फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024: Mumbai Indians former captain Rohit sharma one step away from achievement most catches in IPL

IPL 2024: मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित इस खास उपलब्धि से बस एक कदम दूर, कोहली पहले ही हैं लिस्ट में

Mon, 25 Mar 2024 12:19 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 25 Mar 2024 12:19 PM IST
सार

रोहित चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ संयुक्त रूप से आईपीएल के सबसे सफल कप्तान हैं। हालांकि रोहित और धोनी इस सीजन अपनी-अपनी टीमों का नेतृत्व नहीं कर रहे हैं।

विज्ञापन
IPL 2024: Mumbai Indians former captain Rohit sharma one step away from achievement most catches in IPL
रोहित शर्मा - फोटो : IPL

विस्तार

मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के नाम आईपीएल में पहले ही पांच खिताब जीतने का रिकॉर्ड है। रोहित चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ संयुक्त रूप से आईपीएल के सबसे सफल कप्तान हैं। हालांकि रोहित और धोनी इस सीजन अपनी-अपनी टीमों का नेतृत्व नहीं कर रहे हैं। रोहित के नाम अब इस टूर्नामेंट में एक और खास उपलब्धि जुड़ने जा रही है। रोहित के आईपीएल में 99 कैच हो गए हैं और एक कैच लेते ही वह इस टूर्नामेंट में कैच पकड़ने का शतक पूरा कर लेंगे।
विज्ञापन

शीर्ष चार में तीन भारतीय शामिल
आईपीएल में गैर विकेटकीपर खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा कैच लेने के मामले में भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा रहा है। आईपीएल में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने का रिकॉर्ड चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के पूर्व खिलाड़ी सुरेश रैना के नाम है जिन्होंने 109 कैच पकड़े थे। इसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (आरसीबी) के पूर्व कप्तान विराट कोहली का नंबर आता है जो अबतक 106 कैच पकड़ चुके हैं। इसके बाद मुंबई इंडियंस के लिए लंबे समय तक खेलने वाले कीरोन पोलार्ड हैं जिन्होंने अपने आईपीएल करियर में कुल 103 कैच पकड़े हैं। चौथे नंबर पर रोहित शर्मा है जिनके नाम 99 कैच हो गए हैं। हालांकि आईपीएल में कैच का शतक पूरा करने का रिकॉर्ड सिर्फ तीन खिलाड़ियों ने ही बनाया है और अब रोहित भी इस लिस्ट में शामिल होने के बेहद करीब पहुंच गए हैं। गैर विकेटकीपर खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा कैचे लेने के मामले में शीर्ष चार में तीन भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं। सिर्फ पोलार्ड ही एकमात्र विदेशी खिलाड़ी हैं जिन्होंने आईपीएल में 100 से अधिक कैच पकड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईपीएल में सबसे ज्यादा कैच (गैर विकेटकीपर)
खिलाड़ी कैच
सुरेश रैना 109
विराट कोहली 106
कीरोन पोलार्ड 103
रोहित शर्मा 99
विज्ञापन

रोहित-विराट में रहेगी आगे निकलने की होड़
आईपीएल में सबसे ज्यादा कैच लेने वालों में शीर्ष पर जो चार खिलाड़ी शामिल हैं उनमें रोहित और कोहली ही ऐसे दो खिलाड़ी हैं जो सक्रिय हैं और अभी भी इस टूर्नामेंट में अपनी टीमों के लिए खेल रहे हैं। कोहली और रोहित में कैच के मामले में ज्यादा अंतर नहीं है। आईपीएल का मौजूदा सीजन अभी शुरू ही हुआ है, ऐसे में इन दोनों दिग्गज खिलाड़ियों के पास एक दूसरे से आगे निकलने का मौका होगा। इसके साथ ही कोहली के पास रैना से आगे निकलर सबसे ज्यादा कैच पकड़ने का रिकॉर्ड बनाने का मौका भी होगा।

रोहित ने 2012 में लपके थे 13 कैच
रोहित शर्मा ने अपने आईपीएल करियर में सबसे ज्यादा कैच 2012 के सीजन में लपके थे। उस सत्र में रोहित ने 17 मैचों में 13 कैच पकड़े थे। इसके अलावा 2017 में उन्होंने 10 कैच लपके थे। पिछले सीजन रोहित हालांकि सिर्फ एक ही कैच पकड़ पाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed