फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024: Has Rohit's anger not diminished, did not take part in practice, stayed in Mumbai only

IPl 2024: क्या कम नहीं हुई रोहित की नाराजगी? अभ्यास में नहीं लिया हिस्सा, मुंबई में ही रुके

Thu, 21 Mar 2024 05:47 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 21 Mar 2024 05:47 PM IST
सार

मुंबई इंडियंस को आईपीएल के 17वें सीजन में अपना पहला मैच पिछले साल की उपविजेता गुजरात टाइटंस के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद में खेलना है। रोहित भी इस मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे।

विज्ञापन
IPL 2024: Has Rohit's anger not diminished, did not take part in practice, stayed in Mumbai only
हार्दिक और रोहित - फोटो : IPL

विस्तार

मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा इस साल टीम की कप्तानी नहीं करेंगे क्योंकि फ्रेंचाइजी ने उनकी जगह हार्दिक पांड्या को टीम की कप्तानी सौंपी है। पांच बार की चैंपियन टीम को आईपीएल के 17वें सीजन में अपना पहला मैच पिछले साल की उपविजेता गुजरात टाइटंस के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद में खेलना है। रोहित भी इस मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे। 
विज्ञापन


रोहित ने बुधवार को मुंबई इंडियंस टीम के पहले इंट्रा स्क्वाड अभ्यास मैच में हिस्सा नहीं लिया। टीम को इसके बाद अहमदाबाद के लिए रवाना हुई। मुंबई इंडियंस ने बयान में कहा, रोहित जो सोमवार को टीम से जुड़े थे, उन्होंने थोड़े समय के लिए ट्रेनिंग में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने नेट सीजन, मोबिलिटी और स्ट्रेंग्थ तथा कंडिशनिंग सीजन में हिस्सा लिया। रोहित प्री सीजन कार्यक्रम के लिए मुंबई में ही रुके हुए हैं और उन्होंने अभ्यास मैच में हिस्सा नहीं लिया। 
विज्ञापन


मुंबई ने सभी अभ्यास सत्र दर्शकों के बिना आयोजित किए थे। रोहित ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी की थी। भारत न यह सीरीज 4-1 से अपने नाम की थी। यह सीरीज लंबे समय तक चली थी, इस कारण रोहित के वर्कलोड पर ध्यान दिया जा रहा है। रोहित के लिए आईपीएल का यह सीजन थोड़ा अलग रहेगा क्योंकि उन पर कप्तानी का दबाव नहीं होगा। पिछले एक दशक में यह पहली बार होगा जब रोहित मुंबई की कमान नहीं संभालेंगे। रोहित पहले ऐसे भारतीय कप्तान होंगे जो आईपीएल में किसी अन्य भारतीय क्रिकेटर की अगुआई में खेलेंगे। हार्दिक ने रोहित की कप्तानी में 2015 में आईपीएल में डेब्यू किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हार्दिक ने लगाया था रोहित को गले
हार्दिक को कप्तानी सौंपने को लेकर कई तरह की बातें चल रही थी। ऐसा भी कहा जा रहा था कि रोहित उन्हें कप्तानी से हटाए जाने से नाराज हैं और कप्तानी को लेकर दोनों खिलाड़ियों में टकराव की स्थिति बन गई है। हालांकि, मुंबई इंडियंस के नेट्स सत्र के दौरान जब दोनों खिलाड़ियों का आमना-सामना हुआ तो अलग ही तस्वीर देखने को मिली। हार्दिक और रोहित में किसी तरह का मनमुटाव देखने को नहीं मिला और हार्दिक ने रोहित को गले लगाया। दोनों खिलाड़ी इस दौरान हंसते हुए नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed