फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024: Highest Chase, Most aggregate runs, most sixes, All records from KKR vs PBKS match Bairstow Shashank

KKR vs PBKS: 523 रन...42 छक्के, कोलकाता और पंजाब के बीच मुकाबले में हुई छक्कों की बरसात, लगी रिकॉर्ड्स की झड़ी

Sat, 27 Apr 2024 12:42 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 27 Apr 2024 12:42 AM IST
सार

कोलकाता और पंजाब के बीच मुकाबले में दोनों पारियों को मिलाकर कुल 42 छक्के लगे। पंजाब की ओर से 24 छक्के के अलावा कोलकाता की ओर से 18 छक्के लगे। यह टी20 में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड है।

विज्ञापन
IPL 2024: Highest Chase, Most aggregate runs, most sixes, All records from KKR vs PBKS match Bairstow Shashank
आईपीएल 2024 - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2024 के 42वें मैच में पंजाब किंग्स ने इतिहास रचते हुए टी20 क्रिकेट और लीग के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर चेज किया। कोलकाता नाइट राइडर्स ने 262 रन का लक्ष्य दिया था, जिसे पंजाब ने आठ गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। 262 रन चेज कर पंजाब ने टी20 क्रिकेट में सबसे बड़े लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा करने का एक साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। पिछले साल दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सेंचुरियन में 259 रन चेज किए थे। वहीं, पंजाब ने आईपीएल में सबसे बड़े चेज का चार साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। 2020 में राजस्थान ने पंजाब के खिलाफ ही शारजाह में 224 रन सफलतापूर्वक चेज किए थे।
विज्ञापन




IPL 2024: Highest Chase, Most aggregate runs, most sixes, All records from KKR vs PBKS match Bairstow Shashank
सुनील नरेन और फिल सॉल्ट - फोटो : IPL/BCCI
इस मैच में कुल 523 रन बने, जो किसी आईपीएल मैच में दोनों टीमों को मिलाकर (एग्रीगेट) दूसरा सबसे ज्यादा रन हैं। इसी सीजन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ चिन्नास्वामी में हुए मैच में दोनों पारियों को मिलाकर 549 रन बने थे, जो सबसे ज्यादा थे। वहीं, इसी सीजन सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच हैदराबाद में खेले गए मैच में भी दोनों पारियों को मिलाकर 523 रन बने थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

IPL 2024: Highest Chase, Most aggregate runs, most sixes, All records from KKR vs PBKS match Bairstow Shashank
जॉनी बेयरस्टो और शशांक सिंह - फोटो : IPL/BCCI
इस मैच में पंजाब की ओर से 24 छक्के लगे, जो आईपीएल मैच की किसी एक पारी में किसी टीम द्वारा लगाए गए सबसे ज्यादा छक्के हैं। इससे पहले इसी सीजन चिन्नास्वामी में सनराइजर्स ने बेंगलुरु के खिलाफ 22 छक्के जड़े थे। वहीं, टी20 क्रिकेट में किसी एक पारी में लगे यह दूसरे सबसे ज्यादा छक्के हैं। पंजाब से आगे केवल नेपाल की टीम है। उसने 2023 में एशियाई खेलों के दौरान मंगोलिया के खिलाफ 26 छक्के जड़े थे।  

विज्ञापन

IPL 2024: Highest Chase, Most aggregate runs, most sixes, All records from KKR vs PBKS match Bairstow Shashank
प्रभसिमरन सिंह - फोटो : IPL/BCCI
दोनों पारियों को मिलाकर इस मैच में कुल 42 छक्के लगे। पंजाब की ओर से 24 छक्के के अलावा कोलकाता की ओर से 18 छक्के लगे। 42 छक्के किसी एक टी20 मैच में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड है। इस मामले में दूसरे नंबर भी आईपीएल के मुकाबले ही हैं। इसी सीजन सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच हैदराबाद में खेले गए मैच में 38 छक्के लगे थे। वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच इसी सीजन चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भी 38 छक्के लगे थे। 

किसी टी20 मैच में सबसे ज्यादा छक्के
छक्के मैच जगह लीग/साल
42 KKR vs PBKS कोलकाता IPL 2024
38 SRH vs MI हैदराबाद IPL 2024
38 RCB vs SRH बेंगलुरु IPL 2024
37 बल्ख vs काबुल शारजाह APL 2018/19
37 SKNP vs JT बासेटेयर CPL 2019

मैच में क्या हुआ?

IPL 2024: Highest Chase, Most aggregate runs, most sixes, All records from KKR vs PBKS match Bairstow Shashank
जॉनी बेयरस्टो - फोटो : IPL/BCCI
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता ने 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 261 रन बनाए थे। फिल सॉल्ट ने 37 गेंद में 75 रन और सुनील नरेन ने 32 गेंद में 71 रन की पारी खेली। जवाब में प्रभसिमरन सिंह ने 20 गेंद में 54 रन की पारी खेल पंजाब को तूफानी शुरुआत दिलाई। इसके बाद जॉनी बेयरस्टो ने 48 गेंद में 108 रन और शशांक सिंह ने 28 गेंद में 68 रन की नाबाद पारी खेल पंजाब को जीत दिलाई। इस जीत के साथ पंजाब की टीम नौ मैचों में तीन जीत और छह हार के साथ छह अंक लेकर आठवें स्थान पर आ गई है। वहीं, कोलकाता की टीम दूसरे स्थान पर बरकरार है। उसके आठ मैचों के बाद पांच और तीन हार के साथ 10 अंक हैं। पंजाब को अगला मैच एक मई को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलना है। वहीं कोलकाता को 29 अप्रैल को दिल्ली के खिलाफ ईडन गार्डेन्स में ही खेलना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed