फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2024: From most sixes to highest score of IPL, Sunrisers made a series of records, Travis Head SRH vs RCB

IPL 2024: सबसे ज्यादा छक्कों से लेकर उच्चतम स्कोर तक, ट्रेविस हेड की बदौलत हैदराबाद ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

Tue, 16 Apr 2024 10:03 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 16 Apr 2024 10:03 AM IST
सार

हैदराबाद की पारी के 12वें ओवर में हेड ने विजय कुमार पर तीन चौके लगाकर सिर्फ 39 गेंद में अपना शतक पूरा कर लिया। यह उनका पहला और आईपीएल इतिहास का चौथा सबसे तेज शतक रहा।

विज्ञापन
IPL 2024: From most sixes to highest score of IPL, Sunrisers made a series of records, Travis Head SRH vs RCB
आईपीएल 2024 - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

आईपीएल 2024 के 30वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ सनराइजर्स ने एक बार फिर इतिहास रचते हुए तीन विकेट पर 287 रन बनाकर आईपीएल का सबसे बड़ा स्कोर बना डाला। इसी आईपीएल में उसने कुछ दिन पहले मुंबई इंडियंस के खिलाफ बनाए गए तीन विकेट पर 277 रन के सर्वोच्च स्कोर को पीछे छोड़ दिया। यही नहीं यह टी20 क्रिकेट का अब तक का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है।
विज्ञापन


टी20 क्रिकेट का सबसे बड़ा स्कोर तीन विकेट पर 314 रन है, जो नेपाल ने 2023 में मंगोलिया के खिलाफ बनाया था। हैदराबाद के इस स्कोर के लिए ट्रेविस हेड के 41 गेंद में नौ चौकों और आठ छक्कों की मदद से बनाए गए 102 रन जिम्मेदार रहे। हेनरिक क्लासेन ने 31 गेंद में 67 रन बनाए। हेड ने अभिषेक शर्मा के साथ पहले विकेट के लिए 49 गेंद में 108, क्लासेन ने मार्करम के साथ तीसरे विकेट के लिए 27 गेंद में 66 और अंत में एडेन मार्करम और अब्दुल समद ने 19 गेंद में 56 रन की अटूट साझेदारी की।
विज्ञापन

IPL 2024: From most sixes to highest score of IPL, Sunrisers made a series of records, Travis Head SRH vs RCB
आईपीएल 2024 - फोटो : IPL/BCCI
सनराइजर्स ने पावरप्ले में अपना छठा सबसे बड़ा स्कोर बनाया
फाफ डुप्लेसिस ने टॉस जीतकर सनराइजर्स को बल्लेबाजी के लिए बुलाया, लेकिन ट्रेविस हेड ने उनके इस फैसले उल्टा साबित कर दिया। दूसरे ही ओवर में हेड-अभिषेक ने 20 रन बनाए। हेड ने पांचवें ओवर में फर्ग्यूसन पर लगातार दो छक्के लगाकर 4.3 ओवर में हैदराबाद को 50 रन पर पहुंचा दिया। हेड यहीं नहीं रुके छठे ओवर में उन्होंने यश दयाल पर दो छक्के लगाए और सिर्फ 20 गेंद में अर्धशतक पूरा कर लिया। हेड की बदौलत हैदराबाद ने पावरप्ले में बिना विकेट खोए 76 रन बना डाले। यह हैदराबाद के लिए पावरप्ले में छठा सबसे बड़ा स्कोर रहा।

पावरप्ले में सनराइजर्स द्वारा बनाए गए सबसे ज्यादा रन
स्कोर खिलाफ जगह साल
81/1 MI हैदराबाद 2024
79/0 KKR हैदराबाद 2017
78/1 CSK हैदराबाद 2024
77/0 PK हैदराबाद 2019
77/0 DC दुबई 2020
76/0 RCB बेंगलुरु 2024
विज्ञापन

IPL 2024: From most sixes to highest score of IPL, Sunrisers made a series of records, Travis Head SRH vs RCB
आईपीएल 2024 - फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल में हेड का पहला शतक
हेड ने आक्रामकता से बल्लेबाजी जारी रखी और सातवें ओवर में उन्हें जैक्स पर चौका और दो छक्के जड़े। आठवें ओवर की पहली गेंद पर अभिषेक ने छक्का लगाकर हैदराबाद को 100 के पार करा दिया। टॉप्ले ने अभिषेक को आउट कर यह साझेदारी तोड़ी। अभिषेक ने 22 गेंद में 34 रन बनाए। उन्होंने हेड के साथ 49 गेंद में 108 रन की साझेदारी की। इन दोनों ने मात्र 43 गेंद में 100+ रन की साझेदारी कर ली, जो कि सनराइजर्स के लिए संयुक्त रूप से सबसे तेज साझेदारी है।

इससे पहले डेविड वॉर्नर और मोइसेस हेनरिक्स ने 2015 में हैदराबाद में आरसीबी के खिलाफ ही दूसरे विकेट के लिए 43 गेंद में ही 100+ रन की साझेदारी की थी। विकेट गिरने के बावजूद हेड के लगातार प्रहार जारी रहे। 10 ओवर में हैदराबाद ने एक विकेट पर 128 रन बनाए थे, जिसमें हेड ने 33 गेंद में छह चौके, आठ छक्के की मदद से 86 रन बनाए थे। 12वें ओवर में हेड ने विजय कुमार पर तीन चौके लगाकर सिर्फ 39 गेंद में अपना शतक पूरा कर लिया। यह उनका पहला और आईपीएल इतिहास का चौथा सबसे तेज शतक रहा।
विज्ञापन

IPL 2024: From most sixes to highest score of IPL, Sunrisers made a series of records, Travis Head SRH vs RCB
आईपीएल 2024 - फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे 200 रन
फर्ग्यूसन ने 13वें ओवर में हेड को डुप्लेसिस के हाथों कैच करा दिया। उन्होंने 41 गेंद में 102 रन बनाए। हेड ने दूसरे विकेट के लिए हेनरिक क्लासेन के साथ 26 गेंद में 57 रन जोड़े। हेड के आउट होने के बाद आरसीबी के गेंदबाजों पर क्लासेन बरस पड़े। उन्होंने इस दौरान चार छक्के लगाकर 23 गेंद में अपना पांचवां आईपीएल का अर्धशतक पूरा किया। साथ ही हैदराबाद ने 15 ओवर में दो 200 रन भी पूरे कर लिए। यह आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज 200 रन रहा। क्लासेन ने इसके बाद दो और छक्के लगाए। वह 31 गेंद में दो चौके और सात छक्के लगाते हुए 67 रन बनाकर आउट हुए।

समद-मार्करम के बल्ले से रनों की बारिश
19वें ओवर में अब्दुल समद ने टॉप्ले पर दो छक्के, तीन चौके लगाकर 25 रन बटोरे और हैदराबाद को 266 रन पर पहुंचा दिया। 19.3 ओवर में हैदराबाद एक बार फिर आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बना डाला। मार्करम ने चौका और छक्का लगाने के बाद एक रन लेते हुए हैदराबाद को 278 रन पर पहुंचा दिया। इसी आईपीएल में हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 277 रन बनाए थे। इस ओवर में 21 रन आए। समद 10 गेंद में 37 और मार्करम 17 गेंद में 32 रन पर नाबाद रहे।

IPL 2024: From most sixes to highest score of IPL, Sunrisers made a series of records, Travis Head SRH vs RCB
आईपीएल 2024 - फोटो : IPL/BCCI
सनराइजर्स हैदराबाद ने की छक्कों की बौछार
सनराइजर्स ने इस पारी में कुल 22 छक्के लगाए जो कि आईपीएल में किसी भी टीम द्वारा एक पारी में लगाए गए सबसे ज्यादा छक्के हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड आरसीबी के नाम था। उन्होंने 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ बेंगलुरु में 21 छक्के लगाए थे। वहीं, सनराइजर्स के नाम इससे पहले एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के का रिकॉर्ड 17 का था, जो उन्होंने इसी सीजन मुंबई इंडियंस के खिलाफ हैदराबाद में लगाए थे। वहीं, यह बेंगलुरु के खिलाफ भी एक पारी में लगाए गए सबसे ज्यादा छक्के हैं। इससे पहले 2018 में चेन्नई सुपर किंग्स और 2023 में मुंबई इंडियंस ने 2022 में डीवाई पाटिल और 2023 में चिन्नास्वामी में 17-17 छक्के लगाए थे।

टॉप्ले समेत बेंगलुरु के गेंदबाजों के नाम अनचाहा रिकॉर्ड
आरसीबी के तेज गेंदबाद रीस टॉप्ले ने चार ओवर में 68 रन दिए और एक विकेट लिया। वह आईपीएल इतिहास के एक मैच में सबसे ज्यादा रन खर्च करने वाले विदेशी गेंदबाज बन गए। इससे पहले यह रिकॉर्ड मुजीब जादरान और क्वेन मफाका के नाम था। मुजीब ने 2019 में सनराइजर्स के खिलाफ और मफाका ने 2024 में भी सनराइजर्स के खिलाफ ही 66-66 रन लुटाए थे। वहीं, ओवरऑल टॉप्ले तीसरे सबसे महंगे गेंदबाज रहे। बसिल थम्पी ने 2018 में बेंगलुरु के खिलाफ 70 रन और यश दयाल ने 2023 में कोलकाता के खिलाफ 69 रन लुटाए थे। आरसीबी के चार गेंदबाजों ने 50+ रन खर्च किए। यह आईपीएल में पहली बार है जब एकसाथ चार गेंदबाजों ने 50 रन से ज्यादा दिए। इससे पहले कभी दो गेंदबाजों से ज्यादा न एकसाथ 50+ रन खर्च नहीं किए थे। 

आईपीएल इतिहास की सबसे महंगे स्पेल
विकेट/रन खिलाड़ी खिलाफ जगह साल
0/70 बसिल थम्पी RCB बेंगलुरु 2018
0/69 यश दयाल KKR अहमदाबाद 2023
1/68 रीस टॉप्ले SRH बेंगलुरु 2024
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed