फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2025 PBKS vs CSK Video: Navjot singh siddhu and Ambati Rayudu clash in live match on MS Dhoni

IPL 2025 Video: 'गिरगिट है तुम्हारा आराध्य देव', लाइव मैच में भिड़े सिद्धू और रायुडू; धोनी से जुड़ा है मामला

Wed, 09 Apr 2025 07:36 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्लांपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्लांपुर Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 09 Apr 2025 07:36 PM IST
सार

इस मैच से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू और अंबाती रायुडू के बीच बहस होती दिख रही है। इस दौरान सिद्धू ने कुछ ऐसा कह दिया जिसको अब प्रशंसक धोनी से जोड़ रहे हैं।

विज्ञापन
IPL 2025 PBKS vs CSK Video: Navjot singh siddhu and Ambati Rayudu clash in live match on MS Dhoni
सिद्धू-धोनी-अंबाती - फोटो : Navjot singh sidhu (instagram)-ani-amabti rayudu (instagram)

विस्तार

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के हाथों 18 रन से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में धोनी बल्लेबाजी के लिए आए लेकिन 27 रन बनाकर आउट हो गए। वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। अब इस मैच से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू और अंबाती रायुडू के बीच बहस होती दिख रही है। इस दौरान सिद्धू ने कुछ ऐसा कह दिया जिसको अब प्रशंसक धोनी से जोड़ रहे हैं।
विज्ञापन

सिद्धू और रायुडू के बीच हुई बहस
पंजाब के खिलाफ मैच में धोनी पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए थे। जब दिग्गज बल्लेबाज डगआउट से निकले तो कमेंट्री पैनल में मौजूद नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा,' धोनी आज भागते हुए आ रहे हैं। इस बार इंटेंट तो उनके कदमों से ही साफ दिख रहा है।' इस पर अंबाती रायुडू ने कहा, 'जी हां बिल्कुल! धोनी की चाल देखिए, बल्ला नहीं, तलवार लेकर आ रहे हैं। आज धोनी तलवार चलाएंगे।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

'तुम्हारा आराध्य देव गिरगिट है'
इसके बाद सिद्धू ने बातचीत को आगे बढ़ाते हुए कहा, 'अरे यार बैटिंग करने आ रहे हैं या युद्ध लड़ने?' जवाब में रायुडू कहते हैं 'इतनी तेजी से तो गिरगिट भी रंग नहीं बदलता, जितनी तेजी से आप टीम बदल रहे हैं।' इस पर सिद्धू को कहते सुना जा सकता है, 'गिरगिट अगर किसी का आराध्य देव है, तो वो तुम्हारा है।' अब फैंस सिद्धू के इस बयान को धोनी से जोड़कर देख रहे हैं। 
विज्ञापन

सिद्धू ने दी प्रतिक्रिया
अब सिद्धू ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपने सोशल हैंडल से एक वीडियो साझा किया है जिसमें वह धोनी के विषय में बात करते दिख रहे हैं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है- 'धोनी क्रिकेट खेलने आए हैं गुरू? युद्ध लड़ने नहीं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed