फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2025 PBKS Captain Shreyas Iyer Challenge Know IPL Team Punjab Kings Captains Record and Stats

IPL 2025: क्या पंजाब किंग्स के स्थायी कप्तान बन पाएंगे श्रेयस? 17 साल में बदले 17 कप्तान; गिलक्रिस्ट सबसे सफल

Mon, 13 Jan 2025 04:37 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 13 Jan 2025 04:37 PM IST
सार

आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में पंजाब किंग्स ने श्रेयस अय्यर को रिकॉर्ड दाम पर अपनी टीम में शामिल किया था। श्रेयस ने कप्तानी में अपना दम दिखाया है। यही कारण है कि अब पंजाब किंग्स ने उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी है।

विज्ञापन
IPL 2025 PBKS Captain Shreyas Iyer Challenge Know IPL Team Punjab Kings Captains Record and Stats
श्रेयस अय्यर - फोटो : @PunjabKingsIPL

विस्तार

अपने पहले आईपीएल खिताब की तलाश में जुटी पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2025 की तैयारियां शुरू कर दी हैं और इसी कड़ी में श्रेयस अय्यर को कप्तान नियुक्त किया है। श्रेयस इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के कप्तान रह चुके हैं और उनके नेतृत्व में ही टीम ने पिछले सत्र खिताब अपने नाम किया था। श्रेयस ने कप्तानी में अपना दम दिखाया है। यही कारण है कि अब पंजाब किंग्स ने उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन

रिकॉर्ड कीमत पर पंजाब ने खरीदा था
आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में पंजाब किंग्स ने श्रेयस अय्यर को रिकॉर्ड दाम पर अपनी टीम में शामिल किया था। श्रेयस कुछ समय के लिए आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे, लेकिन ऋषभ पंत ने उन्हें पछाड़ दिया था जब लखनऊ सुपर जाइंट्स ने उन्हें 27 करोड़ रुपये में खरीदा। पंजाब ने श्रेयस के लिए 26.75 करोड़ रुपये की बोली लगाई थी। पिछले सीजन में शिखर धवन की अनुपस्थिति में सैम करन पंजाब की कमान संभाल रहे थे, लेकिन इस बार पंजाब ने उन्हें रिटेन नहीं किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

केकेआर और दिल्ली कैपिटल्स की संभाल चुके कमान
आईपीएल में पंजाब किंग्स श्रेयस अय्यर के करियर की यह तीसरी टीम है। इससे पहले वह कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल चुके हैं। दिल्ली कैपिटल्स (2015-21) के साथ अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने एक आक्रामक युवा खिलाड़ी के रूप में ख्याति अर्जित की थी। 2021 में श्रेयस पंत की कप्तानी में खेले थे। 2022 में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) में शामिल होने के बाद अय्यर ने अपनी कप्तानी में 2024 में कोलकाता को तीसरी बार खिताब दिलाया था।
विज्ञापन

पंजाब का इतिहास कप्तान बदलने का रहा है
श्रेयस को कप्तान बनाकर पंजाब ने एक बार फिर अपना खिताबी सूखा खत्म करने के लिए दांव चला है। श्रेयस के पास कप्तानी का अनुभव भी है और वह इस टूर्नामेंट के चैंपियन कप्तान भी हैं। लेकिन पंजाब का इतिहास कप्तान बदलने का रहा है। अपवाद को छोड़ दें तो कोई भी इस टीम की कप्तानी दो साल से ज्यादा समय तक नहीं कर पाया है। आईपीएल के पहले सत्र में युवराज सिंह पंजाब के कप्तान बने, लेकिन 2010 सीजन से पहले उन्हें हटा दिया गया। 2010 में कुमार संगकारा और माहेला जयवर्धने ने कप्तानी की थी। 

एडम गिलक्रिस्ट सबसे ज्यादा समय तक पंजाब की कमान संभाल चुके हैं। गिलक्रिस्ट 2011-2013 तक पंजाब के कप्तान रहे थे। उनके अलावा डेविड हसी (2012-13), जॉर्ज बेली (2014-15), वीरेंद्र सहवाग (2015), डेविड मिलर (2016), मुरली विजय (2016), ग्लेन मैक्सवेल (2017), रविचंद्रन अश्विन (2018-19), केएल राहुल (2020-21), मयंक अग्रवाल (2021-22), शिखर धवन (2022-24), सैम करन (2023-24) और जितेश शर्मा (2024) में पंजाब की कमान संभाल चुके हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि श्रेयस कप्तान के तौर पर पंजाब के लिए कितना हिट साबित होंगे और कप्तान बदलने की परंपरा को बदल पाएंगे? 

गिलक्रिस्ट-युवराज ने जिताएं हैं सर्वाधिक मैच
गिलक्रिस्ट और युवराज ने कप्तान रहते पंजाब को सबसे ज्यादा मैच जिताए हैं। गिलक्रिस्ट और युवराज दोनों ने ही कप्तान रहते 17-17 मुकाबले जीते हैं और ये पंजाब फ्रेंचाइजी के सबसे सफल कप्तान रहे हैं। वहीं, जॉर्ज बेली ने कप्तान के तौर पर 14 और केएल राहुल तथा अश्विन ने कप्तान के तौर पर पंजाब को 12-12 मुकाबलों में जीत दिलाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed