फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ipl 2025 mega auction krunal pandya washington sundar sold prithvi shaw mayank unsold know updates

IPL Auction: क्रुणाल-सुदंर पर हुई नोटों की बारिश, पृथ्वी-मयंक रहे अनसोल्ड, जानें दूसरे दिन लंच तक क्या हुआ

Mon, 25 Nov 2024 05:37 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जेद्दाह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जेद्दाह Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 25 Nov 2024 05:37 PM IST
सार

यहां हम आपको दूसरे दिन लंच तक मेगा नीलामी में क्या हुआ, इस विषय में बता रहे हैं...

विज्ञापन
ipl 2025 mega auction krunal pandya washington sundar sold prithvi shaw mayank unsold know updates
दूसरे दिन मेगा नीलामी में सबसे ज्यादा कीमत पर बिकने वाले खिलाड़ी - फोटो : IPL

विस्तार

आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी के दूसरे दिन की शुरुआत हो चुकी है। आज 490 खिलाड़ी नीलामी में उतरे हैं। रविवार को 84 खिलाड़ियों के लिए बोली लगी थी जिसमें 72 को खरीदा गया, जबकि 12 अनसोल्ड रहे। बता दें कि, 204 स्पॉट्स में से 72 भरे जा चुके हैं इस स्थिति में अब अधिकतम 132 खिलाड़ी और ही बिक सकेंगे।
विज्ञापन

क्रुणाल लखनऊ, सुंदर गुजरात के हुए
दूसरे दिन क्रुणाल पांड्या और वाशिंगटन सुंदर पर नोटों की वर्षा हुई। दोनों को क्रमश:  5.75 और 3.20 करोड़ रुपये में खरीदा गया। पिछले संस्करण में लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा रहे पांड्या अब रॉयल चैलेंजर्स के लिए खेलते नजर आएंगे। उन्हें फ्रेंचाइजी ने राजस्थान रॉयल्स से लड़कर अपनी टीम में शामिल किया है। वहीं, गुजरात टाइटंस के लिए खेलने वाले सुंदर अब गुजरात के हो गए हैं। दो करोड़ के आधार मूल्य वाले इस खिलाड़ी के लिए लखनऊ और गुजरात के बीच लड़ाई देखने को मिली। उनके अलावा अब तक रायन रिक्लेटोन, सैम करन, मार्को येनसेन, नीतीश राणा, रोवमैन पॉवेल और फाफ डुप्लेसिस पर पैसों की बरसात हुई है।

विलियम्सन-शॉ को नहीं मिला खरीदार
न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज केन विलियम्सन और ग्लेन फिलिप्स भी नहीं बिके। दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी फाफ डुप्लेसिस और वेस्टइंडीज के रोवमन पॉवेल को क्रमश: दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स ने दो करोड़ रुपये और 1.50 करोड़ रुपये में खरीदा। अनुभवी भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे के लिए भी किसी फ्रेंचाइजी से बोली नहीं लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां हम आपको दूसरे दिन मेगा नीलामी में लंच क्या हुआ, इस विषय में बता रहे हैं...

दूसरे दिन लंच तक बिकने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट

खिलाड़ी रोल बेस प्राइस (करोड़ रु) बिके (करोड़ रु)
रोवमैन पॉवेल बल्लेबाज 1.5 1.5
फाफ डुप्लेसिस बल्लेबाज 2.0 2.0
वाशिंगटन सुंदर ऑलराउंडर 2.0 3.2
सैम करन ऑलराउंडर 2.0 2.4
मार्को यानसेन ऑलराउंडर 1.25 7.0
क्रुणाल पांड्या ऑलराउंडर 2.0 5.75
नीतीश राणा ऑलराउंडर 1.5 4.2
रायन रिकल्टन विकेटकीपर 1.0 1.0
जोश इंगलिस विकेटकीपर 2.0 2.6
तुषार देशपांडे गेंदबाज 1.0 6.5
गेराल्ड कोएत्जी गेंदबाज 1.25 2.4
भुवनेश्वर कुमार गेंदबाज 2.0 10.75
मुकेश कुमार गेंदबाज 2.0 8.0
दीपक चाहर गेंदबाज 2.0 9.25
आकाश दीप गेंदबाज 1.0 8.0
लॉकी फर्ग्युसन गेंदबाज 2.0 2.0
अल्लाह गजनफर गेंदबाज 0.75 4.8

दूसरे दिन लंच तक नहीं बिकने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट
खिलाड़ी रोल बेस प्राइस (करोड़ रु)
केन विलियम्सन बल्लेबाज 2.0
ग्लेन फिलिप्स बल्लेबाज 2.0
मयंक अग्रवाल बल्लेबाज 1.0
अजिंक्य रहाणे बल्लेबाज 1.5
पृथ्वी शॉ बल्लेबाज 0.75
शार्दुल ठाकुर ऑलराउंडर 2.0
डेरिल मिचेल ऑलराउंडर 2.0
शाई होप ऑलराउंडर 1.25
केएस भरत विकेटकीपर 0.75
एलेक्स कैरी विकेटकीपर 1.0
डॉन फरेरा विकेटकीपर 0.75
मुजीब उर रहमान गेंदबाज 2.0
विजयकांत गेंदबाज 0.75
आदिल रशीद गेंदबाज 2.0
अकील हुसैन गेंदबाज 2.0
केशव महाराज गेंदबाज 0.75
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed