फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024: LSG will be featuring in famous Football club mohan bagan jersey for match against KKR

IPL 2024: केकेआर के खिलाफ इस प्रसिद्ध फुटबॉल क्लब की जर्सी पहनकर उतरी लखनऊ, जानें क्या है कारण

Sun, 14 Apr 2024 03:38 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 14 Apr 2024 03:38 PM IST
सार

कोलकाता और लखनऊ की टीमों को पिछले मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था। केकेआर ने अपने शुरुआती तीन मुकाबले जीते थे, लेकिन उसे चौथे मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने हराया था, जबकि लखनऊ को उसके घरेलू मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स ने मात दी थी।

विज्ञापन
IPL 2024: LSG will be featuring in famous Football club mohan bagan jersey for match against KKR
केएल राहुल - फोटो : IPL

विस्तार

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और लखनऊ सुपरजाएंट्स के बीच ईडन गार्डेंस में आईपीएल 2024 का मुकाबला खेला जा रहा है। केकेआर ने इस में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। लखनऊ की टीम ने इस मैच के लिए एक खास बदलाव किया है और टीम के सदस्य कोलकाता के प्रसिद्ध फुटबॉल क्लब मोहन बगान के रंग की जर्सी पहनकर खेलने उतरी है। 
विज्ञापन


लखनऊ और मोहन बगान दोनों का स्वामित्व संजीव गोयनका के पास
लखनऊ सुपरजाएंट्स और मोहन बगान क्लब का मालिकाना हक प्रसिद्ध उद्योगपति संजीव गोयनका के पास है इसलिए लखनऊ ने कोलकाता में हो रहे मैच के लिए मोहन बगान की जर्सी के रंग में उतरने का फैसला किया है। लखनऊ की टीम इस मैच के लिए मैरून और हरे रंग की जर्सी पहनकर उतरी है। इसी रंग की जर्सी मोहन बगान की भी है। यह पहली बार नहीं है जब केएल राहुल की अगुआई वाली टीम मैरून और हरे रंग की जर्सी में खेलने उतरी है। लखनऊ की टीम 2023 में भी इस टीम के खिलाफ मोहन बगान के रंग वाली जर्सी पहनकर खेलने उतरी थी। पिछले साल लखनऊ टीम प्रबंधन ने बताया था कि यह जर्सी मोहन बगान की विरासत और भारतीय फुटबॉल इतिहास में उनके योगदान की सराहना के लिए पहनी गई है। 
विज्ञापन


जीत की पटरी पर लौटना चाहेंगी दोनों टीमें
कोलकाता और लखनऊ की टीमों को पिछले मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था। केकेआर ने अपने शुरुआती तीन मुकाबले जीते थे, लेकिन उसे चौथे मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने हराया था, जबकि लखनऊ को उसके घरेलू मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स ने मात दी थी। लखनऊ की कोशिश होगी वह कोलकाता के होम ग्राउंड पर अपने लिए समर्थन जुटा सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आंकड़ों पर लखनऊ का पलड़ा केकेआर पर भारी
आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच आंकड़ों पर नजर डालें तो लखनऊ सुपरजाएंट्स का पलड़ा कोलकाता पर भारी है। दोनों टीमों के बीच अबतक कुल तीन मुकाबले खेले गए हैं और कोलकाता की टीम कभी जीत नहीं दर्ज कर सकी है। पिछली बार जब दोनों टीमों की भिड़ंत ईडन गार्डेंस में हुई थी तो लखनऊ ने वो मैच एक रन से जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed