{"_id":"67ee6b5cd04c81d7100cdc9d","slug":"ipl-2025-lsg-vs-mi-suryakumar-yadav-and-deepak-chahar-reached-ayodhya-wit-wifes-shared-photos-2025-04-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2025: लखनऊ के खिलाफ मैच से पहले तिलक-सूर्यकुमार और दीपक ने किए रामलला के दर्शन; तस्वीर साझा कर दी जानकारी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2025: लखनऊ के खिलाफ मैच से पहले तिलक-सूर्यकुमार और दीपक ने किए रामलला के दर्शन; तस्वीर साझा कर दी जानकारी
Thu, 03 Apr 2025 04:35 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
Published by: Mayank Tripathi
Updated Thu, 03 Apr 2025 04:35 PM IST
सार
गुरुवार को मुंबई के स्टार खिलाड़ियों ने अयोध्या पहुंचकर रामलला के दर्शन किए। इनमें सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, दीपक चाहर और कर्ण शर्मा शामिल हैं। सभी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से तस्वीरें साझा की हैं।
विज्ञापन
अयोध्या पहुंचे मुंबई के खिलाड़ी
- फोटो : Jaya Chaahar-instagram
विस्तार
आईपीएल 2025 का रोमांच जारी है। शुक्रवार को मुंबई इंडियंस का सामना लखनऊ सुपर जाएंट्स से होगा। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच से पहले गुरुवार को मुंबई के स्टार खिलाड़ियों ने अयोध्या पहुंचकर रामलला के दर्शन किए। इनमें सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, दीपक चाहर और कर्ण शर्मा शामिल हैं। सूर्या और दीपक पत्नियों के साथ नजर आए। सभी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से तस्वीरें साझा कीं।
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
लय बरकरार रखना चाहेगी मुंबई
मुंबई की टीम जब लखनऊ के खिलाफ खेलने उतरेगी तब उनकी नजर जीत की लय बरकरार रखने पर होगी। दरअसल, इस सत्र में हार्दिक पांड्या के नेतृत्व वाली टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं हुई थी। उन्हें शुरुआती दो मैचों में चेन्नई और गुजरात ने शिकस्त दी। तीसरे मुकाबला मुंबई ने अपने घर पर वानखेड़े में खेला और गत विजेता कोलकाता नाइटराइडर्स को हराकर अपनी पहली जीत दर्ज की।

जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी लखनऊ
वहीं, लखनऊ के लिए यह सत्र उतार-चढ़ाव भरा रहा है। उन्हें पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने एक विकेट से हराया। इसके बाद उन्होंने अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से सनराइजर्स हैदराबाद को पांच विकेट से पटखनी दी। हालांकि, अगले ही मकाबले में पंजाब किंग्स ने उनपर आठ विकेट से शानदार जीत दर्ज की। अब मुंबई का सामना लखनऊ से उनके घर में होगा। जहां दोनों टीमें अपनी दूसरी जीत के लिए जोर लगाएंगी।
ये भी पढ़ें: IPL 2025: बल्लेबाजी को सुधारने के लिए इस तरह आईपीएल का इस्तेमाल कर रहे सुदर्शन, कहा- तीन साल में बहुत कुछ सीखा