फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2025: Controversy heats up between Eden Gardens pitch curator and KKR captain Rahane, know whole matter

IPL 2025: ईडन गार्डेंस के पिच क्यूरेटर और केकेआर के कप्तान रहाणे के बीच विवाद गरमाया, जानें क्या है पूरा मामला

Fri, 28 Mar 2025 10:44 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 28 Mar 2025 10:44 AM IST
सार

आईपीएल 2025 के शुरुआती मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) से केकेआर की बड़ी हार के बाद रहाणे ने मैच के लिए इस्तेमाल की गई पिच पर अपनी निराशा व्यक्त की थी। इसके बाद पिच क्यूरेटर सुजान मुखर्जी का बयान आया था। उन्होंने हार के लिए पूरी तरह केकेआर को जिम्मेदार ठहराया था। अब यह विवाद बढ़ गया है। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है...

विज्ञापन
IPL 2025: Controversy heats up between Eden Gardens pitch curator and KKR captain Rahane, know  whole matter
केकेआर बनाम आरसीबी - फोटो : ANI

विस्तार

आईपीएल 2025 में विवादों का दौर भी शुरू हो चुका है। एक नए विवाद में कोलकाता के ईडन गार्डेंस के पिच क्यूरेटर सुजान मुखर्जी और कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे आमने-सामने आ गए हैं। दरअसल, रहाणे ने सुजान के सामने आईपीएल के 18वें सत्र के ओपनिंग मैच से पहले आरसीबी के खिलाफ स्पिन मददगार पिच की मांग रखी थी। लेकिन सुजान ने इसे अस्वीकार कर दिया था और इसके बाद उन्हें काफी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


इसका नतीजा यह हुआ था कि ओपनिंग मैच में ही डिफेंडिंग चैंपियन को बड़ी हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद रहाणे ने पोस्ट मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में निराशा व्यक्त की थी। फिर सुजान का एक इंटरव्यू आया, जिसमें उन्होंने रहाणे के व्यवहार की आलोचना की। इस पर उनका विरोध हुआ और अब सुजान ने अपने बयान पर यू-टर्न ले लिया है। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है...
विज्ञापन

रहाणे ने की थी पिच की आलोचना

आईपीएल 2025 के शुरुआती मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) से केकेआर की बड़ी हार के बाद रहाणे ने मैच के लिए इस्तेमाल की गई पिच पर अपनी निराशा व्यक्त की थी। उन्होंने कहा था कि ईडन गार्डेंस में उन्हें स्पिन-फ्रेंडली ट्रैक देखने की उम्मीद की थी। उन्होंने कहा, 'हम पिच से स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलते हुए देखना पसंद करेंगे, लेकिन पिछले कुछ दिन से यह विकेट कवर्स के अंदर था। हमारे पास दो-दो स्पिनर्स हैं और उनकी क्वालिटी को देखते हुए, वे किसी भी तरह के विकेट पर गेंदबाजी कर सकते हैं और मुझे यकीन है कि वे आत्मविश्वास से भरे भी हैं।'

SRH vs LSG: 'जहीर खान ने कहा था...', प्लेयर ऑफ द मैच 'लॉर्ड शार्दुल' का बयान, बोले- उतार-चढ़ाव जीवन का हिस्सा
विज्ञापन

पिच क्यूरेटर ने केकेआर टीम की आलोचना की

इसके बाद पिच क्यूरेटर सुजान ने रेवस्पोर्ट्ज से बात की थी। सुजान ने कहा था कि वह पिच में कोई बदलाव नहीं करने जा रहे थे और यहां तक कि उन्होंने आरसीबी के स्पिनरों का उदाहरण भी दिया था। उन्होंने कहा, 'आईपीएल के नियमों के मुताबिक पिच को लेकर फ्रेंचाइजियों की कोई राय नहीं होती है। जब से मैंने कार्यभार संभाला तब से यहां की पिचें इस तरह की हैं। पहले भी ऐसा ही था। चीजें अब नहीं बदली हैं और भविष्य में भी इसमें बदलाव नहीं होगा।'

SRH vs LSG: पवेलियन लौटते समय नीतीश रेड्डी ने आपा खोया, गुस्से में हेलमेट को सीढ़ियों पर पटका, VIDEO आया सामने

उन्होंने कहा, 'आरसीबी के स्पिनरों ने मिलकर चार विकेट चटकाए। केकेआर के स्पिनरों ने क्या किया? क्रुणाल पांड्या को तीन विकेट मिले। सुयश शर्मा को भी टर्न मिला और उन्होंने आंद्रे रसेल को खूब परेशान किया।' हालांकि, अपनी इस टिप्पणी को लेकर सुजान मुखर्जी को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। इसके बाद वह अपने पहले के बयानों से पीछे हट गए और कहा कि उन्होंने केकेआर के किसी अनुरोध को कभी खारिज नहीं किया।
विज्ञापन

बाद में सुजान ने दी सफाई

बाद में सुजान ने फिर बयान दिया और कहा, 'किसी भी अधिकारी या खिलाड़ी ने पहले मैच के लिए पिच की जरूरत के बारे में नहीं पूछा था। अभ्यास के समय केकेआर के एक कोच ने मुझसे पिच के व्यवहार के बारे में जरूर पूछा था। इस पर मैंने कहा था कि पिच पर गेंद घूमेगी भी और यह बल्लेबाजी के लिए भी अच्छी होगी।' सुजान ने यह भी कहा कि केकेआर में सभी के साथ उनके अच्छे संबंध हैं। उन्होंने कहा कि पिच बीसीसीआई के दिशानिर्देशों के अनुसार तैयार की गई थी।

Diego Maradona: महान फुटबॉलर माराडोना के निधन के 52 महीने बाद आया फॉरेंसिक एक्सपर्ट का बयान, बोले- उनकी मौत... 

उन्होंने कहा, 'मैंने केकेआर को कभी किसी चीज से इनकार नहीं किया। हमारे बीच लंबे समय से अच्छे संबंध रहे हैं। मैंने बीसीसीआई के दिशानिर्देशों के अनुसार पिच तैयार की थी। जो लोग मुझ पर आरोप लगा रहे हैं, वे कुछ नहीं जानते।' न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज साइमन डूल ने केकेआर के अनुरोध को अस्वीकार करने के लिए सुजान मुखर्जी को फटकार लगाई थी। उन्होंने कहा था कि कि अगर केकेआर को अपनी पसंद की पिच नहीं मिलती है, तो फ्रेंचाइजी को ईडन गार्डेंस से दूर जाना चाहिए।

साइमन डूल ने पिच क्यूरेटर को लताड़ा

डूल ने क्रिकबज से कहा था, 'अगर वह (क्यूरेटर) घरेलू टीम की जरूरतों पर ध्यान नहीं दे रहे हैं... मेरा मतलब है कि जो टीम स्टेडियम की फीस भर रही है, आईपीएल में जो हो रहा है टीम उसका भुगतान कर रही है, लेकिन अगर पिच क्यूरेटर अभी भी इस बात पर ध्यान नहीं दे रहे हैं कि घरेलू टीम क्या चाहती है, तो फिर फ्रेंचाइजी को कहीं और ले जाएं।'

डूल ने कहा, 'पिच क्यूरेटर का काम खेल पर राय देना नहीं है। यह वह नहीं है जिसके लिए उन्हें भुगतान किया गया है।' अपने शुरुआती मैच में आरसीबी से हारने के बाद केकेआर ने गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ इस सीजन की पहली जीत दर्ज की। केकेआर का अगला मैच मुंबई इंडियंस के खिलाफ 31 मार्च को है। यह मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed