IPL 2025: ऋतुराज की जगह CSK में शामिल हुआ ये 17 वर्षीय विस्फोटक बल्लेबाज, SRH ने भी चुना जांपा का रिप्लेसमेंट
सोमवार को चेन्नई ने ऋतुराज के रिप्लेसमेंट का एलान किया। टीम मैनेजमेंट ने मुंबई के विस्फोटक बल्लेबाज आयुष म्हात्रे को टीम में शामिल किया है। नौ प्रथम श्रेणी और सात लिस्ट ए मैच खेल चुके म्हात्रे को 30 लाख रुपये में लिया गया है। उन्होंने अब तक 962 रन बनाए हैं।
विस्तार
पांच बार की विजेता टीम के नियमित कप्तान ऋतुराज चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए। उनकी जगह महेंद्र सिंह धोनी को टीम का कप्तान नियुक्त किया गया। सीएसके के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने इसकी जानकारी देते हुए बताया था कि गायकवाड़ की कोहनी में चोट लगी है जिसकी वजह से उन्हें पूरे सत्र से बाहर होना पड़ा है।
सोमवार को चेन्नई ने ऋतुराज के रिप्लेसमेंट का एलान किया। टीम मैनेजमेंट ने मुंबई के विस्फोटक बल्लेबाज आयुष म्हात्रे को टीम में शामिल किया है। नौ प्रथम श्रेणी और सात लिस्ट ए मैच खेल चुके म्हात्रे को 30 लाख रुपये में लिया गया है। उन्होंने अब तक 962 रन बनाए हैं।
🚨LION ALERT ‼️
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) April 14, 2025
Mumbai youngster Ayush Mhatre drafted as a replacement for Ruturaj Gaikwad who had suffered an elbow fracture earlier. #WhistlePodu 🦁💛 pic.twitter.com/PGMDH12J9q
लगातार चार मैचों में हार के बाद पंजाब के खिलाफ मुकाबला जीतकर पटरी पर लौटी सनराइजर्स हैदराबाद को तगड़ा झटका लगा है। उनके स्टार लेग स्पिनर एडम जांपा चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए। उनकी जगह टीम प्रबंधन ने कर्नाटक के रविचंद्रन अश्विन को शामिल किया है। बाएं हाथ के बल्लेबाज रविचंद्रन घरेलू क्रिकेट में 1100 से ऊपर रन बना चुके हैं।
ये भी पढ़ें: LSG vs CSK: इस IPL में चेन्नई की दूसरी जीत, नूर की बॉलिंग के बाद धोनी-दुबे की साझेदारी; शार्दुल ने लुटाए 56 रन