फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2025: Schedule of KKR-Lucknow match may change, know reason; to be held on April 6

IPL 2025: बदल सकता है केकेआर-लखनऊ मैच का कार्यक्रम, जानें वजह; छह अप्रैल को कोलकाता में होना था मुकाबला

Wed, 19 Mar 2025 08:32 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 19 Mar 2025 08:32 AM IST
सार

2025 का आईपीएल सीजन 22 मार्च को ईडन गार्डेंस में शुरू होगा, जिसमें मौजूदा चैंपियन केकेआर का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा। मैच से पहले 35 मिनट का शानदार उद्घाटन समारोह होगा।

विज्ञापन
IPL 2025: Schedule of KKR-Lucknow match may change, know reason; to be held on April 6
पंत, गोयनका और रहाणे - फोटो : ANI

विस्तार

कोलकाता नाइटराइडर्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच यहां ईडन गार्डन में 6 अप्रैल को होने वाले मैच के कार्यक्रम में बदलाव हो सकता है। पुलिस ने रामनवमी उत्सव के कारण मैच को सुरक्षा के मद्देनजर मंजूरी प्रदान नहीं की है। बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) के अध्यक्ष स्नेहाशीष गांगुली ने स्थानीय पुलिस के साथ दो दौर की बातचीत के बाद इस बात की पुष्टि की है कि अभी पुलिस ने इस मैच के लिए अनुमति नहीं दी है।
विज्ञापन


BCCI: विराट की मांग पर खिलाड़ियों के परिवार की यात्रा से जुड़े नियम में हो सकता है बदलाव; रिपोर्ट में खुलासा
विज्ञापन
Trending Videos

स्नेहाशीष गांगुली ने कहा, 'बिना पुलिस सुरक्षा के 65 हजार दर्शकों की भीड़ का प्रबंधन नामुमकिन हो जाएगा। हमने बीसीसीआई को सूचित कर दिया है।' पिछले साल भी रामनवमी को होने वाले मैच केकेआर-राजस्थान का कार्यक्रम बदला गया था। केकेआर और लखनऊ के बीच मैच में अच्छी संख्या में दर्शकों के आने की उम्मीद है। वहीं, भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने पहले घोषणा की थी कि रामनवमी पर पश्चिम बंगाल में 20,000 से अधिक जुलूस निकाले जाएंगे, जिसके कारण पूरे राज्य में सुरक्षा की आवश्यकता बढ़ गई है।

Rohit Sharma: 'उसे अभी वनडे विश्व कप जीतना है', रोहित शर्मा के संन्यास के सवाल पर बचपन के कोच ने दिया जवाब
विज्ञापन

पिछले सीजन में रामनवमी पर सुरक्षा चिंताओं के कारण केकेआर और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल मैच भी पुनर्निर्धारित किया गया था। 2025 का आईपीएल सीजन 22 मार्च को ईडन गार्डेंस में शुरू होगा, जिसमें मौजूदा चैंपियन केकेआर का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा। मैच से पहले 35 मिनट का शानदार उद्घाटन समारोह होगा, जिसमें मशहूर गायिका श्रेया घोषाल और अभिनेत्री दिशा पाटनी परफॉर्म करती दिख सकती हैं।

IPL 2025: 'वह बल्लेबाजी विभाग की कप्तानी करें', आईपीएल से पहले एबी डिविलियर्स ने विराट कोहली को दी खास सलाह
विज्ञापन

इस कार्यक्रम में आईसीसी के चेयरमैन जय शाह और अन्य गणमान्य लोगों के भी शामिल होने की संभावना है। स्नेहाशीष ने उद्घाटन समारोह के बारे में विस्तृत जानकारी देने से इनकार करते हुए कहा, 'यह एक बड़ा मैच है, जिसके लिए टिकटों की पूरी मांग है। ईडन गार्डन्स लंबे समय के बाद उद्घाटन समारोह की मेजबानी करने जा रहा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed