाएंगे और मुंबई 18 अंक लेकर शीर्ष स्थान भी पक्की कर लेगी, क्योंकि गुजरात के भी 18 अंक हैं और नेट रन रेट फिलहाल मुंबई से बेहतर किसी का नहीं है। ऐसे में मुंबई 18 अंक और बेहतर रन रेट के साथ शीर्ष पर होगी। आरसीबी और पंजाब के एक-एक मैच जीतने पर मुंबई की उम्मीद खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed