फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2025: MS Dhoni became oldest player to win Man of the Match award in IPL named Most fielding dismissals

IPL: धोनी बने सबसे उम्रदराज प्लेयर ऑफ द मैच, बतौर फील्डर बल्लेबाजों को आउट करने के मामले में भी रचा इतिहास

Tue, 15 Apr 2025 09:10 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Mayank Tripathi Updated Tue, 15 Apr 2025 09:10 AM IST
सार

इस मैच में धोनी ने बतौर फील्डर एक और कीर्तिमान स्थापित किया। उन्होंने सबसे ज्यादा बल्लेबाजों को आउट करने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। धोनी ने आईपीएल में 201* बार बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई है।

विज्ञापन
IPL 2025: MS Dhoni became oldest player to win Man of the Match award in IPL named Most fielding dismissals
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : PTI

विस्तार

लखनऊ सुपर जाएंट्स (एलएसजी) को पांच विकेट से मात देकर चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने सोमवार को जीत की पटरी पर वापसी कर ली। यह उनकी लगातार पांच मैचों में हार के बाद पहली जीत है। इकाना स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने शानदार बल्लेबाजी के साथ टीम को जीत दिलाई और नए कीर्तिमान स्थापित किए। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: IPL 2025: ऋतुराज की जगह CSK में शामिल हुआ ये 17 वर्षीय विस्फोटक बल्लेबाज, SRH ने भी चुना जांपा का रिप्लेसमेंट 
विज्ञापन

IPL 2025: MS Dhoni became oldest player to win Man of the Match award in IPL named Most fielding dismissals
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : PTI
धोनी ने 43 की उम्र में जीता प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड
लखनऊ के खिलाफ सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए धोनी ने 11 गेंदों में चार चौके और एक छक्के की मदद से 26 रन बनाए। उन्होंने शिवम दुबे के साथ 50 से ज्यादा रनों की नाबाद साझेदारी निभाकर टीम को जीत दिलाई। इस मुकाबले में 'थाला' को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 43 वर्षीय बल्लेबाज आईपीएल में यह अवॉर्ड जीतने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए।  
विज्ञापन

IPL 2025: MS Dhoni became oldest player to win Man of the Match award in IPL named Most fielding dismissals
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : PTI
बतौर फील्डर धोनी ने बनाया कीर्तिमान
इस मैच में धोनी ने बतौर फील्डर एक और कीर्तिमान स्थापित किया। उन्होंने सबसे ज्यादा बल्लेबाजों को आउट करने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। धोनी ने आईपीएल में 201* बार बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई है। इसमें कैच आउट, स्टंप्स और रनआउट शामिल हैं। दिलचस्प बात यह है कि सक्रिय खिलाड़ियों में उनसे पीछे सिर्फ विराट कोहली हैं जिन्होंने 116 बार बतौर फील्डर विपक्षी टीम के बल्लेबाजों को आउट कराया है। 
विज्ञापन

सबसे ज्यादा बार बल्लेबाजों को आउट करने वाले खिलाड़ी
खिलाड़ी फील्डिंग डिसमिसल
महेंद्र सिंह धोनी 201*
दिनेश कार्तिक 182
एबी डिविलियर्स 126
रॉबिन उथप्पा 124
ऋद्धिमान साहा 118
विराट कोहली 116

IPL 2025: MS Dhoni became oldest player to win Man of the Match award in IPL named Most fielding dismissals
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : PTI
धोनी ने जताई खुशी
सत्र की दूसरी जीत दर्ज करने के बाद कप्तान धोनी ने कहा- जीतकर अच्छा लग रहा है। बदकिस्मती से हम पिछले मैच नहीं जीत सके लेकिन इस जीत से आत्मविश्वास बढा है। यह कठिन मैच था और जीतने की खुशी है। उम्मीद है कि इससे टीम की लय बनेगी। पिछले मैचों में हम गेंदबाजी करते समय पहले छह ओवर में जूझ रहे थे लेकिन बीच के ओवरों में वापसी की। हमें बल्लेबाजी ईकाई के तौर पर भी मनचाही शुरूआत नहीं मिल पा रही थी। शायद चेन्नई की विकेट के कारण। उम्मीद है कि बेहतर विकेटों पर हम आगे बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

ये भी पढ़ें: IPL 2025: अंपायरों ने बल्ले के आकार की शुरू की जांच, आईपीएल में बीसीसीआई ने क्यों लागू किया यह नियम? जानिए    
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed