Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2025 Points Table Update After RCB vs GT PBKS MI CSK LSG KKR RR DC SRH Teams Standings and Net Run Rate

IPL Points Table: एक हार से ही RCB दो पायदान लुढ़का, श्रेयस-अक्षर की टीमों का दबदबा, इनके पास ऑरेंज-पर्पल कैप

Thu, 03 Apr 2025 01:24 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 03 Apr 2025 01:24 PM IST
सार

गुजरात के खिलाफ हार से आरसीबी की टीम को नुकसान हुआ है। वहीं, आखिरी चार स्थानों की बात करें तो फिलहाल चेन्नई सुपर किंग्स सातवें, सनराइजर्स हैदराबाद आठवें, राजस्थान रॉयल्स नौवें और गत चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स 10वें स्थान पर है।

विज्ञापन
IPL 2025 Points Table Update After RCB vs GT PBKS MI CSK LSG KKR RR DC SRH Teams Standings and Net Run Rate
आईपीएल 2025 - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2025 अब धीरे-धीरे दिलचस्प मोड़ पर पहुंच रहा है। प्लेऑफ में पहुंचने की जंग दिलचस्प होती जा रही है। इसी कड़ी में बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को अपने घर में गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद आरसीबी की टीम अंक तालिका में दो पायदान लुढ़क कर तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। इससे पहले यह टीम शीर्ष पर थी। वहीं, गुजरात की टीम चौथे स्थान पर है। फिलहाल पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स ही ऐसी टीमें हैं, जिन्हें अब तक हार का सामना नहीं करना पड़ा है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: 'सबसे खूबसूरत...', शिखर धवन को मिली नई गर्लफ्रैंड? चैंपियंस ट्रॉफी से जुड़े तार
विज्ञापन
Trending Videos

IPL 2025 Points Table Update After RCB vs GT PBKS MI CSK LSG KKR RR DC SRH Teams Standings and Net Run Rate
आईपीएल 2025 - फोटो : IPL/BCCI
आरसीबी को बुधवार को गुजरात के खिलाफ आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद बेंगलुरु की टीम शीर्ष से लुढ़क कर तीसरे स्थान पर पहुंच गई। उसके तीन मैचों के बाद दो जीत और एक हार के साथ चार अंक हैं। टीम का नेट रन रेट +1.149 है। वहीं, गुजरात ने भी अब तक तीन में से दो मैच जीते हैं और एक में उसे हार का सामना करना पड़ा है। गुजरात का नेट रन रेट +0.807 है। पंजाब की टीम फिलहाल अंक तालिका में शीर्ष पर है। उसके दो मैचों में दो जीत के साथ चार अंक हैं। पंजाब का नेट रन रेट +1.485 है। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स दो मैचों में दो जीत और चार अंक लेकर दूसरे स्थान पर है। उसका नेट रन रेट +1.320 है।

आईपीएल 2025 की मौजूदा अंक तालिका
टीम मैच जीते हारे अंक नेट रन रेट
पंजाब किंग्स 2 2 0 4 1.485
दिल्ली कैपिटल्स 2 2 0 4 1.320
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 3 2 1 4 1.149
गुजरात टाइटंस 3 2 1 4 0.807
मुंबई इंडियंस 3 1 2 2 0.309
लखनऊ सुपर जाएंट्स 3 1 2 2 -0.150
चेन्नई सुपर किंग्स 3 1 2 2 -0.771
सनराइजर्स हैदराबाद 3 1 2 2 -0.871
राजस्थान रॉयल्स 3 1 2 2 -1.112
कोलकाता नाइट राइडर्स 3 1 2 2 -1.428
विज्ञापन

IPL 2025 Points Table Update After RCB vs GT PBKS MI CSK LSG KKR RR DC SRH Teams Standings and Net Run Rate
निकोलस पूरन - फोटो : IPL/BCCI
ऑरेंज कैप की दौड़ में पूरन आगे
आईपीएल 2025 में दो अप्रैल तक हुए मैचों के बाद लखनऊ सुपर जाएंट्स के बल्लेबाज निकोलस पूरन ऑरेंज कैप की दौड़ में सबसे आगे हैं। पूरन ने तीन मैचों में 219.76 के स्ट्राइक रेट से 189 रन बनाए हैं। पूरन अब तक 17 चौके और 15 छक्के लगा चुका हैं और उनका सर्वोच्च निजी स्कोर 75 रन है। दूसरे स्थान पर गुजरात के साई सुदर्शन हैं। उन्होंने तीन पारियों में 62 की औसत और 157.63 के स्ट्राइक रेट से 186 रन बनाए हैं। उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी 41 गेंद में 74 रन है। तीसरे स्थान पर गुजरात के ही जोस बटलर हैं। उन्होंने तीन पारियों में 83 की औसत और 172.92 के स्ट्राइक रेट से 166 रन बनाए हैं। पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर चौथे स्थान पर हैं। उन्होंने दो मैचों में 149 रन बनाए हैं और उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 97 रन है। 

ऑरेंज कैप की रेस
खिलाड़ी मैच रन स्ट्राइक रेट 6s
निकोलस पूरन 3 189 219.77 15
साई सुदर्शन 3 186 157.63 9
जोस बटलर 3 166 172.92 9
श्रेयस अय्यर 2 149 206.94 13
ट्रेविस हेड 3 136 191.55 6


यह भी पढ़ें: RCB vs GT: गुजरात के खिलाफ फ्लॉप रहे कोहली के फैंस ने अभिनेता अरशद वारसी को किया ट्रोल, वजह जानकर चौंक जाएंगे
विज्ञापन

IPL 2025 Points Table Update After RCB vs GT PBKS MI CSK LSG KKR RR DC SRH Teams Standings and Net Run Rate
नूर अहमद - फोटो : ANI
नूर अहमद के पास पर्पल कैप
चेन्नई सुपर किंग्स के स्पिनर नूर अहमद पर्पल कैप की दौड़ में फिलहाल सबसे आगे हैं। नूर शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं और अब तक तीन मैचों में नौ विकेट अपने नाम कर चुके हैं। दूसरे स्थान पर दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क हैं जिन्होंने दो मैचों में आठ विकेट लिए हैं। स्टार्क ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में पांच विकेट लिए थे जिसकी मदद से वह इस सूची में दूसरे नंबर पर आ गए हैं। इसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के जोश हेजलवुड, गुजरात टाइटंस के आर साई किशोर, सीएसके के खलील अहमद और लखनऊ के शार्दुल ठाकुर का नंबर आता है। इन चारों ने छह-छह विकेट लिए हैं।

पर्पल कैप की दौड़
मैच मैच विकेट
नूर अहमद 3 9
मिचेल स्टार्क 2 8
जोश हेजलवुड 3 6
आर साई किशोर 3 6
खलील अहमद 3 6
शार्दुल ठाकुर 3 6

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed