फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024: 'It's going differently', Virat Kohli had fun with Siraj in the dressing room, video goes viral

IPL 2024: 'इसका अलग चल रहा है', ड्रेसिंग रूम में विराट कोहली ने लिए सिराज के मजे, सामने आया मजेदार वीडियो

Mon, 13 May 2024 03:13 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 13 May 2024 03:13 PM IST
सार

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने रविवार को दिल्ली कैपिटल्स को 47 रनों से हरा दिया है। यह आरसीबी की लगातार पांचवीं जीत रही। टीम अभी भी प्लेऑफ की रेस में बरकरार है। उसके 13 मैचों के बाद छह जीत और सात हार के साथ 12 अंक हैं। दिल्ली पर जीत के साथ टीम पांचवें स्थान पर पहुंच गई है।

विज्ञापन
IPL 2024: 'It's going differently', Virat Kohli had fun with Siraj in the dressing room, video goes viral
विराट-सिराज - फोटो : IPL

विस्तार

आईपीएल 2024 के 62वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स को 47 रनों से हराकर अंक तालिका में पांचवां स्थान हासिल कर लिया। अब टीम के खाते में 12 अंक हो गए हैं और प्लेऑफ में पहुंचने की उनकी उम्मीदें बढ़ गई हैं। इस मैच के बाद विराट कोहली को मोहम्मद सिराज के साथ ड्रेसिंग रूम में मस्ती करते देखा गया। इसका वीडियो अब आरसीबी ने अपने ऑफिशिलयल पेज से साझा किया है। 
विज्ञापन


दिल्ली के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले में तेज गेंदबाज ने एक विकेट हासिल किया। उन्होंने कुमार कुशाग्र को आउट किया। वहीं, किंग कोहली 27 रन बनाने में कामयाब हुए। उन्होंने 200 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से एक चौका और तीन छक्के लगाए। आरसीबी ने दिल्ली को हरा दिया। यह बेंगलुरु की इस सीजन की लगातार पांचवीं जीत है। 
विज्ञापन

IPL 2024: 'It's going differently', Virat Kohli had fun with Siraj in the dressing room, video goes viral
कर्ण-विराट-सिराज - फोटो : IPL
कोहली-कर्ण ने लिए सिराज के मजे
मैच के बाद किंग कोहली और कर्ण शर्मा को मोहम्मद सिराज से मजे लेते देखा गया। सिराज कहते हैं, "क्या शानदार कमबैक है। हम लोग यही सोच रहे थे कि एक मैच पर फोकस करना है, हम लोग क्वॉलिफाई हो गए हैं, नहीं हो गए हैं, हमारे बस में नहीं है। हमारे बस में क्या है.... फास्ट बॉलर के पास बॉल है, बैट्समैन के पास बैट है... बस जाना है अटैक करना है। अगर क्वॉलिफाई हुए, तो बहुत अच्छा... बस जैसे क्रिकेट हम लोग खेल रहे हैं, उसको आगे जारी रखेंगे। वैसी ही सोच रखेंगे और मजा भी आ रहा है।" इस पर कर्ण शर्मा कहते हैं, "उनके पास बैट है? और हमारे पास बॉल है? और उसके बाद...।" सिराज कहते हैं, "उसके बाद सामने स्टंप है।" कर्ण ने कहा, "उधर भी तो है, बैट, बॉल और स्टंप...।" सिराज बोले, "हां... तो...।" इस बातचीत में फिर विराट कोहली भी कूद पड़े और बोले, " क्या बोल रहा है, बैट्समैन के पास बैट है, बॉलर के पास बॉल है, कहता है।" सिराज ने कहा, "तो माइंडसेट वही है, ना विकेट लेने का भइया।" विराट ने कहा, "इसकी अलग क्रिकेट चल रही है... बोल मुझे बस स्टंप दिख रहा है, बस।"

IPL 2024: 'It's going differently', Virat Kohli had fun with Siraj in the dressing room, video goes viral
आईपीएल 2024 - फोटो : IPL/BCCI
मैच का हाल
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने रविवार को दिल्ली कैपिटल्स को 47 रनों से हरा दिया है। यह आरसीबी की लगातार पांचवीं जीत रही। टीम अभी भी प्लेऑफ की रेस में बरकरार है। उसके 13 मैचों के बाद छह जीत और सात हार के साथ 12 अंक हैं। दिल्ली पर जीत के साथ टीम पांचवें स्थान पर पहुंच गई है। बेंगलुरु को आखिरी मैच 18 मई को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ चिन्नास्वामी में ही खेलना है। इस मैच पर दोनों ही टीमों की किस्मत निर्भर होगी। चेन्नई की जीत पर आरसीबी प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी। वहीं, अगर बेंगलुरु जीतती है तो उसे अच्छें अंतर से जीत हासिल करनी होगी, ताकि नेट रन रेट चेन्नई से बेहतर हो सके। इसके बाद भी बेंगलुरु को अन्य टीमों के नतीजों पर निर्भर रहना होगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed