Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2025: 'Performed poorly in all departments', coach Daniel Vettori broke silence after SRH fourth defeat

IPL 2025: 'तीनों विभाग में खराब प्रदर्शन किया', सनराइजर्स की लगातार चौथी हार के बाद कोच विटोरी ने तोड़ी चुप्पी

Mon, 07 Apr 2025 03:19 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 07 Apr 2025 03:19 PM IST
सार

सनराइजर्स के कोच विटोरी ने कहा, 'अब हमारे पास टूर्नामेंट में अब तक बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे पंजाब के खिलाफ खेलने से पहले पांच दिन का ब्रेक है। हमें उस मैच के लिए तैयार रहना होगा।' 

विज्ञापन
IPL 2025: 'Performed poorly in all departments', coach Daniel Vettori broke silence after SRH fourth defeat
डेनियल विटोरी - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद को रविवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। यह इस टीम की लगातार चौथी हार रही। हार के बाद कोच डेनियल विटोरी ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि उनकी टीम ने तीनों विभाग में खराब प्रदर्शन किया है। विटोरी ने कहा कि अगर उनकी टीम को हार से उबरना है तो इसमें सुधार करना होगा।
विज्ञापन
Trending Videos

सनराइजर्स की टीम आक्रामकता बरकरार नहीं रख पाई
पिछले साल बेहद आक्रामक खेल दिखाकर फाइनल में जगह बनाने वाली सनराइजर्स की टीम मौजूदा सत्र में आक्रामक फॉर्म बरकरार नहीं रख पाई है। टीम के शीर्ष तीन खिलाड़ियों ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा और इशान किशन के प्रदर्शन में निरंतरता की कमी है। विटोरी ने कहा, 'मुझे लगता है कि ड्रेसिंग रूम में मौजूद हर खिलाड़ी इसे समझता है कि पिछला चार मैच बिल्कुल भी करीबी नहीं रहा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

'पंजाब के खिलाफ मैच से पहले टीम पर काम करना होगा'
उन्होंने कहा, 'हमारे लिए चुनौती इससे उबर कर आगे बढ़ना है क्योंकि हर आईपीएल टीम किसी ना किसी चरण में हार का सामना करती है। अब हमारे पास टूर्नामेंट में अब तक बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे पंजाब के खिलाफ खेलने से पहले पांच दिन का ब्रेक है। हमें उस मैच के लिए तैयार रहना होगा।'  विटोरी ने स्वीकार किया कि उनकी टीम ने अपने सर्वश्रेष्ठ से बहुत निचले स्तर का प्रदर्शन किया है। न्यूजीलैंड के इस पूर्व स्पिनर ने कहा, 'हम पिछले चार मैच में से किसी में भी अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के करीब नहीं पहुंच पाए। मुझे लगता है कि तीनों विभाग में ऐसा हुआ। हम क्षेत्ररक्षण में भी बहुत खराब रहे हैं। पंजाब के मैच से पहले हमें इस पर काम करना होगा।'
विज्ञापन

प्रसिद्ध कृष्णा ने सिराज को लेकर दिया यह बयान
वहीं सनराइजर्स के खिलाफ दो विकेट लेने वाले गुजरात के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने कहा, 'इससे मुझे अपना काम बेहतर तरीके से करने में मदद मिल रही है।' सिराज के बारे में प्रसिद्ध ने कहा, 'हमने साथ में शानदार सत्र बिताए हैं। जनवरी या फरवरी से उसने (सिराज) जो भी काम किया है उसका फायदा मिल रहा है। सब कुछ ठीक चल रहा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed