फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024 Points Table Orange Cap Purple Cap Holder and Most Sixes Records

IPL 2024: विराट के लिए मुसीबत बने हेड, क्या छिन जाएगी ऑरेंज कैप? पर्पल कैप पर इस भारतीय का कब्जा, देखें

Sun, 21 Apr 2024 06:41 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 21 Apr 2024 06:41 PM IST
सार

रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले जाने वाले मैच में अगर विराट कोहली फेल हुए तो अगले मैच में हेड उनसे ऑरेंज कैप छीन सकते हैं। हेड ने पिछली छह पारियों में ताबड़तोड़ प्रदर्शन किया है। 25 अप्रैल को वह आरसीबी के खिलाफ आईपीएल का 41वां मुकाबला खेलते नजर आएंगे।

विज्ञापन
IPL 2024 Points Table Orange Cap Purple Cap Holder and Most Sixes Records
आईपीएल 2024 मौजूदा अंक तालिका - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2024 का 35वां मुकाबला शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। इस मैच में ट्रेविस हेड ने दमदार प्रदर्शन के साथ ऑरेंज कैप की दौड़ में बड़ा बदलाव किया। उन्होंने दिल्ली के खिलाफ आक्रामक रुख अख्तियार करते हुए 89 रनों की दमदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने सिर्फ 32 गेंदों का सामना किया। इसी के साथ उनके अब 324 रन हो गए। ऑरेंज कैप की रेस में वह दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। इस लिस्ट में विराट कोहली शीर्ष पर हैं। उन्होंने आठ पारियों में 379 रन बनाए हैं और सीजन की शुरुआत से ही ऑरेंज कैप होल्डर बने हुए हैं। 
विज्ञापन


हेड छीनेंगे कोहली से ऑरेंज कैप?
रविवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले जाने वाले मैच में विराट कोहली ने सिर्फ 18 रन बनाए। अगले मैच में हेड उनसे ऑरेंज कैप छीन सकते हैं। हेड ने पिछली छह पारियों में ताबड़तोड़ प्रदर्शन किया है। 25 अप्रैल को वह आरसीबी के खिलाफ आईपीएल का 41वां मुकाबला खेलते नजर आएंगे। इस  लिस्ट में तीसरे नंबर पर रियान पराग बने हुए हैं। उन्होंने पिछली सात पारियों में 318 रन बनाए हैं। टॉप-5  में रोहित शर्मा (297) और सुनील नरेन (286) शामिल हैं। 
विज्ञापन


आईपीएल 2024 में अब तक सबसे रन बनाने वाले बल्लेबाज
खिलाड़ी    टीम     मैच  रन स्ट्राइक रेट
विराट कोहली  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु  8 379 150.39
ट्रेविस हेड      सनराइजर्स हैदराबाद 6 324 216.00
रियान पराग राजस्थान रॉयल्स 7 318 161.42
रोहित शर्मा  मुंबई इंडियंस 7 297 164.08
सुनील नरेन    कोलकाता नाइट राइडर्स 7 286 176.54

कुलदीप की टॉप-5 में एंट्री
हैदराबाद के खिलाफ कुलदीप यादव ने चार विकेट हासिल कर पर्पल कैप के लिए दावेदारी पेश कर दी है। वह टॉप-5 गेंदबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। पांच पारियों में दिल्ली के गेंदबाज ने 10 विकेट हासिल किए हैं। फिलहाल पर्पल कैप पर जसप्रीत बुमराह का कब्जा है। मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज ने सात पारियों में 13 विकेट हासिल किए हैं। चहल इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 12 विकेट हासिल किए हैं। वहीं, गेराल्ड कोएत्जी (12) और मुस्तफिजुर रहमान (11) तीसरे और चौथे नंबर पर बने हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आईपीएल 2024 में अब तक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
खिलाड़ी टीम    विकेट इकोनॉमी
जसप्रीत बुमराह  मुंबई इंडियंस     13 5.96
युजवेंद्र चहल राजस्थान रॉयल्स  12 8.34
गेराल्ड कोएत्जी मुंबई इंडियंस   12  9.92
मुस्तफिजुर रहमान  चेन्नई सुपर किंग्स 11 9.41
कुलदीप यादव     दिल्ली कैपिटल्स    10 7.60

क्लासेन ने ठोके सबसे ज्यादा छक्के 
इस सीजन में अब तक सबसे ज्यादा छक्के सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने लगाए हैं। सात मैचों की सात पारियों में उन्होंने 26 छक्कों और नौ चौकों की बदौलत 268 रन बनाए हैं। उनके साथी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा 24 छक्कों के साथ दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। टॉप-5 में सुनील नरेन, रियान पराग और निकोलस पूरन 20-20 छक्कों के साथ बने हुए हैं। अभिषेक शर्मा अगले मैच में क्लासेन को पीछे छोड़ सकते हैं। वह इ वक्त जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं और विरोधियों के लिए काल बने हुए हैं। 


आईपीएल 2024 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज
खिलाड़ी     टीम        छक्के    
हेनरिक क्लासेन      सनराइजर्स हैदराबाद 26   
अभिषेक शर्मा    सनराइजर्स हैदराबाद  24   
सुनील नरेन   कोलकाता नाइट राइडर्स  20
रियान पराग   राजस्थान रॉयल्स  20
निकोलस पूरन  लखनऊ सुपर जाएंट्स   20

अंक तालिका का हाल
अंक तालिका में राजस्थान रॉयल्स की टीम 12 अंकों के साथ शीर्ष पर है। शनिवार को दिल्ली पर सनराइजर्स हैदराबाद की जीत ने उन्हें अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंचा दिया। सनराइजर्स के सात मैचों के बाद 10 अंक हैं। कोलकाता, चेन्नई और लखनऊ के आठ-आठ अंक हैं। वहीं, मुंबई, दिल्ली और गुजरात के छह-छह अंक हैं। पंजाब किंग्स के चार और रॉयल चैलेंजर्स दो अंकों के साथ सबसे नीच यानी 10वें स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed