फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024: What was the reason for SRH defeat in Qualifier-1 Gavaskar said batting in Powerplay was complicated

IPL 2024: SRH की क्वालिफायर-1 में हार का क्या कारण था? गावस्कर ने कहा- 'पावरप्ले में बल्लेबाजी पेचीदा थी'

Thu, 23 May 2024 09:38 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 23 May 2024 09:38 AM IST
सार

महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने आईपीएल के पहले क्वालिफायर के पावरप्ले में सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी को पेचीदा बताते हुए कहा कि इस रणनीति का खामियाजा उन्हें केकेआर से हार के रूप में भुगतना पड़ा।

विज्ञापन
IPL 2024: What was the reason for SRH defeat in Qualifier-1 Gavaskar said batting in Powerplay was complicated
सनराइजर्स हैदराबाद - फोटो : IPL

विस्तार

महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने आईपीएल के पहले क्वालिफायर के पावरप्ले में सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी को पेचीदा बताते हुए कहा कि इस रणनीति का खामियाजा उन्हें केकेआर से हार के रूप में भुगतना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने अपनी दूसरी गेंद पर ट्रेविस हेड को आउट करने के साथ पहले स्पैल में तीन ओवर में 22 रन देकर तीन विकेट चटकाए। सनराइजर्स ने पावरप्ले में ही चार विकेट गंवा दिए। केकेआर ने 13.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन


गावस्कर ने कहा, ‘यह शानदार प्रदर्शन था। बल्ले और गेंद दोनों से इतना प्रभावी प्रदर्शन। उन्होंने पावरप्ले में चार विकेट लिए और वहीं से सनराइजर्स बैकफुट पर आ गए। इससे वे उबर ही नहीं सके।’ उन्होंने कहा,‘पहले छह ओवरों में सनराइजर्स की बल्लेबाजी पेचीदा थी। दो विकेट गंवाने के बाद उन्हें संभलकर खेलना चाहिए था। रन बनाने के मौके नहीं गंवाने चाहिए, लेकिन हर गेंद को पीटना भी जरूरी नहीं है। वैसे केकेआर को श्रेय जाता है जिसने बेहतरीन प्रदर्शन किया।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed