{"_id":"683417c7968e282cb90ef4d4","slug":"ipl-2025-srh-coach-daniel-vettori-supports-out-of-form-shami-and-nitish-reddy-praises-harsh-dubey-2025-05-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2025: नौ पारियों में छह विकेट लेने वाले SRH के शमी को मिला कोच विटोरी का समर्थन, कहा- यह उनका सत्र नहीं था","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2025: नौ पारियों में छह विकेट लेने वाले SRH के शमी को मिला कोच विटोरी का समर्थन, कहा- यह उनका सत्र नहीं था
Mon, 26 May 2025 12:58 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 26 May 2025 12:58 PM IST
सार
विटोरी ने कहा, 'मुझे पता है कि शमी ने कड़ी मेहनत की थी और वह अच्छा प्रदर्शन करने के लिए बेताब थे, लेकिन यह उनका सत्र नहीं था। हालांकि, वह आगामी सत्र में वापसी करने का पूरा दमखम रखते हैं।'
विज्ञापन
नीतीश और शमी
- फोटो : ANI
विस्तार
आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने अभियान का अंत जीत के साथ किया। टीम ने 14 में से छह मैच जीते और सात में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। एक मैच बेनतीजा रहा। सनराइजर्स को इस सीजन एक अच्छे गेंदबाज की कमी खली। टीम में मोहम्मद शमी तो थे, लेकिन उनके खराब फॉर्म ने टीम मैनेजमेंट को उन्हें बेंच पर बैठाने के लिए मजबूर कर दिया। शमी ने नौ पारियों में छह विकेट लिए। इस दौरान उनका इकोनॉमी रेट भी 11.23 का रहा। हालांकि, इस स्टार तेज गेंदबाज को एसआरएच के कोच डेनियल विटोरी का समर्थन मिला है। विटोरी ने कहा है कि शमी ने बहुत समय से टी20 क्रिकेट नहीं खेला था। इसलिए वापस ढलने में हमेशा थोड़ा समय लगता है और जाहिर है कि पिछले 18 महीनों में खेल बहुत तेजी से आगे बढ़ा है।
विज्ञापन
'उनके लिए चुनौती प्रदर्शन में निरंतरता बनाए रखना'
विटोरी
- फोटो : IPL/BCCI
रविवार को सनराइजर्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 110 रन से हरा दिया। शमी इस मैच में भी नहीं खेल रहे थे। उन्हें इंग्लैंड में होने वाली पांच मैच की आगामी टेस्ट सीरीज के लिए भी भारतीय टीम में शामिल नहीं किया गया है। विटोरी ने शमी का बचाव करते हुए कहा, 'जब वह पिछली बार गुजरात टाइटंस के लिए खेले थे तो पर्पल कैप विजेता थे इसलिए मुझे लगता है कि उनके लिए चुनौती प्रदर्शन में निरंतरता बनाए रखना है। मुझे लगता है कि जब वह उस लंबाई पर गेंद डालते हैं तो वह अपने सर्वश्रेष्ठ स्तर पर होते हैं और शायद इस बाद वह उस सर्वश्रेष्ठ स्तर पर नहीं थे जो हमने अतीत में देखा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
'शमी ने कड़ी मेहनत की थी और बेताब थे'
मोहम्मद शमी
- फोटो : ANI
विटोरी ने कहा, 'मुझे पता है कि शमी ने कड़ी मेहनत की थी और वह अच्छा प्रदर्शन करने के लिए बेताब थे, लेकिन यह उनका सत्र नहीं था। हालांकि, वह आगामी सत्र में वापसी करने का पूरा दमखम रखते हैं।' विटोरी ने बाएं हाथ के स्पिनर हर्ष दुबे की भी सराहना की जिन्होंने अंतिम चरण में प्लेइंग-11 में शामिल होने के बाद अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया। हर्ष ने तीन मैच में 19.60 की औसत से पांच विकेट चटकाए जिसमें नाइट राइडर्स के खिलाफ 34 रन पर तीन विकेट का उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी शामिल है।
विटोरी ने की हर्ष दुबे की तारीफ
हर्ष दुबे
- फोटो : ANI
विटोरी ने कहा, 'टीम में आने के बाद से हर्ष ने जो कुछ किया उससे हम बहुत खुश हैं। वह बहुत चतुर गेंदबाज हैं और परिस्थितियों को अच्छी तरह समझते हैं। वह समझते हैं कि उन्हें कैसे गेंदबाजी करनी है। उनके लिए सबसे अच्छी बात यह है कि अब से लेकर अगले आईपीएल तक वह बहुत सारा क्रिकेट खेलने वाले हैं। चाहे वह भारत ए के लिए हो या अपनी घरेलू टीम के लिए, उनके लिए बहुत सारे अवसर आने वाले हैं। इसलिए हमें विश्वास है कि वह एक गेंदबाज और एक बल्लेबाज के रूप में भी विकसित हो सकते हैं क्योंकि बल्लेबाजी वाला हिस्सा हमारे निर्णय लेने का एक बड़ा हिस्सा था।'
नीतीश को लेकर कोच विटोरी का बयान
नीतीश कुमार रेड्डी
- फोटो : ANI
विटोरी ने कहा, 'हर्ष टूर्नामेंट में चोट (साइड-स्ट्रेन) के साथ आए। यही कारण है कि वह काफी मैच नहीं खेल पाए। वह टूर्नामेंट में ब्रेक से ठीक पहले तैयार थे। इसलिए हमने अनुमान लगाया कि वह शायद आखिरी के पांच से छह मैचों में गेंदबाजी करेंगे और ऐसा ही हुआ।' नीतीश रेड्डी भी मौजूदा सत्र में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए, लेकिन विटोरी ने उनका भी बचाव करते हुए कहा, 'यह हमेशा मुश्किल होता है। नंबर चार या पांच पर खेलना आईपीएल में सबसे कठिन काम में से एक है। हम जानते हैं कि नीतीश अंत में तेज और स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ फायदा उठा सकते हैं और इसलिए मुझे लगता है कि यह उन सत्र में से एक है जो उनके लिए थोड़ा सीखने वाला है।'