फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2025 Delhi Capitals Mustafizur Rahman in place of Jake Fraser McGurk fans trolled see reactions

IPL 2025: मैकगर्क की जगह मुस्तफिजुर रहमान को शामिल करना दिल्ली कैपिटल्स को पड़ा भारी, फैंस ने किया ट्रोल

Wed, 14 May 2025 10:43 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 14 May 2025 10:43 PM IST
सार

दिल्ली कैपिटल्स ने बुधवार को मुस्तफिजुर रहमान के टीम में शामिल करने का एलान किया। उन्हें ऑस्ट्रेलिया के युवा ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर जैक फ्रेजर मैकगर्क की जगह टीम में शामिल किया गया है।

विज्ञापन
IPL 2025 Delhi Capitals Mustafizur Rahman in place of Jake Fraser McGurk fans trolled see reactions
जैक फ्रेजर मैकगर्क-मुस्तफिजुर रहमान - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली कैपिटल्स ने बुधवार को जैक फ्रेजर मैकगर्क की जगह बांग्लादेश के मुस्तफिजुर रहमान को टीम में शामिल करने का एलान किया। उनका यह फैसला कुछ सोशल मीडिया यूजर्स को रास नहीं आया। यही वजह से उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। बता दें कि, भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद आईपीएल 2025 की 17 मई से दोबारा शुरुआत होगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बाकी बचे 17 मैचों का कार्यक्रम भी जारी कर दिया है। 
विज्ञापन

मैकगर्क की जगह शामिल हुए रहमान
फ्रेंचाइजी ने मुस्तफिजुर रहमान को टीम में शामिल करने का एलान किया। उन्हें ऑस्ट्रेलिया के युवा ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर जैक फ्रेजर मैकगर्क की जगह टीम में शामिल किया गया है। आईपीएल की तरफ से जारी किए गए बयान के मुताबिक, मैकगर्क ने निजी कारणों से आईपीएल से बाहर होने का फैसला किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मुस्तफिजुर रहमान की हुई घर वापसी
बांग्लादेश के इस गेंदबाज को दिल्ली कैपिटल्स ने छह करोड़ रुपये में टीम में शामिल किया है। मुस्तफिजुर रहमान पहले भी इस टीम का हिस्सा रह चुके हैं। वह आईपील में चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस, राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेल चुके हैं। 57 मैचों में उन्होंने 61 विकेट हासिल किए हैं। हालांकि, फैंस को मुस्तफिजुर रहमान का दिल्ली कैपिटल्स में शामिल होना रास नहीं आया है।
विज्ञापन

यहां देखिए रिएक्शंस...

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed