फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024: Mumbai Indians records and stats vs Delhi Capitals, 96 runs last 5 overs, Romario Shepherd 20th over

IPL 2024: मुंबई का 200+ रन बचाते हुए 100% जीत का रिकॉर्ड, बिना किसी के अर्धशतक के सबसे बड़ा T20 स्कोर भी बनाया

Sun, 07 Apr 2024 08:33 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 07 Apr 2024 08:33 PM IST
सार

मुंबई ने आखिरी पांच ओवर में 96 रन बनाए। यह आईपीएल में किसी टीम द्वारा आखिरी पांच ओवर में बनाए गए दूसरे सबसे ज्यादा रन हैं। इस मामले में मुंबई ने अपने ही रिकॉर्ड की बराबरी की।

विज्ञापन
IPL 2024: Mumbai Indians records and stats vs Delhi Capitals, 96 runs last 5 overs, Romario Shepherd 20th over
आईपीएल 2024 - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2024 का 20वां मैच वानखेड़े में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 234 रन का स्कोर बनाया। इतने स्कोर के साथ ही मुंबई ने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। एक वक्त मुंबई का स्कोर 17 ओवर में चार विकेट पर 167 रन था और ऐसा लग रहा था कि टीम 200-210 के स्कोर पर पहुंच पाएगी। हालांकि, डेथ ओवर में टिम डेविड और रोमारियो शेफर्ड की तूफानी बल्लेबाजी की बदौलत मुंबई इतने विशाल स्कोर तक पहुंच पाया। इन दोनों की बल्लेबाजी की बदौलत मुंबई ने आखिरी पांच ओवर में 96 रन बनाए।
विज्ञापन


मुंबई की पारी में खास बात यह रही कि कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक नहीं लगा पाया, इसके बावजूद टीम ने इतना विशाल स्कोर खड़ा किया। यह टी20 में बिना किसी बल्लेबाज के अर्धशतक लगाए सबसे बड़ा स्कोर भी है। वहीं, मुंबई ने यह मैच 29 रन से अपने नाम किया। इस जीत के साथ मुंबई ने आईपीएल में 200+ रन के स्कोर को बचाते हुए अपने 100 प्रतिशत जीत का रिकॉर्ड बरकरार रखा है। मुंबई ने 14 बार 200+ रन के स्कोर को बचाया है और सभी 14 मैचों में जीत हासिल की है।
विज्ञापन


टी20 में व्यक्तिगत 50+ स्कोर के बिना उच्चतम टीम स्कोर
स्कोर टीम खिलाफ जगह, साल
234/5 मुंबई इंडियंस दिल्ली कैपिटल्स मुंबई, 2024
226/5 समरसेट केंट कैंटरबरी, 2018
221/5 ऑस्ट्रेलिया इंग्लैंड सिडनी, 2007
221/5 सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट नेपियर, 2019

मुंबई का तीसरा उच्चतम स्कोर

IPL 2024: Mumbai Indians records and stats vs Delhi Capitals, 96 runs last 5 overs, Romario Shepherd 20th over
टिम डेविड और रोमारियो शेफर्ड - फोटो : IPL
234 रन मुंबई का तीसरा उच्चतम स्कोर है। इससे पहले उन्होंने इसी सीजन हैदराबाद के खिलाफ 246/5 का स्कोर बनाया था। हालांकि, उस मैच में मुंबई की टीम को हार मिली थी। वहीं, 2021 में अबू धाबी में मुंबई ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 235/9 का स्कोर बनाया था, जो की दूसरा सर्वश्रेष्ठ स्कोर है।

आईपीएल में मुंबई के सबसे बड़े स्कोर
स्कोर खिलाफ जगह, साल
246/5 सनराइजर्स हैदराबाद हैदराबाद, 2024
235/9 सनराइजर्स हैदराबाद अबू धाबी, 2021
234/5 दिल्ली कैपिटल्स मुंबई, 2024
223/6 पंजाब किंग्स मुंबई, 2017

IPL 2024: Mumbai Indians records and stats vs Delhi Capitals, 96 runs last 5 overs, Romario Shepherd 20th over
मुंबई बनाम दिल्ली - फोटो : IPL
मुंबई ने 200+ स्कोर की लगाई झड़ी
यह आईपीएल में मुंबई का 24वां 200+ का स्कोर रहा। वह इस मामले में संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर आ गया है। मुंबई के अलावा बेंगलुरु ने भी 24 बार ही आईपीएल में 200+ का स्कोर बनाया है। इस लिस्ट में शीर्ष पर चेन्नई सुपर किंग्स की टीम है। उसने 29 बार ऐसा किया है। वहीं, किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा बार 200+ के स्कोर के मामले में मुंबई ने बेंगलुरु की बराबरी की। आरसीबी ने जहां पंजाब किंग्स के खिलाफ छह बार ऐसा किया है, वहीं, मुंबई ने दिल्ली के खिलाफ आईपीएल में छह बार 200+ का स्कोर बनाया है। 

आईपीएल में सर्वाधिक 200+ का स्कोर
  • 29 बार: चेन्नई सुपर किंग्स
  • 24 बार: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
  • 24 बार: मुंबई इंडियंस
  • 22 बार: पंजाब किंग्स
  • 21 बार: कोलकाता नाइट राइडर्स

आईपीएल में एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा बार 200+ का स्कोर
कितनी बार टीम खिलाफ
6 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पंजाब किंग्स
6 मुंबई इंडियंस दिल्ली कैपिटल्स
विज्ञापन

IPL 2024: Mumbai Indians records and stats vs Delhi Capitals, 96 runs last 5 overs, Romario Shepherd 20th over
मुंबई की टीम - फोटो : IPL
आखिरी पांच ओवर में मुंबई के बल्लेबाजों का तूफान
मुंबई ने आखिरी पांच ओवर में 96 रन बनाए। यह आईपीएल में किसी टीम द्वारा आखिरी पांच ओवर में बनाए गए दूसरे सबसे ज्यादा रन हैं। इस मामले में मुंबई ने अपने ही रिकॉर्ड की बराबरी की। इस लिस्ट में शीर्ष पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम है। उसने 2016 में बेंगलुरु में गुजरात लायंस के खिलाफ आखिरी पांच ओवर में 112 रन बनाए थे। वहीं, मुंबई ने दो बार ऐसा किया है। उसने 2023 में पंजाब के खिलाफ और अब दिल्ली के खिलाफ आखिरी पांच ओवर में 96 रन बनाए। 

आखिरी 5 ओवर में एक टीम द्वारा बनाए गए सबसे ज्यादा रन
कितने रन टीम खिलाफ जगह, साल
112 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु गुजरात लायंस बेंगलुरु, 2016
96 मुंबई इंडियंस पंजाब किंग्स मुंबई, 2023
96 मुंबई इंडियंस दिल्ली कैपिटल्स मुंबई, 2024
91 कोलकाता नाइट राइडर्स रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु कोलकाता, 2019

IPL 2024: Mumbai Indians records and stats vs Delhi Capitals, 96 runs last 5 overs, Romario Shepherd 20th over
रोहित शर्मा - फोटो : IPL
रोहित खास क्लब में शामिल हुए
रोहित शर्मा ने 49 रन की पारी खेलने के साथ ही खास रिकॉर्ड अपने नाम किया। वह एक से ज्यादा टीम के खिलाफ आईपीएल में एक हजार पूरे करने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए। उनसे पहले डेविड वॉर्नर ने पंजाब और कोलकाता के खिलाफ, विराट कोहली ने दिल्ली और चेन्नई के खिलाफ हजार रन बनाए हैं। रोहित ने दिल्ली के अलावा कोलकाता के खिलाफ 1000+ रन बनाए हैं। दिल्ली की टीम इस सीजन पहली बार पावरप्ले में विकेट नहीं ले सकी।

आईपीएल में एक से ज्यादा विरोधियों के खिलाफ 1000+ रन
  • डेविड वॉर्नर vs पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स
  • विराट कोहली vs दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स
  • रोहित शर्मा vs कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स

IPL 2024: Mumbai Indians records and stats vs Delhi Capitals, 96 runs last 5 overs, Romario Shepherd 20th over
मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स - फोटो : IPL
मुंबई ने दिल्ली को 29 रन से हराया
मुंबई इंडियंस ने इस सीजन की पहली जीत हासिल की है। आईपीएल 2024 के 20वें मैच में मुंबई ने दिल्ली कैपिटल्स को 29 रन से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 234 रन बनाए थे। एक वक्त मुंबई का स्कोर 17 ओवर में चार विकेट पर 167 रन था। इसके बाद डेथ ओवर में टिम डेविड और रोमारियो शेफर्ड की तूफानी बल्लेबाजी की बदौलत मुंबई इतने विशाल स्कोर तक पहुंच पाया।

आखिरी पांच ओवर में मुंबई ने 96 रन बनाए। रोमारियो शेफर्ड ने एनरिक नॉर्त्जे के 20वें ओवर में 32 रन बनाए थे जो दिल्ली के लिए हार का कारण बना। 235 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा कर रही दिल्ली की टीम 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 205 रन ही बना सकी। 19वें ओवर तक दिल्ली ने 201 रन बनाए थे, जबकि मुंबई ने 202 रन बनाए थे। शेफर्ड का 32 रन निर्णायक साबित हुआ।

पांच मैचों में चौथी हार के साथ दिल्ली की टीम अंक तालिका में सबसे नीचे 10वें स्थान पर लुढ़क गई है। वहीं, लगातार तीन मैच हारने के बाद पहली जीत दर्ज कर मुंबई की टीम आठवें स्थान पर पहुंच गई है। दिल्ली का अगला मैच 12 अप्रैल को लखनऊ सुपर जाएंट्स से इकाना में है। वहीं, मुंबई की टीम 11 अप्रैल को वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से भिड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed