फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024: pbks captain shikhar dhawan shares an emotional post on instagram for son zoraver

IPL 2024: 'तुम हमेशा मेरे साथ हो', बेटे को याद कर भावुक हुए शिखर धवन, पोस्ट साझा कर बयां किया दिल का हाल

Wed, 17 Apr 2024 05:23 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 17 Apr 2024 05:23 PM IST
सार

भारत के लिए क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट खेल चुके शिखर धवन लंबे वक्त से टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं। उन्होंने भारत के लिए आखिरी मुकाबला दिसंबर, 2022 में खेला था। इसके बाद से उन्हें टीम का हिस्सा नहीं बनाया गया है। इन दिनों वह आईपीएल में खेलते नजर आ रहे हैं। आईपीएल के मौजूदा सीजन में उन्होंने पांच मैचों में 151 रन बनाए हैं।

विज्ञापन
IPL 2024: pbks captain shikhar dhawan shares an emotional post on instagram for son zoraver
शिखर धवन - फोटो : instagram

विस्तार

पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन अपने बेटे जोरावर को याद कर भावुक हो गए। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक दिल को छू लेने वाली पोस्ट साझा की और लिखा, "तुम हमेशा मेरे साथ हो, मेरे बेटे।" स्टार बल्लेबाज ने एक जर्सी की तस्वीर भी साझा की, जिसमें उनके बेटे जोरावर का नाम लिखा हुआ है। दिग्गज फिलहाल आईपीएल 2024 में खेलते नजर आ रहे हैं। पिछले मैच में वह टीम का हिस्सा नहीं बन पाए थे, फिलहाल वह बीमारी से उबर रहे हैं। 
विज्ञापन

View this post on Instagram

A post shared by Shikhar Dhawan (@shikhardofficial)

विज्ञापन

बेटे को याद कर भावुक हुए धवन
अक्टूबर, 2012में धवन ने आयशा मुखर्जी से शादी की थी। उनकी शादी आठ साल तक चली, जिसके बाद दोनों ने तलाक ले लिया। अब उनका बेटा जोरावर अपनी मां के साथ रहता है। धवन अक्सर अपने बेटे को याद करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं। पिछले साल दिसंबर में बेटे के जन्मदिन पर भारतीय बल्लेबाज ने खास मेसेज साझा किया था। वह अपने बेटे से हुई आखिरी मुलाकात को याद कर भावुक हो गए थे। धवन ने लिखा, "एक साल हो गया मुझे तुम्हें देखे हुए, और अब, तीन महीने हो गए मुझे हर जगह से ब्लॉक कर दिया गया है इसलिए तुम्हे विश करने के लिए वही तस्वीर पोस्ट कर रहा हूं।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच मैचों में बनाए 151 रन
भारत के लिए क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट खेल चुके शिखर धवन लंबे वक्त से टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं। उन्होंने भारत के लिए आखिरी मुकाबला दिसंबर, 2022 में खेला था। इसके बाद से उन्हें टीम का हिस्सा नहीं बनाया गया है। इन दिनों वह आईपीएल में खेलते नजर आ रहे हैं। आईपीएल के मौजूदा सीजन में उन्होंने पांच मैचों में 151 रन बनाए हैं। उनका उच्चतम स्कोर 70 का है। वह जल्द से जल्द मैदान पर वापसी करना चाहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed