फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ipl 2024: virat kohli completed 4000 runs in ipl as an opener joins dhawan and warner club

IPL 2024: बतौर ओपनर विराट कोहली का बड़ा कारनामा, आईपीएल में पूरे किए 4000 रन, धवन-वॉर्नर के क्लब में बनाई जगह

Fri, 26 Apr 2024 10:12 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 26 Apr 2024 10:12 AM IST
सार

हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में आरसीबी ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 206 रन बनाए। इसके जवाब में सनराइजर्स 20 ओवर में आठ विकेट खोकर सिर्फ 171 रन बना सकी। किंग कोहली ने 43 गेंदों में 51 रनों की शानदार पारी खेली। 

विज्ञापन
ipl 2024: virat kohli completed 4000 runs in ipl as an opener joins dhawan and warner club
विराट कोहली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईपीएल 2024 का 41वां मैच गुरुवार को सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया। इस मुकाबले में आरसीबी ने एसआरएच का किला भेद दिया। बल्लेबाजी के दौरान विराट कोहली औ र रजत पाटीदार ने दमदार प्रदर्शन किया। दोनों ने ताबड़तोड़ अर्धशतक लगाए। दिलचस्प बात यह है कि किंग कोहली ने बतौर सलामी बल्लेबाज आईपीएल में 4000 रन पूरे कर लिए। 
विज्ञापन


हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में आरसीबी ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 206 रन बनाए। इसके जवाब में सनराइजर्स 20 ओवर में आठ विकेट खोकर सिर्फ 171 रन बना सकी। किंग कोहली ने 43 गेंदों में 51 रनों की शानदार पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से चार चौके और एक छक्का निकला। इस सीजन में यह उनका चौथा अर्धशतक है। वहीं, पाटीदार ने महज 20 गेंदों का सामना किया और 50 रनों की तूफानी पारी खेली। उनके बल्ले से इस सीजन का यह तीसरा अर्धशतक निकला। 
विज्ञापन


4000+ रन बनाने वाले बल्लेबाज बने कोहली
आरसीबी के लिए बतौर ओपनर किंग कोहली ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने 4000 रन पूरे कर लिए। 35 वर्षीय खिलाड़ी ने बतौर सलामी बल्लेबाज आईपीएल में 4041 रन बनाए हैं। इसी के साथ वह शिखर धवन और डेविड वॉर्नर के क्लब में शामिल हो गए। पंजाब किंग्स के कप्तान इस मामले में शीर्ष पर हैं। उन्होंने अब तक 6362 रन बनाए हैं। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स के स्टार बल्लेबाज वॉर्नर के नाम 5909 रन दर्ज हैं। इस मामले में तीसरे नंबर पर दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल का नाम दर्ज है, जिन्होंने 4480 रन बनाए हैं। विराट इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आईपीएल में 10वीं बार कोहली ने पूरे किए 400+ रन
दिलचस्प बात यह है कि 2011 से लगातार 10वीं बार विराट कोहली 400+ रन बनाने में कामयाब हुए हैं। ऐसा करने वाले वह पहले बल्लेबाज बन गए। साल 2016 में उन्होंने सबसे ज्यादा 973 रन बनाए थे, यह आईपीएल के इतिहास में एक सीजन में किसी बल्लेबाज द्वारा बनाए गए सबसे ज्यादा रन हैं। 

आईपीएल इतिहास में विराट कोहली ने 10वीं बार 400+ रन बनाए
2011 में 557 रन
2013 में 634 रन
2015 में 505 रन
2016 में 973 रन
2018 में 530 रन
2019 में 464 रन
2020 में 466 रन
2021 में 405 रन
2023 में 639 रन
2024 में 430  रन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed