{"_id":"65fc27a21aafd49d110f27c5","slug":"ipl-2024-ruturaj-gaikwad-becomes-captain-of-csk-know-the-records-of-batsman-he-has-led-india-win-gold-medal-2024-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL 2024: चेन्नई के नए किंग बने ऋतुराज, जानें कैसा है युवा खिलाड़ी का रिकॉर्ड, भारत का भी कर चुके नेतृत्व","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2024: चेन्नई के नए किंग बने ऋतुराज, जानें कैसा है युवा खिलाड़ी का रिकॉर्ड, भारत का भी कर चुके नेतृत्व
Thu, 21 Mar 2024 10:43 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Thu, 21 Mar 2024 10:43 PM IST
सार
धोनी की अगुवाई में चेन्नई सुपर किंग्स ने पांच बार आईपीएल के खिताब पर कब्जा जमाया। थाला ने 2019 विश्व कप के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का एलान किया था। हालांकि, वह आईपीएल में अब भी खेलते नजर आ रहे हैं, लेकिन कप्तानी में अचानक हुए बदलाव के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि यह धोनी का आखिरी सीजन हो सकता है।
विज्ञापन
ऋतुराज गायकवाड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आईपीएल 2024 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने कप्तानी में बड़ा बदलाव करते हुए ऋतुराज गायकवाड़ को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। आगामी सीजन में महेंद्र सिंह धोनी टीम का नेतृत्व करते नजर नहीं आएंगे। उनकी जगह सलामी बल्लेबाज को टीम की अगुवाई का जिम्मा सौंपा गया है।
आईपीएल के 17वें संस्करण का आगाज 22 मार्च से होगा। पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु के बीच एम चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में सीएसके बड़े बदलाव के साथ उतरेगी। टीम की कप्तानी युवा सलामी बल्लेबाज करते नजर आएंगे। वहीं, आरसीबी नए नाम के साथ फाफ डु प्लेसिस की अगुवाई में खेलती नजर आएगी।
पांच बार धोनी ने सीएसके को बनाया चैंपियन
धोनी की अगुवाई में चेन्नई सुपर किंग्स ने पांच बार आईपीएल के खिताब पर कब्जा जमाया। थाला ने 2019 विश्व कप के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का एलान किया था। हालांकि, वह आईपीएल में अब भी खेलते नजर आ रहे हैं, लेकिन कप्तानी में अचानक हुए बदलाव के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि यह धोनी का आखिरी सीजन हो सकता है। 42 वर्षीय खिलाड़ी ने 212 मैचों में चेन्नई की अगुवाई की है। इनमें टीम को 128 मैचों में जीत और 82 में हार का स्वाद चखने को मिला। वहीं, दो मुकाबले बेनतीजा रहे। चेन्नई ने पिछले सीजन में गुजरात टाइटंस को मात देकर खिताब पर कब्जा जमाया था।
विज्ञापन
2019 में सीएसके से जुड़े गायकवाड़
अब टीम का कार्यभार ऋतुराज गायकवाड़ के कंधों पर है। उन्होंने 2019 में सीएसके के लिए डेब्यू किया था। अब तक खेले गए 52 मैचों में स्टार खिलाड़ी ने 135.52 के स्ट्राइक रेट से 1797 रन बनाए हैं। इस टूर्नामेंट में उनके नाम एक शतक और 14 अर्धशतक दर्ज हैं। पिछले सीजन में इस बल्लेबाज ने सीएसके के लिए 16 मैचों में 590 रन बनाए। चेन्नई को आईपीएल 2023 में खिताब दिलाने में युवा खिलाड़ी ने अहम भूमिका निभाई थी। वह सीएसके के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले सातवें बल्लेबाज हैं।
भारत को दिलाया स्वर्ण पदक
27 वर्षीय बल्लेबाज ने भारत के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 2017 में डेब्यू किया था। इस प्रारुप में उन्होंने 19 मुकाबले अब तक खेले। इनमें गायकवाड़ ने 140.05 के स्ट्राइक रेट से 500 रन बनाए। इसमें उनके नाम एक शतक और तीन अर्धशतक दर्ज हैं। इससे पहले गायकवाड़ को भारतीय टीम की अगुवाई करते देखा जा चुका है। पिछले साल चीन के नेतृत्व में खेले गए एशियाई खेलों में उन्होंने टीम को स्वर्ण पदक दिलाया था। इस खिलाड़ी ने भारत के लिए छह वनडे मैचों में 115 रन बनाए हैं। इसमें प्रारुप में उनका उच्चतम स्कोर 115 रन का रहा है।